शौक बड़ी चीज है! बैलगाड़ी रेस के लिए कर्नाटक के इस किसान ने 36 लाख में खरीदी बैलों की जोड़ी

SPECIAL NEWS

दशहरा उत्सव से पहले, कर्नाटक के एक किसान ने बैलगाड़ी दौड़ में भाग लेने के लिए 36 लाख रुपये में बैलों की एक जोड़ी खरीदी है.

शौकीन लोगों की दुनिया में कमी नहीं है, कुछ लोग जानवरों को पालने का शौक रखते हैं तो कुछ उन्हें कॉम्पिटिशन का हिस्सा बनाकर अपना शौक पूरा करते हैं और इसके लिए बड़ी से बड़ी रकम चुकाने को भी तैयार रहते हैं. दशहरा उत्सव से पहले, कर्नाटक के एक किसान ने बैलगाड़ी रेस (Bullock Cart Race) में भाग लेने के लिए 36 लाख रुपये में बैलों की एक जोड़ी खरीदी है.

कर्नाटक में, ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में त्योहार के समय बैलगाड़ी दौड़ आयोजित करना एक परंपरा रही है और इसे जीतना ग्रामीणों के लिए गर्व की बात है. टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, महालिंगपुर में टाउन म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन के अध्यक्ष यल्लंगौड़ा पाटिल ने यह महंगी खरीदारी की, जिसने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

10-15 पर बिकते हैं बैल

दौड़ के लिए बैलों की एक अच्छी और मजबूत जोड़ी आमतौर पर 10 से 15 लाख रुपये के बीच कहीं भी बेची जाती है, लेकिन पाटिल द्वारा खरीदी गई जोड़ी को दोगुने से भी अधिक कीमत पर बेचा गया. टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए, पाटिल ने कहा, "यह जोड़ी 100 बार दौड़ जीत चुकी है और हमें पता चला कि हकीमाड्डी का किसान उन्हें बेच रहा है. हमने इसे किसी भी कीमत पर खरीदने का फैसला किया क्योंकि हमारा लक्ष्य दशहरा के लिए मुधोल में होने वाली आगामी दौड़ जीतना है."

पाटिल ने यह भी कहा कि उनके परिवार ने पहले भी इसी तरह की खरीदारी की है. "अतीत में, हमने ₹10 से ₹15 लाख में बैल खरीदे थे, लेकिन यह एक जोड़ी पर खर्च की गई सबसे अधिक राशि है. दौड़ में भाग लेना हमारे परिवार की परंपरा रही है. अगला काम बैलों की उचित देखभाल करना और उन्हें दौड़ के लिए मजबूत बनाना है."

emb02bgo_bullock-cart_625x300_28_September_24

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Sep 2024 By दैनिक जागरण

शौक बड़ी चीज है! बैलगाड़ी रेस के लिए कर्नाटक के इस किसान ने 36 लाख में खरीदी बैलों की जोड़ी

SPECIAL NEWS

शौकीन लोगों की दुनिया में कमी नहीं है, कुछ लोग जानवरों को पालने का शौक रखते हैं तो कुछ उन्हें कॉम्पिटिशन का हिस्सा बनाकर अपना शौक पूरा करते हैं और इसके लिए बड़ी से बड़ी रकम चुकाने को भी तैयार रहते हैं. दशहरा उत्सव से पहले, कर्नाटक के एक किसान ने बैलगाड़ी रेस (Bullock Cart Race) में भाग लेने के लिए 36 लाख रुपये में बैलों की एक जोड़ी खरीदी है.

कर्नाटक में, ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में त्योहार के समय बैलगाड़ी दौड़ आयोजित करना एक परंपरा रही है और इसे जीतना ग्रामीणों के लिए गर्व की बात है. टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, महालिंगपुर में टाउन म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन के अध्यक्ष यल्लंगौड़ा पाटिल ने यह महंगी खरीदारी की, जिसने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

10-15 पर बिकते हैं बैल

दौड़ के लिए बैलों की एक अच्छी और मजबूत जोड़ी आमतौर पर 10 से 15 लाख रुपये के बीच कहीं भी बेची जाती है, लेकिन पाटिल द्वारा खरीदी गई जोड़ी को दोगुने से भी अधिक कीमत पर बेचा गया. टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए, पाटिल ने कहा, "यह जोड़ी 100 बार दौड़ जीत चुकी है और हमें पता चला कि हकीमाड्डी का किसान उन्हें बेच रहा है. हमने इसे किसी भी कीमत पर खरीदने का फैसला किया क्योंकि हमारा लक्ष्य दशहरा के लिए मुधोल में होने वाली आगामी दौड़ जीतना है."

पाटिल ने यह भी कहा कि उनके परिवार ने पहले भी इसी तरह की खरीदारी की है. "अतीत में, हमने ₹10 से ₹15 लाख में बैल खरीदे थे, लेकिन यह एक जोड़ी पर खर्च की गई सबसे अधिक राशि है. दौड़ में भाग लेना हमारे परिवार की परंपरा रही है. अगला काम बैलों की उचित देखभाल करना और उन्हें दौड़ के लिए मजबूत बनाना है."

emb02bgo_bullock-cart_625x300_28_September_24

https://www.dainikjagranmpcg.com/special-news/hobby-is-a-big-thing-this-farmer-from-karnataka-bought/article-218

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.