महालया अमावस्या कब है, जानें महत्व और पितरों की मुक्ति के लिए विशेष श्राद्ध पूजा विधि

Dharm Desk

पितृपक्ष में पड़ने वाली सर्वपितृ अमावस्या को महालया अमावस्या भी कहा जाता है। महालया अमावस्या पर पितरों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण और श्राद्ध किया जाता है। पौराणिक मान्यता है कि किसी पर पितृदोष चल रहा है, तो महालया अमावस्या पर पितरों का तर्पण जरूर करना चाहिए। आइए, जानते हैं महालया अमावस्या का महत्व और पूजन विधि।

महालया अमावस्या को पितरों के तर्पण और श्राद्ध को करने के लिए बहुत ही विशेष माना जाता है। महालया अमावस्या को सर्व पितृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। इस साल महालया अमावस्या 2 अक्टूबर, बुधवार के दिन है। पितृपक्ष में पड़ने वाली महालया अमावस्या पितृदोष से मुक्ति पाने के लिए भी जानी जाती है। महालया अमावस्या पर पितरों का श्राद्ध करने से न केवल उनकी आत्मा को मुक्ति मिलती है बल्कि तर्पण करने वाले व्यक्ति के पुण्य कर्मों में भी वृद्धि होती है। आइए, जानते हैं महालया अमावस्या का महत्व और पूजा विधि।

महालया अमावस्या कब है

हिन्दू पंचांग के अनुसार, महालया अमावस्या नवरात्र की शुरुआत और पितृपक्ष के अंत का प्रतीक है। वैदिक पंचांग के अनुसार, नवरात्र की शुरुआत और पितृ पक्ष के अंत का प्रतीक है। आश्विन माह की अमावस्या तिथि 01 अक्टूबर, 2024 को रात्रि 09 बजकर 38 मिनट पर आरंभ होगी। वहीं इस तिथि का अंत 2 अक्टूबर को रात्रि 12 बजकर 19 मिनट पर होगा, यानी 3 अक्टूबर की शुरुआत हो जाएगी। ऐसे में सूर्य उदय तिथि के अनुसार महालया अमावस्या 02 अक्टूबर को मनाई जाएगी।

महालया अमावस्या का महत्व

पितृपक्ष में पड़ने वाली अमावस्या को महालया अमावस्या, सर्वपितृ अमावस्या और विसर्जनी अमावस्या भी कहा जाता है। पितृपक्ष में पितरों का तर्पण, श्राद्ध कर्म करके उनकी आत्मा की मुक्ति के लिए प्रार्थना की जाती है। कुछ लोग महालया अमावस्या पर अपने सभी पितरों का तर्पण करते हैं। पितृदोष से मुक्ति के लिए महालया अमावस्या पर पितरों का श्राद्ध भी बहुत महत्व रखता है। पितृदोष दूर होने से जीवन में तरक्की और सुख-समृद्धि का वास होता है।

महालया अमावस्या पूजन विधि

महालया अमावस्या पर सुबह जल्दी उठकर स्नान कर लें। इसके बाद दक्षिण दिशा में पितरों को जल अर्पित करें। इसके बाद घर पर सात्विक भोजन बनाकर पितरों के नाम का भोजन निकालकर दक्षिण दिशा में रख दें। इसके बाद ब्राह्मण, गरीब, गाय, कुत्ता और कौए के लिए भी भोजन खिलाएं। इससे पितरों की आत्मा को शांति मिलती है। इसी के साथ शाम के समय दक्षिण दिशा में दीया भी जलाएं।mahalaya-amavasya-113725225

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 Sep 2024 By दैनिक जागरण

महालया अमावस्या कब है, जानें महत्व और पितरों की मुक्ति के लिए विशेष श्राद्ध पूजा विधि

Dharm Desk

महालया अमावस्या को पितरों के तर्पण और श्राद्ध को करने के लिए बहुत ही विशेष माना जाता है। महालया अमावस्या को सर्व पितृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। इस साल महालया अमावस्या 2 अक्टूबर, बुधवार के दिन है। पितृपक्ष में पड़ने वाली महालया अमावस्या पितृदोष से मुक्ति पाने के लिए भी जानी जाती है। महालया अमावस्या पर पितरों का श्राद्ध करने से न केवल उनकी आत्मा को मुक्ति मिलती है बल्कि तर्पण करने वाले व्यक्ति के पुण्य कर्मों में भी वृद्धि होती है। आइए, जानते हैं महालया अमावस्या का महत्व और पूजा विधि।

महालया अमावस्या कब है

हिन्दू पंचांग के अनुसार, महालया अमावस्या नवरात्र की शुरुआत और पितृपक्ष के अंत का प्रतीक है। वैदिक पंचांग के अनुसार, नवरात्र की शुरुआत और पितृ पक्ष के अंत का प्रतीक है। आश्विन माह की अमावस्या तिथि 01 अक्टूबर, 2024 को रात्रि 09 बजकर 38 मिनट पर आरंभ होगी। वहीं इस तिथि का अंत 2 अक्टूबर को रात्रि 12 बजकर 19 मिनट पर होगा, यानी 3 अक्टूबर की शुरुआत हो जाएगी। ऐसे में सूर्य उदय तिथि के अनुसार महालया अमावस्या 02 अक्टूबर को मनाई जाएगी।

महालया अमावस्या का महत्व

पितृपक्ष में पड़ने वाली अमावस्या को महालया अमावस्या, सर्वपितृ अमावस्या और विसर्जनी अमावस्या भी कहा जाता है। पितृपक्ष में पितरों का तर्पण, श्राद्ध कर्म करके उनकी आत्मा की मुक्ति के लिए प्रार्थना की जाती है। कुछ लोग महालया अमावस्या पर अपने सभी पितरों का तर्पण करते हैं। पितृदोष से मुक्ति के लिए महालया अमावस्या पर पितरों का श्राद्ध भी बहुत महत्व रखता है। पितृदोष दूर होने से जीवन में तरक्की और सुख-समृद्धि का वास होता है।

महालया अमावस्या पूजन विधि

महालया अमावस्या पर सुबह जल्दी उठकर स्नान कर लें। इसके बाद दक्षिण दिशा में पितरों को जल अर्पित करें। इसके बाद घर पर सात्विक भोजन बनाकर पितरों के नाम का भोजन निकालकर दक्षिण दिशा में रख दें। इसके बाद ब्राह्मण, गरीब, गाय, कुत्ता और कौए के लिए भी भोजन खिलाएं। इससे पितरों की आत्मा को शांति मिलती है। इसी के साथ शाम के समय दक्षिण दिशा में दीया भी जलाएं।mahalaya-amavasya-113725225

https://www.dainikjagranmpcg.com/religion/when-is-mahalaya-amavasya-know-its-importance-and-special-shraddha/article-295

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.