12 सितंबर का राशिफल : शुक्रवार को क्या कहते हैं सितारे

Rashifal

आज शुक्रवार, 12 सितंबर 2025 को चंद्रमा मेष राशि में गोचर कर रहे हैं और इसके बाद मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। भरणी नक्षत्र और व्याघात योग का संयोग बना है। ऐसे में कुछ राशियों के लिए यह दिन नई उम्मीदें और अवसर लेकर आएगा, वहीं कुछ राशियों को सतर्क रहकर दिन गुजारने की सलाह दी जाती है। आइए जानते हैं, शुक्रवार का विस्तृत राशिफल—

♈ मेष (Aries)

आज का दिन आपके आत्मविश्वास और उत्साह को बढ़ाने वाला रहेगा। सुबह से ही आप ऊर्जावान रहेंगे। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मित्रों और परिवारजनों से मेल-मिलाप होगा। हालांकि दोपहर के बाद हालात बदल सकते हैं—स्वास्थ्य पर असर और घर-परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। बातचीत में कठोर शब्दों से बचें। कार्यस्थल पर संयम बनाए रखें। निवेश या व्यवसाय विस्तार से जुड़े फैसले फिलहाल टालें।

♉ वृषभ (Taurus)

घर की सजावट और आराम पर आज आपका ध्यान रहेगा। मां का आशीर्वाद मिलेगा और अधिकारी वर्ग का सहयोग प्राप्त होगा। आकस्मिक धन लाभ की संभावना है। संतान से शुभ समाचार मिलेगा। दोपहर बाद सामाजिक कार्यों में भागीदारी बढ़ेगी और नए मित्र बनेंगे। जीवनसाथी के साथ प्रेमपूर्ण समय बितेगा। खर्च अधिक रहेगा लेकिन नियंत्रण में रहेगा।

♊ मिथुन (Gemini)

आज का दिन मित्रों और परिचितों से लाभ का है। सरकारी काम पूरे होंगे और लंबित कार्य निपट जाएंगे। धन लाभ के भी योग हैं। दोपहर के बाद अनावश्यक तनाव बढ़ सकता है। दूसरों के झगड़े में न पड़ें और धन लेन-देन से परहेज करें। परिवार को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी। जीवनसाथी के साथ संबंध सामान्य रहेंगे।

♋ कर्क (Cancer)

दिन की शुरुआत व्याकुलता और अस्वस्थता से होगी। काम में मन नहीं लगेगा और आप आराम करना चाहेंगे। दोपहर के बाद हालात सुधरेंगे—शारीरिक स्थिति अच्छी होगी और परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। व्यापार और नौकरी में साझेदार या अधिकारी से बातचीत सार्थक रहेगी। आय स्थिर रहेगी।

♌ सिंह (Leo)

सुस्ती और आलस्य आपके काम की गति को धीमा कर देंगे। विरोधी काम में बाधा डालने की कोशिश करेंगे। ऑफिस में अधिकारियों से दूरी बनाए रखना ही उचित है। अनावश्यक चिंता और परिजनों से विवाद की संभावना है। शाम तक आध्यात्मिक कार्यों और ध्यान-योग से मानसिक शांति मिलेगी।

♍ कन्या (Virgo)

आज आप गहन चिंतन और आत्ममंथन करेंगे। ज्योतिष और अध्यात्म की ओर आकर्षण बढ़ेगा। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। कार्यस्थल पर वाणी का ध्यान रखें अन्यथा किसी का दिल दुख सकता है। दोपहर के बाद यात्रा का योग है और धार्मिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं। परिवार के साथ समय सुखद रहेगा।

♎ तुला (Libra)

आज सामाजिक कार्यों में आपकी प्रशंसा होगी। दांपत्य जीवन में सुख और संतोष मिलेगा। प्रियजनों से मुलाकात का अवसर मिलेगा। दोपहर और शाम को वाणी और व्यवहार पर संयम रखें—कार्यस्थल पर विवाद की संभावना है। व्यापारियों के लिए दिन सामान्य है। आध्यात्मिक साधना में मन लगेगा।

♏ वृश्चिक (Scorpio)

दिन आनंद और खुशी से भरा रहेगा। व्यापार में लाभ होगा और राजनीतिक-सामाजिक चर्चाओं में भाग लेंगे। आपके काम की सराहना होगी। दांपत्य जीवन में सुख रहेगा और प्रियजनों के साथ समय अच्छा बीतेगा। वाहन सुख मिलेगा।

♐ धनु (Sagittarius)

सुबह काम का दबाव और मानसिक तनाव रहेगा। परिश्रम की तुलना में परिणाम कम मिलेंगे। व्यापारियों को लालच से बचना होगा। नौकरीपेशा लोगों को नया अवसर मिलने की संभावना है। दोपहर के बाद स्वास्थ्य बेहतर होगा और मानसिक शांति मिलेगी। धार्मिक कार्यों में भाग लेंगे और निवेश की योजना बना सकते हैं।

♑ मकर (Capricorn)

आज आप अधिक संवेदनशील रहेंगे। भावनाओं में आकर गलत निर्णय न लें। परिवार में मनमुटाव हो सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। काम में सफलता पाने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। ऑफिस का माहौल बोझिल लग सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

♒ कुंभ (Aquarius)

आज नए काम की शुरुआत से बचें। अधिकारियों के साथ टकराव हो सकता है। स्थायी संपत्ति से जुड़े काम अटक सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए दिन सामान्य रहेगा। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। आपको भी सेहत के प्रति लापरवाही नहीं करनी चाहिए।

♓ मीन (Pisces)

आज संबंधों में मधुरता बनाए रखना जरूरी है। घर और कार्यक्षेत्र में दूसरों के विचारों को महत्व दें। जीवनसाथी के विचारों का सम्मान करें। आर्थिक मामलों में दुविधा रहेगी। निवेश से पहले विशेषज्ञ की सलाह लें। दोपहर के बाद जरूरी यात्रा करनी पड़ सकती है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 Sep 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/religion/what-is-the-star-on-12-september-horoscope-on-friday/article-32904

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.