अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: रेलवे में नए आयाम गढ़ रहीं महिलाएं, 8% से ज्यादा हुआ कार्यबल; बढ़ रही भागीदारी

BHOPAL, MP

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भोपाल रेलवे मंडल ने महिलाओं के सम्मान और उनके समर्पण को उजागर करने के लिए एक प्रेरणादायक कदम उठाया है.

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को महिलाओं के सम्मान, उनके अधिकारों और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को पहचानने के लिए मनाया जाता है. यह दिन महिलाओं की उपलब्धियों का जश्न मनाने और लैंगिक समानता को बढ़ावा देने का एक प्रतीक है. भारतीय रेलवे भी महिला सशक्तिकरण की दिशा में लगातार काम कर रहा है.

Latest and Breaking News on NDTV

रेलवे बोर्ड के कार्यकारी निदेशक (सूचना एवं प्रचार) दिलीप कुमार ने बताया कि वर्तमान में रेलवे में 8.2 प्रतिशत महिला कार्यबल है. रेलवे के सभी विभागों में महिला कर्मचारी कार्यरत हैं. 2014 में यह आंकड़ा 6.6 प्रतिशत था, जो 2024 में बढ़कर 8.2 प्रतिशत हो गया है. रेलवे में लगभग 1.13 लाख महिला कर्मचारी कार्यरत हैं, जिनमें 2162 महिला लोको पायलट, 1699 स्टेशन मास्टर और 7756 महिला ट्रेनमैन शामिल हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

दिलीप कुमार ने बताया कि रेलवे ने कुछ स्टेशनों को पूरे साल के लिए "पिंक स्टेशन" घोषित किया है, जिनमें अजनी, माटुंगा, गांधीनगर और न्यू अमरावती शामिल हैं. इसके अलावा, आज के दिन कुछ स्टेशनों को भी पिंक घोषित किया गया है, जहां सभी कार्य महिला कर्मचारी द्वारा संचालित किए जा रहे हैं. विशेष रूप से, आज CSMT स्टेशन से शिर्डी तक वंदे भारत ट्रेन पूरी तरह से महिला स्टाफ द्वारा संचालित की जा रही है.

वहीं, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भोपाल रेलवे मंडल ने महिलाओं के सम्मान और उनके समर्पण को उजागर करने के लिए एक प्रेरणादायक कदम उठाया. इस विशेष दिन पर ट्रेन संख्या 18235 भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस को पूरी तरह महिला कर्मचारियों द्वारा संचालित कर रवाना किया गया, जो महिला सशक्तिकरण की दिशा में रेलवे के सकारात्मक प्रयासों का प्रतीक है.

Latest and Breaking News on NDTV

यह ट्रेन आज सुबह 10:15 बजे भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक 5 से हरी झंडी दिखाकर रवाना की गई. इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक रश्मि दिवाकर ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और महिला क्रू सदस्यों का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. उन्होंने सभी महिला कर्मचारियों को पुष्पमाला पहनाकर और बुके भेंट कर सम्मानित किया और उनके उत्कृष्ट कार्य के प्रति अपनी शुभकामनाएं दीं.

इस विशेष ट्रेन का संचालन कुशल महिला क्रू ने किया, जिसमें लोको पायलट के रूप में कु. नूतन, सहायक लोको पायलट के रूप में नेहा श्रीवास्तव, ट्रेन मैनेजर के रूप में अक्षिता काले और ट्रेन टिकट परीक्षक के रूप में रीता यादव एवं रश्मि मगरदे ने अपनी जिम्मेदारी संभाली. महिला कर्मचारियों द्वारा ट्रेन संचालन का यह प्रयास न केवल रेलवे में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को दर्शाता है, बल्कि यह महिला सशक्तिकरण का जीवंत उदाहरण भी है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 Mar 2025 By दैनिक जागरण

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: रेलवे में नए आयाम गढ़ रहीं महिलाएं, 8% से ज्यादा हुआ कार्यबल; बढ़ रही भागीदारी

BHOPAL, MP

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को महिलाओं के सम्मान, उनके अधिकारों और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को पहचानने के लिए मनाया जाता है. यह दिन महिलाओं की उपलब्धियों का जश्न मनाने और लैंगिक समानता को बढ़ावा देने का एक प्रतीक है. भारतीय रेलवे भी महिला सशक्तिकरण की दिशा में लगातार काम कर रहा है.

Latest and Breaking News on NDTV

रेलवे बोर्ड के कार्यकारी निदेशक (सूचना एवं प्रचार) दिलीप कुमार ने बताया कि वर्तमान में रेलवे में 8.2 प्रतिशत महिला कार्यबल है. रेलवे के सभी विभागों में महिला कर्मचारी कार्यरत हैं. 2014 में यह आंकड़ा 6.6 प्रतिशत था, जो 2024 में बढ़कर 8.2 प्रतिशत हो गया है. रेलवे में लगभग 1.13 लाख महिला कर्मचारी कार्यरत हैं, जिनमें 2162 महिला लोको पायलट, 1699 स्टेशन मास्टर और 7756 महिला ट्रेनमैन शामिल हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

दिलीप कुमार ने बताया कि रेलवे ने कुछ स्टेशनों को पूरे साल के लिए "पिंक स्टेशन" घोषित किया है, जिनमें अजनी, माटुंगा, गांधीनगर और न्यू अमरावती शामिल हैं. इसके अलावा, आज के दिन कुछ स्टेशनों को भी पिंक घोषित किया गया है, जहां सभी कार्य महिला कर्मचारी द्वारा संचालित किए जा रहे हैं. विशेष रूप से, आज CSMT स्टेशन से शिर्डी तक वंदे भारत ट्रेन पूरी तरह से महिला स्टाफ द्वारा संचालित की जा रही है.

वहीं, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भोपाल रेलवे मंडल ने महिलाओं के सम्मान और उनके समर्पण को उजागर करने के लिए एक प्रेरणादायक कदम उठाया. इस विशेष दिन पर ट्रेन संख्या 18235 भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस को पूरी तरह महिला कर्मचारियों द्वारा संचालित कर रवाना किया गया, जो महिला सशक्तिकरण की दिशा में रेलवे के सकारात्मक प्रयासों का प्रतीक है.

Latest and Breaking News on NDTV

यह ट्रेन आज सुबह 10:15 बजे भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक 5 से हरी झंडी दिखाकर रवाना की गई. इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक रश्मि दिवाकर ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और महिला क्रू सदस्यों का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. उन्होंने सभी महिला कर्मचारियों को पुष्पमाला पहनाकर और बुके भेंट कर सम्मानित किया और उनके उत्कृष्ट कार्य के प्रति अपनी शुभकामनाएं दीं.

इस विशेष ट्रेन का संचालन कुशल महिला क्रू ने किया, जिसमें लोको पायलट के रूप में कु. नूतन, सहायक लोको पायलट के रूप में नेहा श्रीवास्तव, ट्रेन मैनेजर के रूप में अक्षिता काले और ट्रेन टिकट परीक्षक के रूप में रीता यादव एवं रश्मि मगरदे ने अपनी जिम्मेदारी संभाली. महिला कर्मचारियों द्वारा ट्रेन संचालन का यह प्रयास न केवल रेलवे में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को दर्शाता है, बल्कि यह महिला सशक्तिकरण का जीवंत उदाहरण भी है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/special-news/international-womens-day-railway-has-new-dimensions-in-women-women/article-13139

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.