असहनीय दर्द से पीड़ित दो मरीजों के लिए फरिश्ता बने डॉक्टर, चेहरे पर तेज करंट जैसे झटके

Badwani, MP

बड़वानी जिला अस्पताल में ट्राईजेमिनल न्यूराल्जिया बीमारी के दो मरीजों का पहला सफल ऑपरेशन कर डॉक्टरों ने सबको हैरान कर दिया.

मध्यप्रदेश के सरकारी अस्पतालों में चिकित्सा सुविधाओं पर लगातार सवाल उठते हैं. लेकिन इसमें भी कोई शक नहीं कि प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में प्रतिभाशाली और समर्पित डॉक्टर्स की कमी नहीं है. इसकी झलक कभी-कभी दिख भी जाती है. बड़वानी जिला अस्पताल में भी योग्य और प्रतिभाशाली डॉक्टर्स हैं. डॉक्टर्स ने इसे फिर साबित कर दिखाया है. डॉक्टर्स ने जटिल ऑपरेशन कर दो मरीजों को नया जीवन दिया.

क्या है ट्राईजेमिनल न्यूराल्जिया बीमारी

दरअसल, जिला चिकित्सालय बड़वानी में भर्ती मरीज चंदु बाई उम्र 40 वर्ष निवासी इंदौर एवं सेवंती बाई उम्र 49 वर्ष निवासी सजवानी जिला बड़वानी के परिजनों के अनुसार कुछ वर्षों से इनके चेहरे पर अचानक तेज करंट के झटकों जैसा असहनीय दर्द होता था. ऐसा कुछ सेकंड से मिनट तक रहता था. इस दौरान दर्द निवारक दवाई का भी असर नहीं होता था. इस बीमारी के उपचार के लिए जिला अस्पताल बड़वानी में ऑपरेशन के लिए दोनों महिला मरीजों को लाया गया. इन मरीजों का ऑपरेशन करने वाले क्रेनियोफेशियल सर्जन डॉ. भारत सिंह रावत ने बताया "ट्राईजेमिनल न्यूराल्जिया का दर्द ब्रेन (दिमाग) से निकलने वाली ट्राईजेमिनल नर्व (तंत्रिका) के अतिउत्तेजन एवं दबाव के कारण होता है. जिसका स्थाई इलाज ऑपरेशन ही है."

एक लाख में किसी को होती है ये बीमारी

डॉक्टर्स का कहना है कि ये बीमारी बहुत कम देखी जाती है. एक लाख में 4 से 5 लोगो को हो सकती है. इस ऑपरेशन को सफल बनाने में क्रेनियोफेशियल सर्जन डॉ. भारत सिंह रावत, सहायक सर्जन डॉ. नरेश अलावे, डॉ. अक्षय साहु, डॉ. उमा गोस्वामी, डॉ. मोनिका मुकाती, निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ. शीतल खाण्डेकर एवं पैरामेडिकल स्टॉफ शकुन्तला निवडुंगे, पूजा बोड़खे, ठाकुर सिंह गडरिया, सुनिल भगोरे आदि का महत्वपुर्ण योगदान रहा है. सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक, डॉ.अनिता सिंगारे के मार्गदर्शन में जिला अस्पताल में ट्राईजेमिनल न्यूराल्जिया के ऑपरेशन हो रहे हैं. ऑपरेशन के बाद दोनों मरीज स्वस्थ्य हैं.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Nov 2024 By दैनिक जागरण

असहनीय दर्द से पीड़ित दो मरीजों के लिए फरिश्ता बने डॉक्टर, चेहरे पर तेज करंट जैसे झटके

Badwani, MP

मध्यप्रदेश के सरकारी अस्पतालों में चिकित्सा सुविधाओं पर लगातार सवाल उठते हैं. लेकिन इसमें भी कोई शक नहीं कि प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में प्रतिभाशाली और समर्पित डॉक्टर्स की कमी नहीं है. इसकी झलक कभी-कभी दिख भी जाती है. बड़वानी जिला अस्पताल में भी योग्य और प्रतिभाशाली डॉक्टर्स हैं. डॉक्टर्स ने इसे फिर साबित कर दिखाया है. डॉक्टर्स ने जटिल ऑपरेशन कर दो मरीजों को नया जीवन दिया.

क्या है ट्राईजेमिनल न्यूराल्जिया बीमारी

दरअसल, जिला चिकित्सालय बड़वानी में भर्ती मरीज चंदु बाई उम्र 40 वर्ष निवासी इंदौर एवं सेवंती बाई उम्र 49 वर्ष निवासी सजवानी जिला बड़वानी के परिजनों के अनुसार कुछ वर्षों से इनके चेहरे पर अचानक तेज करंट के झटकों जैसा असहनीय दर्द होता था. ऐसा कुछ सेकंड से मिनट तक रहता था. इस दौरान दर्द निवारक दवाई का भी असर नहीं होता था. इस बीमारी के उपचार के लिए जिला अस्पताल बड़वानी में ऑपरेशन के लिए दोनों महिला मरीजों को लाया गया. इन मरीजों का ऑपरेशन करने वाले क्रेनियोफेशियल सर्जन डॉ. भारत सिंह रावत ने बताया "ट्राईजेमिनल न्यूराल्जिया का दर्द ब्रेन (दिमाग) से निकलने वाली ट्राईजेमिनल नर्व (तंत्रिका) के अतिउत्तेजन एवं दबाव के कारण होता है. जिसका स्थाई इलाज ऑपरेशन ही है."

एक लाख में किसी को होती है ये बीमारी

डॉक्टर्स का कहना है कि ये बीमारी बहुत कम देखी जाती है. एक लाख में 4 से 5 लोगो को हो सकती है. इस ऑपरेशन को सफल बनाने में क्रेनियोफेशियल सर्जन डॉ. भारत सिंह रावत, सहायक सर्जन डॉ. नरेश अलावे, डॉ. अक्षय साहु, डॉ. उमा गोस्वामी, डॉ. मोनिका मुकाती, निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ. शीतल खाण्डेकर एवं पैरामेडिकल स्टॉफ शकुन्तला निवडुंगे, पूजा बोड़खे, ठाकुर सिंह गडरिया, सुनिल भगोरे आदि का महत्वपुर्ण योगदान रहा है. सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक, डॉ.अनिता सिंगारे के मार्गदर्शन में जिला अस्पताल में ट्राईजेमिनल न्यूराल्जिया के ऑपरेशन हो रहे हैं. ऑपरेशन के बाद दोनों मरीज स्वस्थ्य हैं.

https://www.dainikjagranmpcg.com/special-news/doctor-became-an-angel-for-two-patients-suffering-from-unbearable/article-3008

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.