बिहार में अब स्पेशल बच्चों को पढ़ाएंगे Special Teachers, शिक्षा विभाग को है ऐसे टीचर की तलाश

Special News

बिहार में दिव्यांग बच्चों को पढ़ाने के लिए 7279 विशेष शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। इनमें से 5534 शिक्षक प्राथमिक विद्यालयों में और 1745 शिक्षक माध्यमिक विद्यालयों में नियुक्त होंगे। योग्य उम्मीदवार बीपीएससी के माध्यम से आवेदन करेंगे। शिक्षा विभाग ने नियुक्ति प्रक्रिया को अंतिम चरण में पहुंचा दिया है।

  • बिहार में 7279 दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया जल्द होगी शुरू
  • प्राथमिक स्कूलों के लिए 5534 और माध्यमिक स्कूलों के लिए 1745 विशेष शिक्षक पद निर्धारित
  • आवेदकों को शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट) पास करना अनिवार्य होगा
  • विशेष शिक्षकों की नियुक्ति 9 प्रकार के दिव्यांग बच्चों को पढ़ाने के लिए की जाएगी

बिहार में जल्द ही 7279 दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष शिक्षकों की भर्ती होगी। शिक्षा विभाग ने इन पदों के लिए तैयारी पूरी कर ली है और जल्द ही आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। BPSC इस भर्ती परीक्षा का आयोजन करेगा और चयनित शिक्षकों को प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में नियुक्त किया जाएगा। दिव्यांग बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के लिए बिहार सरकार ने यह महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

7279 विशेष शिक्षकों की बहाली

बिहार में शिक्षा विभाग के अनुसार, राज्य में लगभग 7279 विशेष शिक्षकों की कमी है। इस कमी को पूरा करने के लिए 5534 पद प्राथमिक स्कूलों (कक्षा एक से पांच) और 1745 पद माध्यमिक स्कूलों (कक्षा छह से आठ) के लिए निर्धारित किए गए हैं। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पास होना अनिवार्य होगा।bihar-teacher-114412347

9 तरह के दिव्यांग बच्चों के लिए अलग से टीचर

बिहार शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को पहले ही आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा पास करनी होगी। विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि कुल नौ तरह के दिव्यांग बच्चों को पढ़ाने के लिए विशेष शिक्षकों की नियुक्ति की जा रही है। इनमें दृष्टिबाधित, श्रवणबाधित, चलन-शक्ति में कमी, बौद्धिक अक्षमता और अन्य दिव्यांगता वाले बच्चे शामिल हैं।

स्पेशल टीचर की भारी कमी

अधिकारी ने आगे बताया कि जो बच्चे देख नहीं पाते हैं, अथवा दृष्टि कम है, इसके लिए अलग-अलग विशेषज्ञ शिक्षक होंगे। इसी तरह अन्य विशेष जरूरत वाले बच्चों को भी विशेष शिक्षक पढ़ाएंगे। फिलहाल, ऐसे बच्चों को पढ़ाने के लिए स्कूलों में विशेष व्यवस्था नहीं है। जिला स्तर पर कुछ सुविधाएं उपलब्ध हैं लेकिन वे नाकाफी हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Oct 2024 By दैनिक जागरण

बिहार में अब स्पेशल बच्चों को पढ़ाएंगे Special Teachers, शिक्षा विभाग को है ऐसे टीचर की तलाश

Special News

  • बिहार में 7279 दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया जल्द होगी शुरू
  • प्राथमिक स्कूलों के लिए 5534 और माध्यमिक स्कूलों के लिए 1745 विशेष शिक्षक पद निर्धारित
  • आवेदकों को शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट) पास करना अनिवार्य होगा
  • विशेष शिक्षकों की नियुक्ति 9 प्रकार के दिव्यांग बच्चों को पढ़ाने के लिए की जाएगी

बिहार में जल्द ही 7279 दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष शिक्षकों की भर्ती होगी। शिक्षा विभाग ने इन पदों के लिए तैयारी पूरी कर ली है और जल्द ही आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। BPSC इस भर्ती परीक्षा का आयोजन करेगा और चयनित शिक्षकों को प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में नियुक्त किया जाएगा। दिव्यांग बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के लिए बिहार सरकार ने यह महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

7279 विशेष शिक्षकों की बहाली

बिहार में शिक्षा विभाग के अनुसार, राज्य में लगभग 7279 विशेष शिक्षकों की कमी है। इस कमी को पूरा करने के लिए 5534 पद प्राथमिक स्कूलों (कक्षा एक से पांच) और 1745 पद माध्यमिक स्कूलों (कक्षा छह से आठ) के लिए निर्धारित किए गए हैं। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पास होना अनिवार्य होगा।bihar-teacher-114412347

9 तरह के दिव्यांग बच्चों के लिए अलग से टीचर

बिहार शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को पहले ही आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा पास करनी होगी। विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि कुल नौ तरह के दिव्यांग बच्चों को पढ़ाने के लिए विशेष शिक्षकों की नियुक्ति की जा रही है। इनमें दृष्टिबाधित, श्रवणबाधित, चलन-शक्ति में कमी, बौद्धिक अक्षमता और अन्य दिव्यांगता वाले बच्चे शामिल हैं।

स्पेशल टीचर की भारी कमी

अधिकारी ने आगे बताया कि जो बच्चे देख नहीं पाते हैं, अथवा दृष्टि कम है, इसके लिए अलग-अलग विशेषज्ञ शिक्षक होंगे। इसी तरह अन्य विशेष जरूरत वाले बच्चों को भी विशेष शिक्षक पढ़ाएंगे। फिलहाल, ऐसे बच्चों को पढ़ाने के लिए स्कूलों में विशेष व्यवस्था नहीं है। जिला स्तर पर कुछ सुविधाएं उपलब्ध हैं लेकिन वे नाकाफी हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/special-news/now-special-teachers-will-teach-special-children-in-bihar-education/article-1721

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.