विवाह से पहले दुल्हन को क्यों बांधी जाती है हल्दी की गांठ, जानें इसका कारण और लाभ, क्या है इसका महत्व?

Dharm Desk

शादी से पहले दुल्हन को हल्दी की गांठ बांधी जाती है. यह परंपरा सदियों से चली आ रही है लेकिन इसका कारण क्या है यह आप इस खबर में जानेंगे.

हिन्दू धर्म में विवाह में अनगिनत रस्मों और रिवाजों को निभाया जाता है. इनमें से कई तो क्षेत्रों के हिसाब से अलग भी होते हैं. लेकिन, इनका रीति रिवाजों और रस्मों का निभाया जाना भी जरूरी होता है, क्योंकि इसके बिना विवाह अधूरा माना जाता है. आपको बता दें कि, शादी की रस्में शुरू होने के साथ ही दुल्हन को हल्दी की गांठ बांधी जाती है. ऐसा कहा जाता है कि हल्दी की गांठ बांधना शुभ होता है और यह परंपरा सदियों से चली आ रही है. इसके पीछे कई सारे कारण हैं, लेकिन यह बांधी क्यों जाती है और इसके लाभ क्या हैं? यह हम जानेंगे भोपाल निवासी ज्योतिष आचार्य पंडित योगेश चौरे से.

क्यों बांधी जाती है हल्दी की गठान?
सबसे पहले तो यह जानना जरूरी है कि हल्दी की गठान सिर्फ दुल्हन को नहीं बांधी जाती. यह दूल्हे को भी बांधी जाती है, क्योंकि यह शुभता का प्रतीक है. इससे सुखमय जीवन की प्राप्ति होती है. पंडित जी के अनुसार, दुल्हन की कलाई पर हल्दी की गांठ बांधी जाती है और शादी के बाद ही इसे खोला जाता है और यह काम पति को करना होता है वो भी एक हाथ से.

ऐसा माना जाता है कि जब पति बिना किसी सहायता से दुल्हन के हाथ में बंधी हल्दी की गठान को एक हाथ से खोल देता है तो उसके तालमेल अपनी पत्नी से अच्छे होते हैं. साथ ही दोनों के बीच मधुर रिश्ते बनते हैं और जीवन भी सुखमय होता है.

हल्दी की गांठ बांधने के लाभ
ऐसी मान्यता है कि हल्दी की गठान बांधने से नकारत्मक ऊर्जा आसपास नहीं रहती. हल्दी की गठान बांधन आपको बुरी नजर से बचाती है और ग्रहों को भी शांत रखने में मदद करती है. हल्दी को संपन्नता का प्रतीक माना जाता है और दुल्हन जब ससुराल जाती है तो वहां भी सुख-समृद्धि बनी रहे, इसलिए हल्दी की गठान बांधी जाती है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Dec 2024 By दैनिक जागरण

विवाह से पहले दुल्हन को क्यों बांधी जाती है हल्दी की गांठ, जानें इसका कारण और लाभ, क्या है इसका महत्व?

Dharm Desk

हिन्दू धर्म में विवाह में अनगिनत रस्मों और रिवाजों को निभाया जाता है. इनमें से कई तो क्षेत्रों के हिसाब से अलग भी होते हैं. लेकिन, इनका रीति रिवाजों और रस्मों का निभाया जाना भी जरूरी होता है, क्योंकि इसके बिना विवाह अधूरा माना जाता है. आपको बता दें कि, शादी की रस्में शुरू होने के साथ ही दुल्हन को हल्दी की गांठ बांधी जाती है. ऐसा कहा जाता है कि हल्दी की गांठ बांधना शुभ होता है और यह परंपरा सदियों से चली आ रही है. इसके पीछे कई सारे कारण हैं, लेकिन यह बांधी क्यों जाती है और इसके लाभ क्या हैं? यह हम जानेंगे भोपाल निवासी ज्योतिष आचार्य पंडित योगेश चौरे से.

क्यों बांधी जाती है हल्दी की गठान?
सबसे पहले तो यह जानना जरूरी है कि हल्दी की गठान सिर्फ दुल्हन को नहीं बांधी जाती. यह दूल्हे को भी बांधी जाती है, क्योंकि यह शुभता का प्रतीक है. इससे सुखमय जीवन की प्राप्ति होती है. पंडित जी के अनुसार, दुल्हन की कलाई पर हल्दी की गांठ बांधी जाती है और शादी के बाद ही इसे खोला जाता है और यह काम पति को करना होता है वो भी एक हाथ से.

ऐसा माना जाता है कि जब पति बिना किसी सहायता से दुल्हन के हाथ में बंधी हल्दी की गठान को एक हाथ से खोल देता है तो उसके तालमेल अपनी पत्नी से अच्छे होते हैं. साथ ही दोनों के बीच मधुर रिश्ते बनते हैं और जीवन भी सुखमय होता है.

हल्दी की गांठ बांधने के लाभ
ऐसी मान्यता है कि हल्दी की गठान बांधने से नकारत्मक ऊर्जा आसपास नहीं रहती. हल्दी की गठान बांधन आपको बुरी नजर से बचाती है और ग्रहों को भी शांत रखने में मदद करती है. हल्दी को संपन्नता का प्रतीक माना जाता है और दुल्हन जब ससुराल जाती है तो वहां भी सुख-समृद्धि बनी रहे, इसलिए हल्दी की गठान बांधी जाती है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/religion/why-is-a-turmeric-knot-tied-to-the-bride-before/article-4530

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.