19 साल की लड़की के पीछे पड़ा काला सांप, 11 बार काटा! रहस्यमयी बौना नाग ने छुड़ाए पसीने

Special News

गांव की 19 साल की युवती रोशनी अहिरवार और उसके परिवार का दावा है कि यह सांप पिछले पांच वर्षों में उसे 11 बार डस चुका है.

कानपुर. उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में काली बिल्ली काला साया के बाद रहस्यमयी बौना नाग की चर्चा ने सभी को हैरत में डाल दिया है. रहस्यमयी बौना नाग एक युवती की जान का दुश्मन बनकर उसके पीछे ऐसा पड़ा कि उसे एक नहीं दो नहीं… तीन नहीं… बल्कि तकरीबन 11 बार अपना शिकार बना लिया. ये घटना उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के चरखारी तहसील क्षेत्र के पंचमपुरा गांव की है.

इलाके में हर कोई रहस्यमयी ‘बौना नाग’ की चर्चा कर रहा है. गांव की 19 वर्षीय युवती रोशनी अहिरवार और उसके परिवार का दावा है कि यह सांप पिछले पांच वर्षों में उसे 11 बार डस चुका है. इस अनोखी और डरावनी घटना ने न केवल गांव में सनसनी मचाई है, बल्कि सोशल मीडिया पर भी लोगों का ध्यान खींचा है.

क्या है पूरा मामला?
रोशनी के पिता दलपत अहिरवार ने बताया कि 2019 में रोशनी खेत में काम कर रही थी, तभी गलती से उसने एक सांप की पूंछ पर पैर रख दिया. उसी समय सांप ने उसे डस लिया. अस्पताल में इलाज के बाद रोशनी की जान तो बच गई, लेकिन उसके बाद से यह सांप, जिसे परिवार ‘बौना काला नाग’ कह रहा है, उसकी जान का दुश्मन बन गया.

इलाज के दौरान भी हमला
परिवार का दावा है कि यह सांप जहां भी रोशनी जाती है, वहां पहुंच जाता है और उसे डसने की कोशिश करता है. पांच साल में इस सांप ने 11 बार उसे डसा है. परिजनों के अनुसार, सांप ने यहां तक कि अस्पताल में इलाज के दौरान भी रोशनी को अपना शिकार बनाया.

विज्ञान और झाड़-फूंक दोनों का सहारा
परिजन इस रहस्यमयी सांप से बचने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं. वे झाड़-फूंक से लेकर आधुनिक चिकित्सा तक का सहारा ले चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका. परिवार अब भी इस सांप के खौफ में जी रहा है.

डॉक्टरों का क्या कहना है?
जिला अस्पताल के मनोचिकित्सक डॉ. प्रेम ने इस मामले को पूरी तरह से अंधविश्वास करार दिया है. उन्होंने कहा, “यह संभव नहीं है कि कोई सांप किसी को 11 बार डसे और वह व्यक्ति जीवित रहे. इस तरह की घटनाएं मानसिक विकार का परिणाम हो सकती हैं. रोशनी को मानसिक स्वास्थ्य के विशेषज्ञ के पास लाकर उचित परीक्षण और इलाज कराना जरूरी है.” डॉ. प्रेम ने परिवार को सुझाव दिया कि वे झाड़-फूंक जैसी विधियों पर विश्वास करने के बजाय युवती को चिकित्सीय मदद दिलाएं.

समाज में जागरूकता की जरूरत
विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के मामले अंधविश्वास और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता की कमी के कारण बढ़ते हैं. डॉक्टरों ने लोगों से अपील की है कि वे ऐसी भ्रामक कहानियों पर विश्वास करने से बचें और वैज्ञानिक सोच अपनाएं.

