टैलेंट हो तो ऐसा... 13 साल के बच्चे की अनोखी प्रतिभा, बिना देखे नाक और स्पर्श से पढ़ता है किताबें

Special News

भरत जादौन की अनोखी प्रतिभा ने न केवल अलीगढ़, बल्कि पूरे क्षेत्र में उसे चर्चा का विषय बना दिया है. उसकी यह विलक्षण क्षमता देशभर में युवाओं और बच्चों के लिए प्रेरणा बन सकती है.

हमारे देश में प्रतिभा की कमी नहीं है. कुछ ऐसी ही प्रतिभा देखने को मिलती है उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ के रामघाट रोड स्वर्ण जयंती नगर इलाके में. जहां 13 साल के भरत के पास एक अनोखी प्रतिभा है.भरत अपनी आंखों से पट्टी बांधकर अपनी नाक के सूंघने की शक्ति और अपनी उंगलियों के स्पर्श से किसी भी किताब को पढ़ सकता है. जादौन ने अपनी अनोखी प्रतिभा से लोगों को हैरान कर दिया है.

भरत ने बताया कि पिछले एक साल से उन्होंने बिना देखे पढ़ने की इस अद्भुत क्षमता को महसूस किया. उन्होंने कहा,  ‘एक दिन मैं कुर्सी पर बैठा था और कॉमिक बुक पढ़ रहा था. अचानक मेरे बिना देखे हाथ बुक पर पड़े, और मैंने महसूस किया कि मुझे उसमें लिखे शब्दों का आभास हो रहा है. मैंने यह बात अपने माता-पिता को बताई, लेकिन शुरुआत में उन्हें यकीन नहीं हुआ.” भरत ने धीरे-धीरे अपने माता-पिता को अपनी क्षमता समझाई. जब माता-पिता ने इस पर ध्यान दिया, तो उन्हें यह यकीन हुआ कि उनका बेटा वास्तव में कुछ अनोखा कर रहा है.

भरत के माता-पिता का क्या कहना है?
भरत की मां, मधु जादौन, ने बताया, “भरत बचपन से ही कुछ अनोखा करता था. वह आंखें बंद करके खेलने का शौक रखता था. हमें लगता था कि यह केवल बचपना है, लेकिन अब यह देखकर गर्व होता है कि भरत बिना देखे किताबें, अखबार और रंगों की पहचान कर सकता है. वह पैरों के स्पर्श से भी पढ़ सकता है.” भरत के माता-पिता ने बताया कि शुरुआत में वे उसकी गतिविधियों से डर गए थे, लेकिन अब उनकी इस प्रतिभा पर गर्व है.

भरत का भविष्य और उसकी उम्मीदें
भरत ने अपनी इस प्रतिभा को टेलीविजन के एक प्लेटफॉर्म पर भी प्रदर्शित किया है. वह सातवीं कक्षा का छात्र है और अपनी इस क्षमता को ईश्वर का आशीर्वाद मानता है. भरत का कहना है, “मेरे स्कूल के सभी दोस्त और शिक्षक मेरी इस प्रतिभा से हैरान हैं. मेरे माता-पिता मुझे पूरा समर्थन देते हैं. मेरा सपना है कि भविष्य में मुझे ऐसा मंच मिले जहां मैं अपनी प्रतिभा को और निखार सकूं.”teee

हुनर पूरी दुनिया को दिखा सके
भरत को क्रिकेट खेलने का भी शौक है, लेकिन क्रिकेट वह सामान्य तरीके से खेलता है. भरत की मां मधु जादौन ने कहा कि उनका सपना है कि उनके बेटे की प्रतिभा को एक ऐसा मंच मिले जहां वह अपना हुनर पूरी दुनिया को दिखा सके. उन्होंने कहा, “हम भरत को हमेशा सपोर्ट करेंगे और उसे उसकी मंजिल तक पहुंचाने में हर संभव मदद करेंगे.”

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 Dec 2024 By दैनिक जागरण

टैलेंट हो तो ऐसा... 13 साल के बच्चे की अनोखी प्रतिभा, बिना देखे नाक और स्पर्श से पढ़ता है किताबें

Special News

हमारे देश में प्रतिभा की कमी नहीं है. कुछ ऐसी ही प्रतिभा देखने को मिलती है उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ के रामघाट रोड स्वर्ण जयंती नगर इलाके में. जहां 13 साल के भरत के पास एक अनोखी प्रतिभा है.भरत अपनी आंखों से पट्टी बांधकर अपनी नाक के सूंघने की शक्ति और अपनी उंगलियों के स्पर्श से किसी भी किताब को पढ़ सकता है. जादौन ने अपनी अनोखी प्रतिभा से लोगों को हैरान कर दिया है.

भरत ने बताया कि पिछले एक साल से उन्होंने बिना देखे पढ़ने की इस अद्भुत क्षमता को महसूस किया. उन्होंने कहा,  ‘एक दिन मैं कुर्सी पर बैठा था और कॉमिक बुक पढ़ रहा था. अचानक मेरे बिना देखे हाथ बुक पर पड़े, और मैंने महसूस किया कि मुझे उसमें लिखे शब्दों का आभास हो रहा है. मैंने यह बात अपने माता-पिता को बताई, लेकिन शुरुआत में उन्हें यकीन नहीं हुआ.” भरत ने धीरे-धीरे अपने माता-पिता को अपनी क्षमता समझाई. जब माता-पिता ने इस पर ध्यान दिया, तो उन्हें यह यकीन हुआ कि उनका बेटा वास्तव में कुछ अनोखा कर रहा है.

भरत के माता-पिता का क्या कहना है?
भरत की मां, मधु जादौन, ने बताया, “भरत बचपन से ही कुछ अनोखा करता था. वह आंखें बंद करके खेलने का शौक रखता था. हमें लगता था कि यह केवल बचपना है, लेकिन अब यह देखकर गर्व होता है कि भरत बिना देखे किताबें, अखबार और रंगों की पहचान कर सकता है. वह पैरों के स्पर्श से भी पढ़ सकता है.” भरत के माता-पिता ने बताया कि शुरुआत में वे उसकी गतिविधियों से डर गए थे, लेकिन अब उनकी इस प्रतिभा पर गर्व है.

भरत का भविष्य और उसकी उम्मीदें
भरत ने अपनी इस प्रतिभा को टेलीविजन के एक प्लेटफॉर्म पर भी प्रदर्शित किया है. वह सातवीं कक्षा का छात्र है और अपनी इस क्षमता को ईश्वर का आशीर्वाद मानता है. भरत का कहना है, “मेरे स्कूल के सभी दोस्त और शिक्षक मेरी इस प्रतिभा से हैरान हैं. मेरे माता-पिता मुझे पूरा समर्थन देते हैं. मेरा सपना है कि भविष्य में मुझे ऐसा मंच मिले जहां मैं अपनी प्रतिभा को और निखार सकूं.”teee

हुनर पूरी दुनिया को दिखा सके
भरत को क्रिकेट खेलने का भी शौक है, लेकिन क्रिकेट वह सामान्य तरीके से खेलता है. भरत की मां मधु जादौन ने कहा कि उनका सपना है कि उनके बेटे की प्रतिभा को एक ऐसा मंच मिले जहां वह अपना हुनर पूरी दुनिया को दिखा सके. उन्होंने कहा, “हम भरत को हमेशा सपोर्ट करेंगे और उसे उसकी मंजिल तक पहुंचाने में हर संभव मदद करेंगे.”

https://www.dainikjagranmpcg.com/special-news/if-you-have-talent-then-this-is-the-unique-talent/article-5440

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.