इटारसी में धड़क रहा सागर के 'बलिराम' का दिल, नई जिंदगी पाकर बहुत खुश हैं दिनेश

Narmadapuram, MP

मध्य प्रदेश के पहले सफल सरकारी हार्ट ट्रांसप्लांट के कारण इटारसी में धड़क रहा है दिनेश का दिल. 15 साल तक बढ़ गई उनकी उम्र.

अंगदान को महादान कहा जाता है. अंगदान की मदद से हर साल लाखों लोगों की जान बचाई जा सकती है. हाल ही में भोपाल एम्स में पहली बार सफल हार्ट ट्रांसप्लांट किया गया था. जिसमें नर्मदापुरम जिले के इटारसी निवासी 53 वर्षीय दिनेश मालवीय को सागर निवासी 61 वर्षिय बलिराम कुशवाह का हार्ट ट्रांसप्लांट किया गया. जो आज भी इटारसी में धड़क रहा है और दिनेश की उम्र करीब 15 साल और बढ़ गई है.

नई जिंदगी पाकर बहुत खुश हैं दिनेश

जानकारी के अनुसार, ब्रेन डेड मरीज के हार्ट को जबलपुर से पीएम श्री एयर एंबुलेंस के जरिए लाया गया था. यह पहली बार था जब जबलपुर, भोपाल और इंदौर कुल 3 ग्रीन कॉरिडोर एक साथ बनाए गए. बताया गया कि दिनेश का हृदय मात्र 20 प्रतिशत कार्यक्षमता पर काम कर रहा था. उन्हें 22 जनवरी को एम्स में भर्ती किया गया. अगले दिन उनका हार्ट ट्रांसप्लांट हुआ.

यह ऑपरेशन एम्स भोपाल के डॉक्टरों ने बिना किसी बाहरी सहायता के किया. डॉक्टरों के अनुसार इस ऑपरेशन से दिनेश की उम्र 15 साल और बढ़ गई है. 14 फरवरी को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी. अब वह इटारसी में स्वस्थ हैं. डॉक्टर के दिए गए निर्देशों का पालन कर रहे हैं. दिनेश को नई जिंदगी मिलने से वह बहुत खुश हैं. दिनेश मालवीय ने कहा कि "मेरा ढाई साल से इलाज चल रहा था. हार्ट ट्रांसप्लांट का सारा खर्चा आयुष्मान कार्ड के द्वारा किया गया. मेरा करीब 5 घंटे ऑपरेशन चला और एम्स के सहयोग से यह सफल रहा."

State honor for organ donation
अंगदान करने पर मिलेगा राजकीय सम्मान 
 
अंगदान करने पर मिलेगा राजकीय सम्मान

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अंगदान को बढ़ावा देने की कई योजनाएं घोषित की हैं. अंगदान करने वालों के परिवार को आयुष्मान कार्ड दिया जाएगा. इसके साथ ही अंगदान करने वाले व्यक्ति की अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा. इन परिवारों को राष्ट्रीय पर्वों पर सम्मानित भी किया जाएगा. इसके साथ ही प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों में अंगदान और अंग प्रत्यारोपण की सुविधाएं उपलब्ध कराने की कोशिश की जा रही है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 Apr 2025 By दैनिक जागरण

इटारसी में धड़क रहा सागर के 'बलिराम' का दिल, नई जिंदगी पाकर बहुत खुश हैं दिनेश

Narmadapuram, MP

अंगदान को महादान कहा जाता है. अंगदान की मदद से हर साल लाखों लोगों की जान बचाई जा सकती है. हाल ही में भोपाल एम्स में पहली बार सफल हार्ट ट्रांसप्लांट किया गया था. जिसमें नर्मदापुरम जिले के इटारसी निवासी 53 वर्षीय दिनेश मालवीय को सागर निवासी 61 वर्षिय बलिराम कुशवाह का हार्ट ट्रांसप्लांट किया गया. जो आज भी इटारसी में धड़क रहा है और दिनेश की उम्र करीब 15 साल और बढ़ गई है.

नई जिंदगी पाकर बहुत खुश हैं दिनेश

जानकारी के अनुसार, ब्रेन डेड मरीज के हार्ट को जबलपुर से पीएम श्री एयर एंबुलेंस के जरिए लाया गया था. यह पहली बार था जब जबलपुर, भोपाल और इंदौर कुल 3 ग्रीन कॉरिडोर एक साथ बनाए गए. बताया गया कि दिनेश का हृदय मात्र 20 प्रतिशत कार्यक्षमता पर काम कर रहा था. उन्हें 22 जनवरी को एम्स में भर्ती किया गया. अगले दिन उनका हार्ट ट्रांसप्लांट हुआ.

यह ऑपरेशन एम्स भोपाल के डॉक्टरों ने बिना किसी बाहरी सहायता के किया. डॉक्टरों के अनुसार इस ऑपरेशन से दिनेश की उम्र 15 साल और बढ़ गई है. 14 फरवरी को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी. अब वह इटारसी में स्वस्थ हैं. डॉक्टर के दिए गए निर्देशों का पालन कर रहे हैं. दिनेश को नई जिंदगी मिलने से वह बहुत खुश हैं. दिनेश मालवीय ने कहा कि "मेरा ढाई साल से इलाज चल रहा था. हार्ट ट्रांसप्लांट का सारा खर्चा आयुष्मान कार्ड के द्वारा किया गया. मेरा करीब 5 घंटे ऑपरेशन चला और एम्स के सहयोग से यह सफल रहा."

State honor for organ donation
अंगदान करने पर मिलेगा राजकीय सम्मान 
 
अंगदान करने पर मिलेगा राजकीय सम्मान

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अंगदान को बढ़ावा देने की कई योजनाएं घोषित की हैं. अंगदान करने वालों के परिवार को आयुष्मान कार्ड दिया जाएगा. इसके साथ ही अंगदान करने वाले व्यक्ति की अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा. इन परिवारों को राष्ट्रीय पर्वों पर सम्मानित भी किया जाएगा. इसके साथ ही प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों में अंगदान और अंग प्रत्यारोपण की सुविधाएं उपलब्ध कराने की कोशिश की जा रही है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/special-news/dinesh-is-very-happy-to-get-a-new-life-of/article-17304

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.