17 साल आर्मी में रहे, 22 साल पुलिस में दी सेवा… रिटायरमेंट पर हेलीकॉप्टर से गांव पहुंचे हवलदार; ऐसे हुआ स्वागत

Special News

हरियाणा में एक हवलदार अपने पद से रिटायर हुए और हेलीकॉप्टर से अपने गांव पहुंचे. उनके बच्चों का सपना था कि वह अपनी रिटायरमेंट को यादगार बनाएं. इसलिए वह रिटायरमेंट के बाद हेलीकॉप्टर से अपने गांव पहुंचे. जहां हेलीकॉप्टर को देखने के लिए बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों समेत गांव वालों की भीड़ उमड़ पड़ी.

हरियाणा में एक हवलदार रिटायर हुए, तो वह हेलीकॉप्टर से अपने गांव पहुंचे. हरियाणा के विजय चौहान रेवाड़ी के गांव जलालपुर के रहने वाले हैं. वह भारतीय सेना में देश की सेवा करने के बाद हेलीकॉप्टर से अपने गांव पहुंचे. इसके बाद हेलीकॉप्टर को देखने के लिए बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों समेत गांव वालों की भीड़ उमड़ पड़ी. विजय चौहान ने हेलीकॉप्टर से अपने गांव पहुंचने को लेकर बताया कि उनके परिवार का सालों पुराना सपना था.

उन्होंने कहा बच्चों का सपना था कि जब भी वह रिटायर हों, तो वह गांव में हेलीकॉप्टर से आएं. आज उन्होंने ऐसा करके अपने बच्चों के सपने को पूरा किया. जैसे ही विजय चौहान अपने गांव हेलीकॉप्टर से पहुंचे. उनके परिवार की खुशियों का ठिकाना नहीं रहा. पूरा परिवार बहुत खुश हो गया. परिवार ही नहीं हेलीकॉप्टर को देखने गांव के बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की भी भीड़ लग गई.

आर्मी में भी रहे विजय

रिटायर हुए विजय चौहान ने बताया कि वह 1986 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे. इसके बाद 2003 में वहां से रिटायर होने के बाद वह हरियाणा पुलिस में बतौर हवलदार रहे. अब वह फरीदाबाद से रिटायर होकर अपने परिवार के साथ रहकर समाज सेवा करना चाहते हैं और जिंदगी का आनंद लेना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि अपने जीवन के अब तक के सफर में उन्होंने हमेशा अपनी छवि को बेदाग रखने की पूरी कोशिश की है.

नए साल की बधाई दी

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि सभी देशवासी एक साथ रहकर खुश रहें और देश की प्रगति में अपना योगदान दें. विजय चौहान 31 दिसंबर को रिटायर हुए. इसके बाद वह अपने गांव पहुंचे. उनका हेलीकॉप्टर सुठाना गांव के एक सरकारी स्कूल के मैदान में उतरा, जहां बड़ी संख्या में गांव वाले उन्हें देखने के लिए पहुंचे. विजय चौहान ने इस दौरान सभी गांव वालों को नए साल की शुभकामनाएं भी दीं.

22 साल तक सेवा दी

विजय ने बताया कि वह पहले भी हेलीकॉप्टर में बैठ चुके हैं, लेकिन उनके बच्चों की ख्वाहिश थी कि जब वह रिटायर होकर गांव आएं, तो हेलिकॉप्टर में आए. विजय चौहान 17 साल तक आर्मी में रहे और फिर हरियाणा पुलिस में उन्होंने 22 साल तक अपनी सेवाएं दीं. अब वह अपने परिवार के साथ वक्त बिताना चाहते हैं और समाजसेवा करना चाहते हैं.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Jan 2025 By दैनिक जागरण

17 साल आर्मी में रहे, 22 साल पुलिस में दी सेवा… रिटायरमेंट पर हेलीकॉप्टर से गांव पहुंचे हवलदार; ऐसे हुआ स्वागत

Special News

हरियाणा में एक हवलदार रिटायर हुए, तो वह हेलीकॉप्टर से अपने गांव पहुंचे. हरियाणा के विजय चौहान रेवाड़ी के गांव जलालपुर के रहने वाले हैं. वह भारतीय सेना में देश की सेवा करने के बाद हेलीकॉप्टर से अपने गांव पहुंचे. इसके बाद हेलीकॉप्टर को देखने के लिए बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों समेत गांव वालों की भीड़ उमड़ पड़ी. विजय चौहान ने हेलीकॉप्टर से अपने गांव पहुंचने को लेकर बताया कि उनके परिवार का सालों पुराना सपना था.

उन्होंने कहा बच्चों का सपना था कि जब भी वह रिटायर हों, तो वह गांव में हेलीकॉप्टर से आएं. आज उन्होंने ऐसा करके अपने बच्चों के सपने को पूरा किया. जैसे ही विजय चौहान अपने गांव हेलीकॉप्टर से पहुंचे. उनके परिवार की खुशियों का ठिकाना नहीं रहा. पूरा परिवार बहुत खुश हो गया. परिवार ही नहीं हेलीकॉप्टर को देखने गांव के बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की भी भीड़ लग गई.

आर्मी में भी रहे विजय

रिटायर हुए विजय चौहान ने बताया कि वह 1986 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे. इसके बाद 2003 में वहां से रिटायर होने के बाद वह हरियाणा पुलिस में बतौर हवलदार रहे. अब वह फरीदाबाद से रिटायर होकर अपने परिवार के साथ रहकर समाज सेवा करना चाहते हैं और जिंदगी का आनंद लेना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि अपने जीवन के अब तक के सफर में उन्होंने हमेशा अपनी छवि को बेदाग रखने की पूरी कोशिश की है.

नए साल की बधाई दी

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि सभी देशवासी एक साथ रहकर खुश रहें और देश की प्रगति में अपना योगदान दें. विजय चौहान 31 दिसंबर को रिटायर हुए. इसके बाद वह अपने गांव पहुंचे. उनका हेलीकॉप्टर सुठाना गांव के एक सरकारी स्कूल के मैदान में उतरा, जहां बड़ी संख्या में गांव वाले उन्हें देखने के लिए पहुंचे. विजय चौहान ने इस दौरान सभी गांव वालों को नए साल की शुभकामनाएं भी दीं.

22 साल तक सेवा दी

विजय ने बताया कि वह पहले भी हेलीकॉप्टर में बैठ चुके हैं, लेकिन उनके बच्चों की ख्वाहिश थी कि जब वह रिटायर होकर गांव आएं, तो हेलिकॉप्टर में आए. विजय चौहान 17 साल तक आर्मी में रहे और फिर हरियाणा पुलिस में उन्होंने 22 साल तक अपनी सेवाएं दीं. अब वह अपने परिवार के साथ वक्त बिताना चाहते हैं और समाजसेवा करना चाहते हैं.

https://www.dainikjagranmpcg.com/special-news/served-in-the-police-for-17-years-served-in-the/article-6837

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.