9 बच्चों की मां को चाहिए 4 और बच्चे, 10वें के लिए जारी है कोशिश, परिवार बढ़ाने के पीछे है ऐसी वजह, हंस पड़ेंगे आप!

Special News

एक महिला ने साल 2010 से लेकर अब तक कुल 9 बच्चों को जन्म दिया है और अब वो इंतज़ार कर रही है कि उसके कुल 12 राशियों के बच्चे हो जाएं. इसके पीछे की वजह उसने ऐसी बताई है कि आप सोचेंगे भला ये क्या बात हुई?

दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देशों भारत और उसका पड़ोसी चीन है. दोनों देश जनसंख्या को बैलेंस करने के लिए नीतियां बनाते रहते हैं. पड़ोसी देश चीन से एक ऐसी खबर आई है, जिसे सुनकर आप समझ जाएंगे कि वहां जनसंख्या समस्या कैसे बनी होगी. दरअसल यहां रहने वाला एक कपल शादी के बाद से 9 बच्चे पैदा कर चुका है और अभी रुकने के मूड में बिल्कुल नहीं है.

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक टियान डॉन्ग्सिया (Tian Dongxia) नाम एक महिला ने साल 2010 से लेकर अब तक कुल 9 बच्चों को जन्म दिया है और अब वो इंतज़ार कर रही है कि उसके कुल 12 राशियों के एक-एक बच्चे हो जाएं. इसके पीछे की वजह उसने ऐसी बताई है कि आप सोचेंगे भला ये क्या बात हुई? चलिए जानते हैं ये दिलचस्प वाक्या.

12 साल में पैदा किए 9 बच्चे
टियान डॉन्ग्सिया (Tian Dongxia) की मुलाकात उनके पति ज़ाओ वानलॉन्ग (Zhao Wanlong) से साल 2008 में हुई थी. दोनों ने दो साल की डेटिंग के बाद साल 2010 में शादी कर ली और इसी साल उनकी पहली बेटी का जन्म हुआ. धीरे-धीरे उनके कुल 8 बच्चे हो गए, जिसमें दो जुड़वा बेटे भी शामिल हैं. कपल का सबसे छोटा बेटा साल 2022 में पैदा हुआ. चूंकि अभी टियान की स्थिति बच्चे को जन्म देने की नहीं है, ऐसे में वे रुके हुए हैं लेकिन वे अभी 4 और बच्चों को जन्म देना चाहती हैं. उनके 2 बच्चों की राशियां एक ही हैं, जबकि बाकी के 7 अलग-अलग राशियों के हैं. ऐसे में उन्हें 4 और बच्चों की ज़रूरत है, ताकि सभी राशियों के बच्चे उनके घर में हों.

‘हर राशि का एक बच्चा होना चाहिए’
टियान का कहना है कि वो अपने पति के अच्छे जीन्स बर्बाद नहीं करना चाहती हैं, इसलिए वे ज्यादा से ज्यादा बच्चों के जन्म देंगी. वे चाहती हैं कि हर राशि का एक बच्चा उनके घर में हो. टियान के पति ज़ाओ पावर सप्लाई कंपनी चलाते हैं और उसके सीईओ हैं जबकि उनकी खुद टियान उसी कंपनी में जनरल मैनेजर हैं. उनका सालाना टर्नओवर 4 करोड़ रुपये से ज्यादा है और वे 200 स्क्वेयर मीटर के विला में रहते हैं. उनके बच्चों के लिए 6 आया और एक न्यूट्रिशनिस्ट है और वे अपने भविष्य के 81 नाती-पोतों के लिए अपने घर को बड़ा करना चाहते हैं. सोशल मीडिया पर लोगों ने ये कहानी पढ़ी तो उन्होंने कहा कि बिना पैसों के ऐसा सोचा भी नहीं जा सकता.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 Nov 2024 By दैनिक जागरण

9 बच्चों की मां को चाहिए 4 और बच्चे, 10वें के लिए जारी है कोशिश, परिवार बढ़ाने के पीछे है ऐसी वजह, हंस पड़ेंगे आप!

Special News

दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देशों भारत और उसका पड़ोसी चीन है. दोनों देश जनसंख्या को बैलेंस करने के लिए नीतियां बनाते रहते हैं. पड़ोसी देश चीन से एक ऐसी खबर आई है, जिसे सुनकर आप समझ जाएंगे कि वहां जनसंख्या समस्या कैसे बनी होगी. दरअसल यहां रहने वाला एक कपल शादी के बाद से 9 बच्चे पैदा कर चुका है और अभी रुकने के मूड में बिल्कुल नहीं है.

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक टियान डॉन्ग्सिया (Tian Dongxia) नाम एक महिला ने साल 2010 से लेकर अब तक कुल 9 बच्चों को जन्म दिया है और अब वो इंतज़ार कर रही है कि उसके कुल 12 राशियों के एक-एक बच्चे हो जाएं. इसके पीछे की वजह उसने ऐसी बताई है कि आप सोचेंगे भला ये क्या बात हुई? चलिए जानते हैं ये दिलचस्प वाक्या.

12 साल में पैदा किए 9 बच्चे
टियान डॉन्ग्सिया (Tian Dongxia) की मुलाकात उनके पति ज़ाओ वानलॉन्ग (Zhao Wanlong) से साल 2008 में हुई थी. दोनों ने दो साल की डेटिंग के बाद साल 2010 में शादी कर ली और इसी साल उनकी पहली बेटी का जन्म हुआ. धीरे-धीरे उनके कुल 8 बच्चे हो गए, जिसमें दो जुड़वा बेटे भी शामिल हैं. कपल का सबसे छोटा बेटा साल 2022 में पैदा हुआ. चूंकि अभी टियान की स्थिति बच्चे को जन्म देने की नहीं है, ऐसे में वे रुके हुए हैं लेकिन वे अभी 4 और बच्चों को जन्म देना चाहती हैं. उनके 2 बच्चों की राशियां एक ही हैं, जबकि बाकी के 7 अलग-अलग राशियों के हैं. ऐसे में उन्हें 4 और बच्चों की ज़रूरत है, ताकि सभी राशियों के बच्चे उनके घर में हों.

‘हर राशि का एक बच्चा होना चाहिए’
टियान का कहना है कि वो अपने पति के अच्छे जीन्स बर्बाद नहीं करना चाहती हैं, इसलिए वे ज्यादा से ज्यादा बच्चों के जन्म देंगी. वे चाहती हैं कि हर राशि का एक बच्चा उनके घर में हो. टियान के पति ज़ाओ पावर सप्लाई कंपनी चलाते हैं और उसके सीईओ हैं जबकि उनकी खुद टियान उसी कंपनी में जनरल मैनेजर हैं. उनका सालाना टर्नओवर 4 करोड़ रुपये से ज्यादा है और वे 200 स्क्वेयर मीटर के विला में रहते हैं. उनके बच्चों के लिए 6 आया और एक न्यूट्रिशनिस्ट है और वे अपने भविष्य के 81 नाती-पोतों के लिए अपने घर को बड़ा करना चाहते हैं. सोशल मीडिया पर लोगों ने ये कहानी पढ़ी तो उन्होंने कहा कि बिना पैसों के ऐसा सोचा भी नहीं जा सकता.

https://www.dainikjagranmpcg.com/special-news/mother-of-9-children-wants-4-more-children-efforts-are/article-3706

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.