मौनी अमावस्या के बाद कब है महाकुंभ का अगला बड़ा स्नान? जानें तिथि और स्नान-दान का शुभ समय

Dharm Desk

महाकुंभ में सबसे ज्यादा अमृत स्नान (शाही स्नान) का महत्व माना गया है। ऐसे में पहला अमृत स्नान 14 जनवरी को आयोजित हुआ, दूसरा मौनी अमावस्या के दिन आयोजित हो रहा है, इसके बाद कब है अगला बड़ा स्नान?

29 जनवरी को मौनी अमावस्या की तिथि के साथ ही महाकुंभ का दूसरा अमृत स्नान आयोजित हो रहा है। ऐसे में संगम तट में बड़ी संख्या में भीड़ बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। हिंदू धर्म में मान्यता है कि मौनी अमावस्या के दिन स्नान और दान से पुण्य फल की प्राप्ति होती है। साथ ही इसी तिथि में पितृ दोष से मुक्ति के लिए कई लोग श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान भी करते हैं। 14 जनवरी को पहला अमृत स्नान या कहें महाकुंभ का बड़ा स्नान हुआ था। अब 29 जनवरी को दूसरा बड़ा स्नान होना है। ऐसे में सवाल है कि इसके बाद बड़ा स्नान कब होगा? पर इससे पहले जानते हैं मौनी अमावस्या का शुभ मुहूर्त...

कब करना है मौनी अमावस्या के दिन स्नान और दान?

29 जनवरी की सुबह से अमृत स्नान शुरू होगा। इस दौरान साधु-संत और श्रद्धालु मौन व्रत धारण कर स्नान करेंगे। मौनी अमावस्या तिथि होने के कारण इस दिन दान-पुण्य का भी विशेष महत्व होता है। इस दिन जरूरतमंद और गरीब को अन्न, वस्त्र और तिल का दान करना चाहिए। इससे आपको कई गुना पुण्य मिलेगा। मौनी अमावस्या 28 जनवरी की शाम 07.35 बजे ही शुरू हो जाएगी, जो 29 जनवरी की शाम 06.05 बजे खत्म होगी। ऐसे में जातक सूर्यास्त तक स्नान और दान कर सकते हैं।

कब है अगला बड़ा स्नान?

मौनी अमावस्या के बाद अगला अमृत स्नान या कहें बड़ा स्नान 3 फरवरी को पड़ रहा है। इस दिन बसंत पंचमी भी है।  हिंदू पंचांग के मुताबिक, माघ शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि 2 फरवरी को सुबह 11.54 बजे प्रारंभ हो रही है, जो अगले दिन 3 फरवरी की सुबह 09.36 बजे खत्म होगी। उदया तिथि के हिसाब से बसंत पंचमी 3 फरवरी को मनाई जाएगी और इसी दिन अगला अमृत स्नान भी आयोजित किया जाएगा।

कब है स्नान-दान शुभ समय?

3 फरवरी को ब्रह्म मुहूर्त सुबह 05.24 बजे से 06.16 बजे तक है, इसके बाद विजय मुहूर्त दोपहर 02.24 बजे से 03.07 बजे तक रहेगा। फिर गोधूलि मुहूर्त जो शाम 05.47 बजे से 06.14 बजे तक रहेगा और अमृत काल सुबह 08.24 बजे से 09.53 बजे तक रहेगा।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। dainikjagranmpcg.comएक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Jan 2025 By दैनिक जागरण

मौनी अमावस्या के बाद कब है महाकुंभ का अगला बड़ा स्नान? जानें तिथि और स्नान-दान का शुभ समय

Dharm Desk

29 जनवरी को मौनी अमावस्या की तिथि के साथ ही महाकुंभ का दूसरा अमृत स्नान आयोजित हो रहा है। ऐसे में संगम तट में बड़ी संख्या में भीड़ बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। हिंदू धर्म में मान्यता है कि मौनी अमावस्या के दिन स्नान और दान से पुण्य फल की प्राप्ति होती है। साथ ही इसी तिथि में पितृ दोष से मुक्ति के लिए कई लोग श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान भी करते हैं। 14 जनवरी को पहला अमृत स्नान या कहें महाकुंभ का बड़ा स्नान हुआ था। अब 29 जनवरी को दूसरा बड़ा स्नान होना है। ऐसे में सवाल है कि इसके बाद बड़ा स्नान कब होगा? पर इससे पहले जानते हैं मौनी अमावस्या का शुभ मुहूर्त...

कब करना है मौनी अमावस्या के दिन स्नान और दान?

29 जनवरी की सुबह से अमृत स्नान शुरू होगा। इस दौरान साधु-संत और श्रद्धालु मौन व्रत धारण कर स्नान करेंगे। मौनी अमावस्या तिथि होने के कारण इस दिन दान-पुण्य का भी विशेष महत्व होता है। इस दिन जरूरतमंद और गरीब को अन्न, वस्त्र और तिल का दान करना चाहिए। इससे आपको कई गुना पुण्य मिलेगा। मौनी अमावस्या 28 जनवरी की शाम 07.35 बजे ही शुरू हो जाएगी, जो 29 जनवरी की शाम 06.05 बजे खत्म होगी। ऐसे में जातक सूर्यास्त तक स्नान और दान कर सकते हैं।

कब है अगला बड़ा स्नान?

मौनी अमावस्या के बाद अगला अमृत स्नान या कहें बड़ा स्नान 3 फरवरी को पड़ रहा है। इस दिन बसंत पंचमी भी है।  हिंदू पंचांग के मुताबिक, माघ शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि 2 फरवरी को सुबह 11.54 बजे प्रारंभ हो रही है, जो अगले दिन 3 फरवरी की सुबह 09.36 बजे खत्म होगी। उदया तिथि के हिसाब से बसंत पंचमी 3 फरवरी को मनाई जाएगी और इसी दिन अगला अमृत स्नान भी आयोजित किया जाएगा।

कब है स्नान-दान शुभ समय?

3 फरवरी को ब्रह्म मुहूर्त सुबह 05.24 बजे से 06.16 बजे तक है, इसके बाद विजय मुहूर्त दोपहर 02.24 बजे से 03.07 बजे तक रहेगा। फिर गोधूलि मुहूर्त जो शाम 05.47 बजे से 06.14 बजे तक रहेगा और अमृत काल सुबह 08.24 बजे से 09.53 बजे तक रहेगा।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। dainikjagranmpcg.comएक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

https://www.dainikjagranmpcg.com/religion/when-is-the-next-big-bath-of-mahakumbh-after-mauni/article-8726

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.