फाल्गुन माह के पहले प्रदोष व्रत में क्या खाएं और क्या नहीं, कैसे पूरा होगा उपवास?

Dharm Desk

हिंदू धर्म में प्रदोष के व्रत का व्रत बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है. प्रदोष का व्रत भगवान शिव को समर्पित है. इस दिन भगवान शिव का पूजन और व्रत किया जाता है. प्रदोष व्रत और पूजन करने से जीवन में खुशहाली आती है. इस व्रत के कुछ नियम हैं, जिनका पालन अवश्य करना चाहिए.

हिंदू धर्म में त्रयोदशी तिथि का विशेष महत्व है. त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष का व्रत रखा जाता है. हिंदू धर्म शास्त्रों में ये व्रत भगवान शिव को समर्पित है. प्रदोष व्रत हर महीने में कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को रखा जाता है. इस दिन व्रत के साथ-साथ प्रदोष काल में भगवान शिव के पूजन का विधान है.

धार्मिक मान्यता है कि प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव का व्रत और पूजन करने से जीवन की सारी परेशानियां दूर जाती हैं. इस दिन व्रत और पूजन करने से जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ती है. हालांकि प्रदोष व्रत रखने के कुछ नियम हिंदू धर्म शास्त्रों में बताए गए हैं, जिनका पालन करना आवश्यक है. ऐसे में आइए जानते हैं कि प्रदोष व्रत के दिन क्या खाना और क्या खाना चाहिए और प्रदोष व्रत कैसे पूर्ण होगा.

हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 25 फरवरी को दोपहर 12 बजकर 47 मिनट पर होगी . वहीं इस तिथि का समापन26 फरवरी को सुबह 11 बजकर 8 मिनट पर हो जाएगा. ऐसे में 25 फरवरी को फाल्गुन माह का पहला प्रदोष व्रत रखा जाएगा.

प्रदोष व्रत के दिन क्या खाएं

प्रदोष व्रत पूर्ण उपवास या फालाहारी दोनों ही तरीके से रखा जा सकता है. फलाहारी व्रत रखने वाले संतरा, केला, सेब समेत आदि चीजें खा सकते हैं. हरा मूंग खा सकते हैं. साथ ही दूध, दही, सिंघाड़े का हलवा, साबूदाना की खिचड़ी, कुट्टू के आटे की पूड़ी भी इस व्रत में खा सकते हैं. इसके अलावा इस व्रत में नारियल पानी और समा चावल की खीर भी खाई जा सकती है.

व्रत में क्या खाना वर्जित

प्रदोष व्रत के दिन लहसुन और प्याज लहसून, प्याज और मांसाहार भूलकर भी नहीं खाना चाहिए. शराब नहीं पीनी चाहिए. व्रत के दौरान गेहूं और चावल खाने से बचना चाहिए. लाल मिर्च और सादा नमक भी नहीं खाना चाहिए. मान्यता है कि इन चीजों को खाने से व्रत खंडित हो जाता है, जिससे भगवान भोलेनाथ नाराज हो सकते हैं.

व्रत कैसे होगा पूर्ण

प्रदोष व्रत के दिन सूर्योदय से पहले उठना चाहिए. फिर स्नान करके साफ सफेद वस्त्र पहनने चाहिए. इसके बाद पूजा घर साफ और शुद्ध करना चाहिए. इसके बाद विधि पूर्वक शिव जी की पूजा करनी चाहिए. प्रदोष व्रत की कथा सुननी चाहिए. पूरे दिन फालाहारी व्रत रखना चाहिए. शाम को प्रदोष काल में पूजा करके ही फलाहार करना चाहिए. अगले दिन स्नान और पूजा-पाठ करके व्रत का पारण करना चाहिए.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 Feb 2025 By दैनिक जागरण

फाल्गुन माह के पहले प्रदोष व्रत में क्या खाएं और क्या नहीं, कैसे पूरा होगा उपवास?

Dharm Desk

हिंदू धर्म में त्रयोदशी तिथि का विशेष महत्व है. त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष का व्रत रखा जाता है. हिंदू धर्म शास्त्रों में ये व्रत भगवान शिव को समर्पित है. प्रदोष व्रत हर महीने में कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को रखा जाता है. इस दिन व्रत के साथ-साथ प्रदोष काल में भगवान शिव के पूजन का विधान है.

धार्मिक मान्यता है कि प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव का व्रत और पूजन करने से जीवन की सारी परेशानियां दूर जाती हैं. इस दिन व्रत और पूजन करने से जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ती है. हालांकि प्रदोष व्रत रखने के कुछ नियम हिंदू धर्म शास्त्रों में बताए गए हैं, जिनका पालन करना आवश्यक है. ऐसे में आइए जानते हैं कि प्रदोष व्रत के दिन क्या खाना और क्या खाना चाहिए और प्रदोष व्रत कैसे पूर्ण होगा.

हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 25 फरवरी को दोपहर 12 बजकर 47 मिनट पर होगी . वहीं इस तिथि का समापन26 फरवरी को सुबह 11 बजकर 8 मिनट पर हो जाएगा. ऐसे में 25 फरवरी को फाल्गुन माह का पहला प्रदोष व्रत रखा जाएगा.

प्रदोष व्रत के दिन क्या खाएं

प्रदोष व्रत पूर्ण उपवास या फालाहारी दोनों ही तरीके से रखा जा सकता है. फलाहारी व्रत रखने वाले संतरा, केला, सेब समेत आदि चीजें खा सकते हैं. हरा मूंग खा सकते हैं. साथ ही दूध, दही, सिंघाड़े का हलवा, साबूदाना की खिचड़ी, कुट्टू के आटे की पूड़ी भी इस व्रत में खा सकते हैं. इसके अलावा इस व्रत में नारियल पानी और समा चावल की खीर भी खाई जा सकती है.

व्रत में क्या खाना वर्जित

प्रदोष व्रत के दिन लहसुन और प्याज लहसून, प्याज और मांसाहार भूलकर भी नहीं खाना चाहिए. शराब नहीं पीनी चाहिए. व्रत के दौरान गेहूं और चावल खाने से बचना चाहिए. लाल मिर्च और सादा नमक भी नहीं खाना चाहिए. मान्यता है कि इन चीजों को खाने से व्रत खंडित हो जाता है, जिससे भगवान भोलेनाथ नाराज हो सकते हैं.

व्रत कैसे होगा पूर्ण

प्रदोष व्रत के दिन सूर्योदय से पहले उठना चाहिए. फिर स्नान करके साफ सफेद वस्त्र पहनने चाहिए. इसके बाद पूजा घर साफ और शुद्ध करना चाहिए. इसके बाद विधि पूर्वक शिव जी की पूजा करनी चाहिए. प्रदोष व्रत की कथा सुननी चाहिए. पूरे दिन फालाहारी व्रत रखना चाहिए. शाम को प्रदोष काल में पूजा करके ही फलाहार करना चाहिए. अगले दिन स्नान और पूजा-पाठ करके व्रत का पारण करना चाहिए.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/religion/what-to-eat-in-pradosh-vrat-before-the-first-month/article-11159

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.