- Hindi News
- सत्यकथा
- सत्यकथा: नाबालिग प्रेमिका संग मिलकर पति ने की नाबालिग पत्नी की हत्या
सत्यकथा: नाबालिग प्रेमिका संग मिलकर पति ने की नाबालिग पत्नी की हत्या
अनूपपुर
16 अप्रैल की दोपहर में में अनूपपुर जिले के जैतहारी थाने की वेंकटनगर चौकी प्रभारी प्रवीण साहू जब चौकी इलाके के एक पुराने मामले को हल करने की कवायद में जुटे थे तभी ग्राम निगौरा से आए चौबीस वर्षीय युवक शैलेश ने मेहरा ने उन्हें अपनी पत्नी गुडिया .. (बदला नाम) के लापता होने की खबर दी। अपनी रिपोर्ट में उसने बताया कि कल उसकी पत्नी निगौरा रेलवे स्टेशन से लापता हुई है।
मामला इसलिए गंभीर था कि गुड़िया भले की शादीशुदा हो लेकिन वह अभी नाबालिग थी। इसलिए नाबालिग होने के कारण नियमानुसार पुलिस ने उसके अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इसी बीच दो दिन के बाद पास के जंगल की उमरिया बीट में किसी युवती को शव एक पेड़ पर फांसी पर लटका मिला। पुलिस ने शैलेश को बुलाकर शव दिखाया तो उसने शव की पहचान अपनी पत्नी के रूप में कर दी।
.jpg)
पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पहली नजर में मामला आत्महत्या का नजर आ रहा था लेकिन पीएम रिपोर्टर् से साफ हो गया कि मृतका की गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को फांसी पर लटकाया गया है। इसलिए जांच के दौरान शैलेश के परिजनों से पता चला कि 14 अप्रैल को खुद शैलेश ही गुड़िया को लेकर जंगल की तरफ गया था। इस पर चौकी प्रभारी प्रवीण साहू ने उसे हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की जिससे उसने न केवल अपना अपराध स्वीकार कर लिया बल्कि इसमें शामिल अपनी प्रेमिका राजो (बदला नाम) और गांव के एक अन्य नवयुवक विजय(बदला नाम) का नाम भी बता दिया।
मृतका गुड़िया की तरह 24 साल के शैलेश की प्रेमिका राजो और हत्या में शामिल विजय भी नाबालिग हैं। इसलिए पुलिस ने दोनों को बाल न्यायालय में पेश कर क्रमश: शहडोल और रीवा के बाल सम्प्रेक्षण गृह भेज दिया जबकि शैलेश को अदालत ने जेल भेज दिया। जिसके बाद यह नाबालिग किशोरियों के संग सेक्स के शौकीन कातिल युवक की कहानी इस प्रकार सामने आई।
शैलेश को कम उम्र की लड़कियों के साथ संबंध बनाने का शौक लगने के पीछे उसके मोहल्ले की एक भाभी जिम्मेदार है। हुआ यह कि कोई छह साल पहले शैलेश ने एक रोज मोहल्ले की भाभी को गांव के एक युवक के साथ सूने खेत में आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया।
.jpg)
भाभी को डर था कि कही शैलेश इसके बारे में उसके पति को न बता दे। इसलिए उसने अगले की दिन शैलेश को अपने घर बुलाकर पति को उसके पाप के बारे में न बताने के बदले पड़ोस की एक 12-13 साल की लड़की के साथ संबंध बनवा दिए। इतना ही नहीं इसके बाद शैलेश जब भी भाभी से कहता तो वह उसके लिए अपने घर में उस नाबालिग से मिलने की व्यवस्था कर देती। इसी बीच उस नाबालिग की भी शादी हो गई जिसके साथ गांव की भाभी शैलेष की मुलाकात करवाती थी। इससे शैलेश परेशान रहने लगा। लेकिन इसी दौरान उसकी भाभी की बहन गुड़िया अपनी बहन के घर आकर कुछ दिन रूकी। गुड़िया नाबालिग थी यह देखकर शैलेश ने उससे पे्रम का नाटक कर संबंध बना लिए। इस बात की खबर घर वालों को लगी तो उन्होंने दोनों की आपस में शादी करवा दी।
गुड़िया शैलेश की पत्नी बनकर आ गई तो उसका मन भी गुड़िया में लगने लगा। जो उससे 7 साल से ज्यादा छोटी थी। लेकिन कोई साल भर पहले शैलेश के संबंध गांव की एक अन्य नाबालिग किशोरी राजो से बन गए। चूंकि राजो उम्र में शैलेश की पत्नी से भी अधिक छोटी थी इसलिए शैलेश को अपनी पत्नी गुड़िया बुरी लगने लगी। वह सोचने लगा कि काश गुड़िया से किसी तरह छुटकारा मिल जाए तो वह राजो के साथ ज्यादा सुख उठा सकता है।
राजो भी उसकी बनकर रहने राजी थी इसलिए गुड़िया से छुटकारा पाने शैलेश और उसकी नाबालिग प्रेमिका ने मिलकर गुड़िया की हत्या करने की योजना बना डाली। जिसमें राजो का एक और नाबालिग दोस्त विजय साथ देने के लिए राजी हो गया। इसके बाद योजना अनुसार शैलेश 14 अप्रैल की शाम को जंगल में पार्टी करने का लालच देकर गुड़िया को अपने साथ ले घने जंगल में वहां ले गया जहां पहले से राजो और विजय छुपकर बैठे थे।
.jpg)
जंगल में ले जाकर शैलेश, गुड़िया के संग प्यार करने का नाटक करने लगा। जिससे जब राजो और विजय ने देखा की गुड़िया प्यार के नशे में बेखबर हो चुकी है तो दोनों ने पीछे से जाकर उसे पकड़ लिया जिसके बाद शैलेश की मदद से तीनों ने उसका गला घोंटकर हत्या करने के बाद शव को उसकी ही साड़ी के सहारे फांसी पर लटका दिया ताकि पुलिस उसे आत्महत्या माने। लेकिन चौकी प्रभारी प्रवीण साहू की टीम ने जल्द ही शैलेश की साजिश से पर्दा उठा दिया।
दो आरोपी नाबालिग है
पुलिस के अनुसार मृतका गुडिया का आरोपी पति 24 साल का है जबकि उसकी पत्नी मृतका गुड़िया और गुड़िया की हत्या में साथ देने वाली शैलेश की प्रेमिका राजो भी नाबालिग है। इसलिए राजो के अलावा तीसरे नाबालिग साथी विजय को बाल सम्पे्रक्षण गृह में भेजा गया है।
.jpg)
आरोपी के बड़े भाई की साली थी मृतका
मृतका गुड़िया आरोपी शैलेश के बड़े भाई की साली थी। जानकारी अनुसार गुड़िया जब अपनी बहन के घर आई थी तब शैलेश ने रिश्ते का फायदा उठाकर गुड़िया के साथ शारीरिक संबंध बना लिए थे। जिसकी खबर लगने पर दोनों परिवार ने मिलकर उनकी आपस में शादी कर दी थी। हत्या के समय भी गुड़िया नाबालिग थी।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए