- Hindi News
- धर्म
- फाल्गुन माह के पहले प्रदोष व्रत पर क्या करें और क्या नहीं? जानें सही नियम
फाल्गुन माह के पहले प्रदोष व्रत पर क्या करें और क्या नहीं? जानें सही नियम
Dharm Desk
हिंदू धर्म में प्रदोष के व्रत का विशेष महत्व है. ये व्रत भगवान शिव को समर्पित किया गया है. इस दिन भगवान शिव की पूजा-उपासना की जाती है. इन दिन व्रत और भगवान शिव की पूजा-उपासना करने से जीवन की सभी बाधाएं दूर होती हैं. साथ ही जीवन में खुशहाली आती है.
हिंदू धर्म में प्रदोष के व्रत का विशेष महत्व होता है. हिंदू धर्म शास्त्रों में प्रदोष का व्रत भगवान भोलेनाथ को समर्पित है. प्रदोष का व्रत हर महीने की शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को रखा जाता है. इस दिन भगवान शिव का पूजन किया जाता है. प्रदोष व्रत के दिन शनि देव की भी उपासना की जाती है.
धार्मिक मान्यता है कि प्रदोष का व्रत रखने से जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है. भगवान शिव की कृपा से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. प्रदोष का व्रत रखने से जीवन की सभी बाधाएं दूर हो जाती हैं. यह व्रत दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्रदान करता है. हिंदू धर्म शास्त्रों में प्रदोष व्रत के दिन कुछ नियमों का पालन करने के लिए कहा गया है. ऐसे में आइए जानते हैं कि फाल्गुन माह के प्रदोष व्रत के दिन क्या करना क्या नहीं करना चाहिए.
कब है फाल्गुन माह का पहला प्रदोष ?
वैदिक पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 25 फरवरी को दोपहर 12 बजकर 47 मिनट पर शुरू हो जाएगी. वहीं इस त्रयोदशी तिथि का 26 फरवरी को सुबह 11 बजकर 8 मिनट पर समापन हो जाएगा. ऐसे में फाल्गुन माह का पहला प्रदोष व्रत 25 फरवरी को रखा जएगा.
प्रदोष व्रत के दिन क्या करें
- प्रदोष व्रत के दिन सुबह उठकर सबसे पहले स्नान करना चाहिए.
- इसके बाद भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए.
- पूजा के समय शिवलिंग पर श्वेत चंदन फूल, भांग, बेलपत्र चढ़ाना चाहिए.
- पूजा के समय ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करना चाहिए.
- शिव पुराण का पाठ करना चाहिए.
- भजन-कीर्तन करना चाहिए.
- सात्विक भोजन करना चाहिए.
- गरीबों को गर्म कपड़ों और धन का दान करना चाहिए.
प्रदोष व्रत के दिन क्या न करें
- प्रदोष व्रत के दिन भूलकर भी किसी का अपमान नहीं करना चाहिए.
- इस दिन किसी से भी लड़ाई-झगड़ा नहीं करना चाहिए.
- इस दिन तामसिक भोजन और शराब का सेवन नहीं करना चाहिए.
- इस दिन मन को शुद्ध रखना चाहिए. किसी के प्रति मन में गलत विचार नहीं लाने चाहिए.
- इस दिन व्रतियों को काले रंग के कपड़े पहनने से बचना चाहिए.
- इस दिन शिवलिंग पर तुलसी दल, नारियल का जल और कुमकुम नहीं चढ़ाना चाहिए.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है. dainikjagranmpcg.comइसकी पुष्टि नहीं करता है.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए