रुद्राक्ष बाबा की अनोखी साधना, शरीर पर धारण किए सवा लाख रुद्राक्ष, कहा- मिलती है अपार शांति

Mahakumbh 2025

रुद्राक्ष बाबा अपने कंधे तक सवा लाख रुद्राक्ष धारण किए हुए हैं। वह आकर्षण का केंद्र हैं और कहते हैं कि उन्होंने अपने शरीर पर भगवान शिव के आंसुओं को धारण कर रखा है।

महाकुंभ में नागा साधुओं की एंट्री हो चुकी है। नागा जब 14 जनवरी को पहला अमृत स्नान करेंगे, उसके बाद महाकुंभ की औपचारिक शुरुआत हो जाएगी। महाकुंभ में नागा ही सबसे बड़ी पहेली हैं। इनकी साधना को लेकर बहुत से रहस्य हैं। इनके शाप को लेकर बहुत भय भी बना रहता है। इनके खानपान, सिद्धियों और तमाम बातों को लेकर खूब बातें होती हैं।

रुद्राक्ष बाबा चर्चा में

इस महाकुंभ में रुद्राक्ष बाबा खूब चर्चा में हैं। रुद्राक्ष बाबा लगातार फिर से अपने कंधे तक सवा लाख रुद्राक्ष धारण किए हुए हैं। यह नागा बाबा जूना अखाड़ा से हैं और इनका कहना है कि ये भगवान शिव के आराधक हैं और भगवान शिव के आंसुओं को अपने शरीर पर धारण किए हुए हैं। इससे काफी ज्यादा शांति मिलती है। इसके अलावा रुद्राक्ष बाबा का यह भी कहना है कि पहले जितने भी कुंभ में वह शामिल हुए हैं, उन कुंभ से बहुत ज्यादा अच्छी व्यवस्था इस बार के महाकुंभ में है।

बड़ी संख्या में विदेशी पहुंचे संगम नगरी

महाकुंभ का क्रेज विदेशियों में भी दिखाई दे रहा है और वह बड़ी संख्या में यहां पर पहुंच रहे हैं। स्पेन के एक शख्स ने बताया कि वह महाकुंभ की शुरुआत का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। 14 जनवरी को जब पहला अमृत स्नान होगा तो वह देखने लायक होगा। यहां का माहौल दिव्य लग रहा है और आध्यात्मिकता नजर आ रही है। इसके अलावा भी कई विदेशी महाकुंभ में पहुंचे हैं। अर्जेंटीना से महाकुंभ में 90 विदेशी पुरुष और महिला महाकुंभ में पहुंचे हैं जो 14 जनवरी को संगम में डुबकी लगाएंगे

गौरतलब है कि हिंदू धर्म में महाकुंभ का विशेष महत्व है। प्रयागराज में संगम किनारे महाकुंभ मेले का आयोजन हो रहा है। इस मेले में शामिल होने के लिए देश-दुनिया से लोग आ रहे हैं। महाकुंभ मेले में कई महान साधु-संतों का जमावड़ा लगता है, जिसे देखने के लिए लोगों के अंदर एक अलग ही उत्सुकता रहती है। महाकुंभ का आयोजन 12 साल बाद होता है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 Jan 2025 By दैनिक जागरण

रुद्राक्ष बाबा की अनोखी साधना, शरीर पर धारण किए सवा लाख रुद्राक्ष, कहा- मिलती है अपार शांति

Mahakumbh 2025

महाकुंभ में नागा साधुओं की एंट्री हो चुकी है। नागा जब 14 जनवरी को पहला अमृत स्नान करेंगे, उसके बाद महाकुंभ की औपचारिक शुरुआत हो जाएगी। महाकुंभ में नागा ही सबसे बड़ी पहेली हैं। इनकी साधना को लेकर बहुत से रहस्य हैं। इनके शाप को लेकर बहुत भय भी बना रहता है। इनके खानपान, सिद्धियों और तमाम बातों को लेकर खूब बातें होती हैं।

रुद्राक्ष बाबा चर्चा में

इस महाकुंभ में रुद्राक्ष बाबा खूब चर्चा में हैं। रुद्राक्ष बाबा लगातार फिर से अपने कंधे तक सवा लाख रुद्राक्ष धारण किए हुए हैं। यह नागा बाबा जूना अखाड़ा से हैं और इनका कहना है कि ये भगवान शिव के आराधक हैं और भगवान शिव के आंसुओं को अपने शरीर पर धारण किए हुए हैं। इससे काफी ज्यादा शांति मिलती है। इसके अलावा रुद्राक्ष बाबा का यह भी कहना है कि पहले जितने भी कुंभ में वह शामिल हुए हैं, उन कुंभ से बहुत ज्यादा अच्छी व्यवस्था इस बार के महाकुंभ में है।

बड़ी संख्या में विदेशी पहुंचे संगम नगरी

महाकुंभ का क्रेज विदेशियों में भी दिखाई दे रहा है और वह बड़ी संख्या में यहां पर पहुंच रहे हैं। स्पेन के एक शख्स ने बताया कि वह महाकुंभ की शुरुआत का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। 14 जनवरी को जब पहला अमृत स्नान होगा तो वह देखने लायक होगा। यहां का माहौल दिव्य लग रहा है और आध्यात्मिकता नजर आ रही है। इसके अलावा भी कई विदेशी महाकुंभ में पहुंचे हैं। अर्जेंटीना से महाकुंभ में 90 विदेशी पुरुष और महिला महाकुंभ में पहुंचे हैं जो 14 जनवरी को संगम में डुबकी लगाएंगे

गौरतलब है कि हिंदू धर्म में महाकुंभ का विशेष महत्व है। प्रयागराज में संगम किनारे महाकुंभ मेले का आयोजन हो रहा है। इस मेले में शामिल होने के लिए देश-दुनिया से लोग आ रहे हैं। महाकुंभ मेले में कई महान साधु-संतों का जमावड़ा लगता है, जिसे देखने के लिए लोगों के अंदर एक अलग ही उत्सुकता रहती है। महाकुंभ का आयोजन 12 साल बाद होता है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/religion/unique-sadhana-of-rudraksh-baba-wearing-125-lakh-rudraksh-on/article-7505

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.