क्या आप जानते हैं, भारत के किस राज्य की नहीं है कोई राजधानी? 90 फीसदी लोगों को नहीं होगा पता!

Special News

इस देश से जुड़ी कई ऐसी खास बातें हैं, जिसके बारे में लोगों को कम जानकारी होती है. जैसे क्या आप जानते हैं कि भारत में एक ऐसा भी राज्य है, जिसकी कोई राजधानी नहीं है. हमारा दावा है कि 90 फीसदी लोगों को इस सवाल का सही जवाब नहीं पता होगा!

भारत एक स्‍वतंत्र प्रभुसत्ता सम्‍पन्‍न समाजवादी लोकतंत्रात्‍मक गणराज्‍य है. इस देश की सरकारों ने हमेशा देश की इन खासियत को बरकरार रखा और उसे दुनिया के सामने उदाहरण की तरह पेश किया. इस देश से जुड़ी कई ऐसी खास बातें हैं, जिसके बारे में लोगों को कम जानकारी होती है. जैसे क्या आप जानते हैं कि भारत में एक ऐसा भी राज्य है, जिसकी कोई राजधानी नहीं है. हमारा दावा है कि 90 फीसदी लोगों को इस सवाल का सही जवाब नहीं पता होगा!

भारत में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं. इनमें से एक है आंध्र प्रदेश. इसी साल वहां पर सत्ता परिवर्तन हुआ और चंद्रबाबू नायडू आंध्र प्रदेश के नए मुख्यमंत्री बने. द हिन्दू की रिपोर्ट के अनुसार मुख्यमंत्री बनने के बाद जुलाई 2024 में जब चंद्रबाबू नायडू ने सदन में धन्यवाद ज्ञापन किया, तब उन्होंने इस बात का जिक्र किया कि 2014 में दो हिस्सों में बंटने के बाद भी आंध्र प्रदेश की कोई आधिकारिक राजधानी नहीं है. तो हमारे सवाल का जवाब है कि आंध्र प्रदेश वो राज्य है, जिसकी कोई आधिकारिक राजधानी नहीं है.

Which Indian State Has No Capital General Knowledge Trending News
आंध्र प्रदेश वो राज्य है, जिसकी राजधानी नहीं है.
 
आंध्र प्रदेश की नहीं है कोई राजधानी
आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक, 2014 के अनुसार हैदराबाद को 10 सालों के लिए आंध्र प्रदेश और तेलंगाना की संयुक्त राजधानी बनाया गया था, पर इसी साल जून से हैदराबाद सिर्फ तेलंगाना की राजधानी है, आंध्र प्रदेश की कोई आधिकारिक राजधानी नहीं है. नायडू से पहले के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने आंध्र प्रदेश में 3 राजधानियों का प्रस्ताव रखा था, पर मुख्यमंत्री बनने के बाद चंद्रबाबू नायडू ने सिर्फ अमरावती को ही राजधानी बनाने की बात कही है.

3 सालों में अमरावती को किया जाएगा तैयार
बिजनेस स्टैंडर्ड और न्यू इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार जनवरी 2025 से अमरावती को राजधानी बनाने का काम शुरू किया जाएगा. इसके लिए 60 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. 5 नवंबर की एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कैपिटल रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी के साथ राजधानी को लेकर एक रिव्यू मीटिंग की थी तभी 60 हजार करोड़ रुपये खर्च करने की बात कही गई. अगले 3 सालों में शहर को राजधानी की तरह तैयार करने का काम किया जाएगा. इसके तहत मंत्रियों, विधायकों के बंगले, सरकारी कार्यालय, विधानसभा और हाई कोर्ट स्थापित किया जाएगा.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Dec 2024 By दैनिक जागरण

क्या आप जानते हैं, भारत के किस राज्य की नहीं है कोई राजधानी? 90 फीसदी लोगों को नहीं होगा पता!

Special News

भारत एक स्‍वतंत्र प्रभुसत्ता सम्‍पन्‍न समाजवादी लोकतंत्रात्‍मक गणराज्‍य है. इस देश की सरकारों ने हमेशा देश की इन खासियत को बरकरार रखा और उसे दुनिया के सामने उदाहरण की तरह पेश किया. इस देश से जुड़ी कई ऐसी खास बातें हैं, जिसके बारे में लोगों को कम जानकारी होती है. जैसे क्या आप जानते हैं कि भारत में एक ऐसा भी राज्य है, जिसकी कोई राजधानी नहीं है. हमारा दावा है कि 90 फीसदी लोगों को इस सवाल का सही जवाब नहीं पता होगा!

भारत में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं. इनमें से एक है आंध्र प्रदेश. इसी साल वहां पर सत्ता परिवर्तन हुआ और चंद्रबाबू नायडू आंध्र प्रदेश के नए मुख्यमंत्री बने. द हिन्दू की रिपोर्ट के अनुसार मुख्यमंत्री बनने के बाद जुलाई 2024 में जब चंद्रबाबू नायडू ने सदन में धन्यवाद ज्ञापन किया, तब उन्होंने इस बात का जिक्र किया कि 2014 में दो हिस्सों में बंटने के बाद भी आंध्र प्रदेश की कोई आधिकारिक राजधानी नहीं है. तो हमारे सवाल का जवाब है कि आंध्र प्रदेश वो राज्य है, जिसकी कोई आधिकारिक राजधानी नहीं है.

Which Indian State Has No Capital General Knowledge Trending News
आंध्र प्रदेश वो राज्य है, जिसकी राजधानी नहीं है.
 
आंध्र प्रदेश की नहीं है कोई राजधानी
आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक, 2014 के अनुसार हैदराबाद को 10 सालों के लिए आंध्र प्रदेश और तेलंगाना की संयुक्त राजधानी बनाया गया था, पर इसी साल जून से हैदराबाद सिर्फ तेलंगाना की राजधानी है, आंध्र प्रदेश की कोई आधिकारिक राजधानी नहीं है. नायडू से पहले के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने आंध्र प्रदेश में 3 राजधानियों का प्रस्ताव रखा था, पर मुख्यमंत्री बनने के बाद चंद्रबाबू नायडू ने सिर्फ अमरावती को ही राजधानी बनाने की बात कही है.

3 सालों में अमरावती को किया जाएगा तैयार
बिजनेस स्टैंडर्ड और न्यू इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार जनवरी 2025 से अमरावती को राजधानी बनाने का काम शुरू किया जाएगा. इसके लिए 60 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. 5 नवंबर की एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कैपिटल रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी के साथ राजधानी को लेकर एक रिव्यू मीटिंग की थी तभी 60 हजार करोड़ रुपये खर्च करने की बात कही गई. अगले 3 सालों में शहर को राजधानी की तरह तैयार करने का काम किया जाएगा. इसके तहत मंत्रियों, विधायकों के बंगले, सरकारी कार्यालय, विधानसभा और हाई कोर्ट स्थापित किया जाएगा.

https://www.dainikjagranmpcg.com/special-news/do-you-know-which-state-of-india-does-not-have/article-4595

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.