उज्जैन का अनोखा शक्तिपीठ हरसिद्धि

अशोक त्रिपाठी, संजय शुक्ल

यहां राजा विक्रमादित्य हर 12वें वर्ष में अपना सिर काटकर देवी को अर्पित करते थे

मध्य प्रदेश के उच्जैन में स्थित हरसिद्धि मंदिर 51 शक्तिपीठों में से एक है। 2000 साल पुराने इस मंदिर की चर्चा पुराणों और देवी भागवत में भी है। जितना खास यह मंदिर है, मंदिर खास परंपराएं इन्हें अन्य देवी मंदिरों से भिन्नता प्रदान करती हैं । माना जाता है कि यहां आने वाले हर भक्त की मनोकामना सिद्ध होती है। हरसिद्धि मंदिर का वास्तु भी भिन्न है, यहां चार प्रवेश द्वार हैं। सभी द्वारों पर सुंदर बंगले बने हुए हैं। मंदिर के दक्षिण-पूर्व कोण में एक बावड़ी है, जिसके अंदर एक स्तंभ है। यहां श्रीयंत्र बना हुआ है। मंदिर के ठीक सामने दो बड़े दीप स्तंभ हैं। नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक इन पर दीप मालाएं अनिवार्यत: लगाई जाती थी।
माना जाता है कि उच्जैन में क्षिप्रा नदी के तट पर भैरव पर्वत पर मां सती के ओठ गिरे थे। हरसिद्धि मंदिर के बारे में कहा जाता है कि यह जहां स्थित है, वहां सती माता की कोहनी गिरी थी। इसीलिए इस मंदिर को शक्तिपीठों में स्थान प्राप्त है। यही वजह है कि इस स्थान को सिद्धि होने के कारण यहां तांत्रिक पूजा का विशेष महत्व भी है। कई तांत्रिक यहां महाकाल वन में तपस्या करके भी देवी सिद्ध करते देखे जाते हैं, हालांकि कई गुप्त साधनाएं भी यहां होती है।
धार्मिक मान्यताओं के साथ साथ देवी भागवत के अनुसार चंड और मुंड नामक दो दैत्यों ने एक बार कैलाश पर कब्जा करने की योजना बनाई। दोनों जब वहां पहुंचे तब माता पार्वती और भगवान शंकर द्यूत-क्रीड़ा में व्यस्त थे। चंड और मुंड ने अंदर प्रवेश का प्रयास किया, लेकिन द्वार पर ही शिव के नंदीगण ने उन्हें रोक दिया। दोनों दैत्यों ने नंदीगण को शस्त्र से घायल कर दिया। भगवान शिव को जब इस घटना का पता लगा तो उन्होंने चंडी देवी का आह्वान किया। शिव की आज्ञा से देवी ने दोनों दैत्यों का वध कर दिया। इससे प्रसन्न होकर शिवजी ने कहा कि आपने दुष्टों का वध करके आपने शक्ति को सिद्ध किया है इसलिए आप हरसिद्धि नाम से प्रसिद्ध होंगी। तभी से महाकाल वन में हरसिद्धि विराजमान हैं।
हरसिद्धि मंदिर का संबंध राजा विक्रमादित्य से भी माना जाता है। जिस क्षेत्र में मंदिर स्थित है, उसे विक्रमादित्य की तपोभूमि माना जाता है। यहीं मंदिर के ठीक सामने विक्रमादित्य का टीला भी देखने को मिलता है, जहां कहा जाता है राजा विक्रमादित्य का सिंहासन था, जिसका लोप कालांतर में हो गया। मंदिर के ठीक पीछे एक कोने में कुछ सिर रखे हैं, जिन पर सिंदूर लगा हुआ है। कहा जाता है कि ये मुंड राजा विक्रमादित्य के सिर हैं। लोक कथाओं के मुताबिक विक्रमादित्य ने देवी को प्रसन्न करने के लिए हर 12वें वर्ष में अपने सिर की बलि दी थी। उन्होंने 11 बार ऐसा किया, लेकिन हर बार देवी उनका सिर प्रसन्नता से वापस कर देती थीं। जब 12वीं बार उन्होंने सिर की बलि दी तो यह वापस नहीं आया। इसे उनके शासन का अंत माना गया। इसी से राजा विक्रमादित्य की उम्र का निर्धारण भी माना गया, ऐसा कहा जाता है राजा की उम्र लगभग 144 वर्ष की रही होगी।
इस शक्तिपीठ हरसिद्धि मंदिर की परंपराएं भी बेहद खास हैं। यहां बलि नहीं चढ़ाई जाती क्योंकि देवी वैष्णव रूप से प्रतिष्ठित हैं। वे परमारवंशी राजाओं की कुलदेवी हैं। यहां पूजा का विधान भिन्न है, श्रीसूक्त और वेद मंत्रों के साथ पूजा यहां होती है। यहां पर स्तंभ दीप जलाने का सौभाग्य हर किसी को प्राप्त नहीं होता। माना जाता है कि स्तंभ दीप जलाते वक्त बोली गई हर मनोकामना सिद्ध होती है। पहले यहां चैत्र और आश्विन मास की नवरात्र में ही दीप स्तंभ के दीप प्रच्वलित किए जाते थे, लेकिन अब यहां पूरे वर्ष दीप स्तंभ के दीप संध्या काल में प्रच्जवलित किए जाते हैं। इसके लिए मंदिर प्रबंध समिति में बुकिंग की जाती है, जिसमे अधिकांशत: अब श्रद्धालुओं को वेटिंग का भी सामना करना होता है।
.....................
बारहवीं बार सिर चढ़ाने के साथ हुआ था विक्रमादित्य शासन का अंत
 उज्जैन के इस शक्तिपीठ मंदिर के ठीक पीछे एक कोने में कुछ सिर रखे हैं, जिन पर सिंदूर लगा हुआ है। कहा जाता है कि ये मुंड राजा विक्रमादित्य के सिर हैं। लोक कथाओं के मुताबिक विक्रमादित्य ने देवी को प्रसन्न करने के लिए हर 12वें वर्ष में अपने सिर की बलि दी थी। उन्होंने 11 बार ऐसा किया, लेकिन हर बार देवी उनका सिर प्रसन्नता से वापस कर देती थीं। जब 12वीं बार उन्होंने सिर की बलि दी तो यह वापस नहीं आया। इसे उनके शासन का अंत माना गया। इसी से राजा विक्रमादित्य की उम्र का निर्धारण भी माना गया, ऐसा कहा जाता है राजा की उम्र लगभग 144 वर्ष की रही होगी।
................................p2 (1)

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Oct 2024 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/religion/unique-shaktipeeth-harsiddhi-of-ujjain/article-684

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.