विकृत चेहरे के साथ पैदा हुआ शख्स, सोचता- कोई मुझसे प्यार क्यों करेगा? तभी जिंदगी ने ली करवट और...

Special News

जब कोई इंसान अजीब चेहरे के साथ पैदा होता है, तो उसे अपनी जिंदगी भी मुश्किल लगने लगती है. ऐसे में सच्चा प्यार मिलना तो दूर की बात है. इंग्लैंड के बर्मिंघम में रहने वाले अमित घोष भी ऐसा ही सोचते थे. विकृत चेहरे के साथ जन्मे अमित को लगता था कि कोई मुझसे प्यार क्यों करेगा? लेकिन जिंदगी ने करवट ली और उनकी जिंदगी में पियाली ने खुशहाली भर दी.

दुनियाभर में रोजाना हजारों ऐसे बच्चे पैदा होते हैं, जो किसी न किसी जन्मजात दोष से ग्रसित होते हैं. ऐसे बच्चों का जीवन आसान नहीं होता. ऐसे ही एक शख्स हैं इंग्लैंड के बर्मिंघम के रहने वाले 34 साल के अमित घोष. चेहरे की विकृति के साथ पैदा हुए अमित घोष हमेशा इस बात से चिंतित रहते थे कि उन्हें कभी प्यार नहीं मिलेगा. उन्हें हमेशा महसूस होता था कि उनके इस अजीब से चेहरे को कौन देखेगा और क्यों प्यार करेगा? लेकिन तभी उनकी लाइफ में पियाली की एंट्री हुई और जिंदगी में प्यार के फूल खिल उठे. सोशल मीडिया पर अमित घोष और पियाली की ये लवस्टोरी तेजी से वायरल हो रही है. अमित ने बताया कि साल 2021 के पहले तक मुझे लगता था कि मैं अकेले ही अपनी जिंदगी जीउंगा. लेकिन उसी साल मेरे एक दोस्त ने पियाली से मिलवाया. पहली बार में पियाली ने मुझे रिजेक्ट कर दिया. लेकिन दोस्त के कहने पर मैंने उसे मैसेज भेजना शुरू किया. धीरे-धीरे हमारी कहानी आगे बढ़ने लगी. हमने अपनी पसंद, नापसंद और सपनों के बारे में बात की. जल्द ही, हम मैसेज से वीडियो कॉल पर चले गए…हम अलग-अलग देशों में थे, लेकिन हमें अहसास हो गया था कि हमारे बीच एक कनेक्शन है.

अमित बताते हैं, “मुझे चिंता थी कि लोग मुझे एक व्यक्ति के रूप में आंकने के बजाय मेरी शक्ल-सूरत के आधार पर आंकेंगे. लेकिन जिस क्षण मैंने पियाली को नमस्ते कहा और अपना परिचय दिया, हम एक-दूसरे से घुल-मिल गए.” अमित ने आगे कहा कि वीडियो कॉल पर बातें करना मेरे लिए आसान नहीं था. कई सालों तक अपने विकृत चेहरे की वजह से मानसिक आघात सहना पड़ा. उससे बातचीत के दौरान मैं अपने चेहरे के बाएं हिस्से को ढंक लेता था. लेकिन धीरे-धीरे वो झिझक खत्म हो गई. बात आगे बढ़ी तो पियाली ने अमित से कहा, ‘मेरे माता-पिता से मेरा हाथ मांगो.’ मैं सातवें आसमान पर था, लेकिन मेरे विकृत चेहरे के कारण, उन्होंने मुझे अस्वीकार कर दिया. ऐसे में हमने बात बंद कर दी. आखिरकार 4 दिनों के बाद, उसने कॉल किया और कहा, ‘मैंने मां और पिताजी को मना लिया है. उसने मुझसे कहा ‘मैं तुम्हारे आधे चेहरे से शादी नहीं करने जा रही हूं’, जो मेरे लिए एक निर्णायक क्षण था. बर्मिंघम में अपने पति अमित के साथ रह रहीं मेकअप आर्टिस्ट पियाली कहती हैं, “जब वह अपना पूरा चेहरा छिपाते थे तो मुझे गुस्सा आता था. मैंने उन्हें एक चेहरे के रूप में नहीं देखा, बल्कि हमेशा एक संपूर्ण व्यक्ति के रुप में देखा.”