ग्रामीणों में दहशत
हालांकि, गांव के लोग इस घटना को लेकर काफी दहशत में हैं. उनका कहना है कि रोशनी के साथ जो हो रहा है, वह उनकी समझ से परे है. वहीं, परिवार हर तरह से इस समस्या का समाधान निकालने की कोशिश में जुटा हुआ है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
10 Dec 2024 By दैनिक जागरण

19 साल की लड़की के पीछे पड़ा काला सांप, 11 बार काटा! रहस्यमयी बौना नाग ने छुड़ाए पसीने

Special News

कानपुर. उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में काली बिल्ली काला साया के बाद रहस्यमयी बौना नाग की चर्चा ने सभी को हैरत में डाल दिया है. रहस्यमयी बौना नाग एक युवती की जान का दुश्मन बनकर उसके पीछे ऐसा पड़ा कि उसे एक नहीं दो नहीं… तीन नहीं… बल्कि तकरीबन 11 बार अपना शिकार बना लिया. ये घटना उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के चरखारी तहसील क्षेत्र के पंचमपुरा गांव की है.

इलाके में हर कोई रहस्यमयी ‘बौना नाग’ की चर्चा कर रहा है. गांव की 19 वर्षीय युवती रोशनी अहिरवार और उसके परिवार का दावा है कि यह सांप पिछले पांच वर्षों में उसे 11 बार डस चुका है. इस अनोखी और डरावनी घटना ने न केवल गांव में सनसनी मचाई है, बल्कि सोशल मीडिया पर भी लोगों का ध्यान खींचा है.

क्या है पूरा मामला?
रोशनी के पिता दलपत अहिरवार ने बताया कि 2019 में रोशनी खेत में काम कर रही थी, तभी गलती से उसने एक सांप की पूंछ पर पैर रख दिया. उसी समय सांप ने उसे डस लिया. अस्पताल में इलाज के बाद रोशनी की जान तो बच गई, लेकिन उसके बाद से यह सांप, जिसे परिवार ‘बौना काला नाग’ कह रहा है, उसकी जान का दुश्मन बन गया.

इलाज के दौरान भी हमला
परिवार का दावा है कि यह सांप जहां भी रोशनी जाती है, वहां पहुंच जाता है और उसे डसने की कोशिश करता है. पांच साल में इस सांप ने 11 बार उसे डसा है. परिजनों के अनुसार, सांप ने यहां तक कि अस्पताल में इलाज के दौरान भी रोशनी को अपना शिकार बनाया.

विज्ञान और झाड़-फूंक दोनों का सहारा
परिजन इस रहस्यमयी सांप से बचने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं. वे झाड़-फूंक से लेकर आधुनिक चिकित्सा तक का सहारा ले चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका. परिवार अब भी इस सांप के खौफ में जी रहा है.

डॉक्टरों का क्या कहना है?
जिला अस्पताल के मनोचिकित्सक डॉ. प्रेम ने इस मामले को पूरी तरह से अंधविश्वास करार दिया है. उन्होंने कहा, “यह संभव नहीं है कि कोई सांप किसी को 11 बार डसे और वह व्यक्ति जीवित रहे. इस तरह की घटनाएं मानसिक विकार का परिणाम हो सकती हैं. रोशनी को मानसिक स्वास्थ्य के विशेषज्ञ के पास लाकर उचित परीक्षण और इलाज कराना जरूरी है.” डॉ. प्रेम ने परिवार को सुझाव दिया कि वे झाड़-फूंक जैसी विधियों पर विश्वास करने के बजाय युवती को चिकित्सीय मदद दिलाएं.

समाज में जागरूकता की जरूरत
विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के मामले अंधविश्वास और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता की कमी के कारण बढ़ते हैं. डॉक्टरों ने लोगों से अपील की है कि वे ऐसी भ्रामक कहानियों पर विश्वास करने से बचें और वैज्ञानिक सोच अपनाएं.

ग्रामीणों में दहशत
हालांकि, गांव के लोग इस घटना को लेकर काफी दहशत में हैं. उनका कहना है कि रोशनी के साथ जो हो रहा है, वह उनकी समझ से परे है. वहीं, परिवार हर तरह से इस समस्या का समाधान निकालने की कोशिश में जुटा हुआ है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/special-news/a-black-snake-stalked-a-19-year-old-girl-and/article-5102

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.