10 साल की शादी, जंजीरों में कैद और अत्याचार; पुलिस पहुंची तो मिली आजादी

सत्यकथा

On

राजगढ़ जिले के खिलचीपुर थाना क्षेत्र में महिला ने पति पर जंजीर से बांधकर मारपीट और गर्म सरिए से दागने का आरोप लगाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में घरेलू हिंसा का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पुलिस से लेकर पूरे इलाके को झकझोर दिया। खिलचीपुर थाना क्षेत्र के छीपीपुरा गांव की रहने वाली 30 वर्षीय मांगीबाई तंवर 12 जून की रात गले में लोहे की जंजीर और ताला लटकाए किसी तरह थाने पहुंचीं। उनके शरीर पर चोटों के निशान थे, कमर, कूल्हे और जांघ पर जलने के घाव दिखाई दे रहे थे, जबकि पैरों के तलवे भी बुरी तरह जख्मी थे। महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति ने उसे घर में खंभे से जंजीर से बांध रखा था ताकि वह शिकायत करने बाहर न जा सके। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी पति सरदार सिंह तंवर को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक मांगीबाई की शादी करीब दस वर्ष पहले राजस्थान के मनोहर थाना क्षेत्र के बिरजीपुरा गांव निवासी सरदार सिंह तंवर से हुई थी। महिला का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही पति शराब पीकर उसके साथ मारपीट करने लगा था। शुरुआत में उसने परिवार बचाने की कोशिश में सब कुछ सहन किया, लेकिन समय के साथ अत्याचार बढ़ते गए। महिला के अनुसार 10 जून की दोपहर पति नशे की हालत में घर पहुंचा और खाना मांगने लगा। खाना देने में थोड़ी देर होने पर उसने गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर डंडे से बेरहमी से पीटा। इसके बाद कथित तौर पर महिला के गले में भारी लोहे की जंजीर डालकर उसे घर के आंगन में बने खंभे से ताला लगाकर बांध दिया गया। पीड़िता का आरोप है कि पति ने गैस चूल्हे पर लोहे का सरिया गर्म कर उसके शरीर के कई हिस्सों को दाग दिया। महिला ने यह भी बताया कि उसे करीब 24 घंटे तक न खाना दिया गया और न ही पानी। इस दौरान लगातार धमकाया गया कि यदि उसने पुलिस में शिकायत की तो अंजाम और भी बुरा होगा।

Domestic Violence

पीड़िता के अनुसार जब आरोपी पंचायत बुलाने के लिए घर से बाहर गया तो उसने मौके का फायदा उठाया। पास में पड़े पत्थर से काफी देर तक ताले पर वार करने के बाद वह खंभे से खुद को छुड़ाने में सफल रही। हालांकि जंजीर उसके गले में ही लटकी रही। वह जंगल और खेतों के रास्ते पैदल निकल पड़ी, लेकिन रास्ता भटक गई। महिला का आरोप है कि रास्ते में उसका पति फिर मिल गया और उसे वापस घर ले जाकर दोबारा बांध दिया। इसके बाद रात में जब आरोपी शराब के नशे में सो गया तो उसने एक बार फिर पत्थर की मदद से ताला तोड़ा और सीधे खिलचीपुर थाने की ओर निकल गई। कई किलोमीटर पैदल चलने के बाद रात करीब दस बजे वह थाने पहुंची। वहां मौजूद पुलिसकर्मी उसकी हालत देखकर हैरान रह गए। पुलिस ने सबसे पहले उसके गले से जंजीर हटवाई, भोजन और पानी उपलब्ध कराया तथा मेडिकल परीक्षण कराया। जांच में शरीर पर चोट और जलने के निशानों का परीक्षण कराया गया।

Khilchipur Police

अधिकारियों के अनुसार महिला के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर तत्काल कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी कमल सिंह गेहलोत के निर्देशन में पुलिस टीम गांव पहुंची और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास, गलत तरीके से बंधक बनाने, मारपीट, गंभीर चोट पहुंचाने, आपराधिक धमकी और वैवाहिक क्रूरता सहित भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। महिला को सुरक्षित स्थान पर रखा गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। मांगीबाई ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि शादी के पांच साल बाद उनका एक बच्चा हुआ था, जिसकी तीन महीने की उम्र में बीमारी के कारण मौत हो गई। इसके बाद उनकी कोई संतान नहीं हुई। महिला का आरोप है कि इसके बाद पति का व्यवहार और अधिक हिंसक हो गया तथा वह आए दिन शराब पीकर मारपीट करता था। इस बार उसने तय किया कि वह चुप नहीं रहेगी और किसी भी तरह पुलिस तक पहुंचेगी। गांव के कुछ लोगों ने भी पुलिस को बताया कि आरोपी अक्सर शराब के नशे में विवाद करता था और गाली-गलौज करता था। हालांकि पुलिस का कहना है कि गांव में फैली अन्य चर्चाओं की अलग से जांच की जाएगी और फिलहाल कार्रवाई महिला की शिकायत तथा उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि घरेलू हिंसा के मामलों को गंभीरता से लिया जाता है और किसी भी पीड़ित को डरने की जरूरत नहीं है। यदि किसी महिला के साथ इस तरह की घटना होती है तो वह तत्काल पुलिस या महिला हेल्पलाइन से संपर्क करे। इस मामले में भी महिला के साहस और समय पर पुलिस तक पहुंचने से कार्रवाई संभव हो सकी। 

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Jul 2026 By Vaishnavi.J

https://www.dainikjagranmpcg.com/satyakatha/10-years-of-marriage-imprisonment-in-chains-and-torture-got/article-57568

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.