इस तरह से दिसंबर 2021 में अमित और पियाली ने शादी कर ली. अमित ने कहा कि यह हमारे जीवन का सबसे अच्छा दिन था. हमने इंग्लैंड में अपनी छोटी सी दुनिया बना ली है. हम मूवी नाइट्स की योजना बनाते हैं, मैं उसके लिए उसका पसंदीदा बटर चिकन बनाता हूं. हम जल्द ही माता-पिता भी बनने वाले हैं! बता दें कि इंग्लैंड के रहने वाले अमित बर्मिंघम के एक लॉ फर्म में काम करते हैं. वे न्यूरोफाइब्रोमैटोसिस टाइप 1 रोग के साथ पैदा हुए थे. यह एक ऐसी बीमारी है, जिसमें तंत्रिकाओं के साथ ट्यूमर विकसित हो जाता है. अमित जब 11 साल के थे, तब उन्होंने अपनी बाईं आंख खो दी थी और कृत्रिम आंख के आने तक उन्होंने अपनी आंख पर पट्टी बांध रखी थी, जिसके कारण स्कूल में उन्हें परेशान किया जाता था. अमित कहते हैं कि युवा होने के दौरान आने वाली चुनौतियों के बावजूद उन्होंने “हमेशा” अपनी विकृति को स्वीकार करने की कोशिश की, ताकि वे पॉजिटिविटी के साथ आगे बढ़ सकें. हालांकि, वे अक्सर फैमिली फंक्शन से दूर रहते, क्योंकि रिश्तेदार भी उन पर अजीब कमेंट करने से बाज नहीं आते थे. लेकिन एक ऐसे ही फैमिली फंक्शन में उनके एक दोस्त ने पियाली से मुलाकात करवा दी.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
19 Dec 2024 By दैनिक जागरण

विकृत चेहरे के साथ पैदा हुआ शख्स, सोचता- कोई मुझसे प्यार क्यों करेगा? तभी जिंदगी ने ली करवट और...

Special News

दुनियाभर में रोजाना हजारों ऐसे बच्चे पैदा होते हैं, जो किसी न किसी जन्मजात दोष से ग्रसित होते हैं. ऐसे बच्चों का जीवन आसान नहीं होता. ऐसे ही एक शख्स हैं इंग्लैंड के बर्मिंघम के रहने वाले 34 साल के अमित घोष. चेहरे की विकृति के साथ पैदा हुए अमित घोष हमेशा इस बात से चिंतित रहते थे कि उन्हें कभी प्यार नहीं मिलेगा. उन्हें हमेशा महसूस होता था कि उनके इस अजीब से चेहरे को कौन देखेगा और क्यों प्यार करेगा? लेकिन तभी उनकी लाइफ में पियाली की एंट्री हुई और जिंदगी में प्यार के फूल खिल उठे. सोशल मीडिया पर अमित घोष और पियाली की ये लवस्टोरी तेजी से वायरल हो रही है. अमित ने बताया कि साल 2021 के पहले तक मुझे लगता था कि मैं अकेले ही अपनी जिंदगी जीउंगा. लेकिन उसी साल मेरे एक दोस्त ने पियाली से मिलवाया. पहली बार में पियाली ने मुझे रिजेक्ट कर दिया. लेकिन दोस्त के कहने पर मैंने उसे मैसेज भेजना शुरू किया. धीरे-धीरे हमारी कहानी आगे बढ़ने लगी. हमने अपनी पसंद, नापसंद और सपनों के बारे में बात की. जल्द ही, हम मैसेज से वीडियो कॉल पर चले गए…हम अलग-अलग देशों में थे, लेकिन हमें अहसास हो गया था कि हमारे बीच एक कनेक्शन है.

अमित बताते हैं, “मुझे चिंता थी कि लोग मुझे एक व्यक्ति के रूप में आंकने के बजाय मेरी शक्ल-सूरत के आधार पर आंकेंगे. लेकिन जिस क्षण मैंने पियाली को नमस्ते कहा और अपना परिचय दिया, हम एक-दूसरे से घुल-मिल गए.” अमित ने आगे कहा कि वीडियो कॉल पर बातें करना मेरे लिए आसान नहीं था. कई सालों तक अपने विकृत चेहरे की वजह से मानसिक आघात सहना पड़ा. उससे बातचीत के दौरान मैं अपने चेहरे के बाएं हिस्से को ढंक लेता था. लेकिन धीरे-धीरे वो झिझक खत्म हो गई. बात आगे बढ़ी तो पियाली ने अमित से कहा, ‘मेरे माता-पिता से मेरा हाथ मांगो.’ मैं सातवें आसमान पर था, लेकिन मेरे विकृत चेहरे के कारण, उन्होंने मुझे अस्वीकार कर दिया. ऐसे में हमने बात बंद कर दी. आखिरकार 4 दिनों के बाद, उसने कॉल किया और कहा, ‘मैंने मां और पिताजी को मना लिया है. उसने मुझसे कहा ‘मैं तुम्हारे आधे चेहरे से शादी नहीं करने जा रही हूं’, जो मेरे लिए एक निर्णायक क्षण था. बर्मिंघम में अपने पति अमित के साथ रह रहीं मेकअप आर्टिस्ट पियाली कहती हैं, “जब वह अपना पूरा चेहरा छिपाते थे तो मुझे गुस्सा आता था. मैंने उन्हें एक चेहरे के रूप में नहीं देखा, बल्कि हमेशा एक संपूर्ण व्यक्ति के रुप में देखा.”

इस तरह से दिसंबर 2021 में अमित और पियाली ने शादी कर ली. अमित ने कहा कि यह हमारे जीवन का सबसे अच्छा दिन था. हमने इंग्लैंड में अपनी छोटी सी दुनिया बना ली है. हम मूवी नाइट्स की योजना बनाते हैं, मैं उसके लिए उसका पसंदीदा बटर चिकन बनाता हूं. हम जल्द ही माता-पिता भी बनने वाले हैं! बता दें कि इंग्लैंड के रहने वाले अमित बर्मिंघम के एक लॉ फर्म में काम करते हैं. वे न्यूरोफाइब्रोमैटोसिस टाइप 1 रोग के साथ पैदा हुए थे. यह एक ऐसी बीमारी है, जिसमें तंत्रिकाओं के साथ ट्यूमर विकसित हो जाता है. अमित जब 11 साल के थे, तब उन्होंने अपनी बाईं आंख खो दी थी और कृत्रिम आंख के आने तक उन्होंने अपनी आंख पर पट्टी बांध रखी थी, जिसके कारण स्कूल में उन्हें परेशान किया जाता था. अमित कहते हैं कि युवा होने के दौरान आने वाली चुनौतियों के बावजूद उन्होंने “हमेशा” अपनी विकृति को स्वीकार करने की कोशिश की, ताकि वे पॉजिटिविटी के साथ आगे बढ़ सकें. हालांकि, वे अक्सर फैमिली फंक्शन से दूर रहते, क्योंकि रिश्तेदार भी उन पर अजीब कमेंट करने से बाज नहीं आते थे. लेकिन एक ऐसे ही फैमिली फंक्शन में उनके एक दोस्त ने पियाली से मुलाकात करवा दी.

https://www.dainikjagranmpcg.com/special-news/a-person-born-with-a-deformed-face-wondered-why-anyone/article-5823

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.