सनराइजर्स हैदराबाद के इस स्पिनर के पास गजब का हुनर, दोनों हाथों से करता है गेंदबाजी

Sports Desk

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने गुरुवार को खेले गए आईपीएल (IPL) मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 80 रन से हरा दिया. सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीम भले ही यह मैच 80 रन से हार गई, लेकिन उसके एक स्पिनर की सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा हो रही है.

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने गुरुवार को खेले गए आईपीएल (IPL) मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 80 रन से हरा दिया. सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीम भले ही यह मैच 80 रन से हार गई, लेकिन उसके एक स्पिनर की सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा हो रही है. सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के इस स्पिनर के पास गजब का हुनर है और वह दोनों हाथों से गेंदबाजी करता है. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ मैच के दौरान भी इस स्पिनर ने एक ओवर में दोनों हाथ से बॉलिंग की थी.

सनराइजर्स हैदराबाद के इस स्पिनर के पास गजब का हुनर

श्रीलंका के स्पिन ऑलराउंडर कामिंदू मेंडिस आईपीएल में एक ओवर के दौरान दोनों हाथ से बॉलिंग करने वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं. कामिंदू मेंडिस ने गुरुवार को अपना आईपीएल डेब्यू किया था. इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के कप्तान पैट कमिंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की पारी के 13वें ओवर में कामिंदू मेंडिस को गेंदबाजी के लिए उतारा. कामिंदू मेंडिस ने इस ओवर में तीन गेंदें बाएं हाथ की स्पिन और तीन गेंदें ऑफ स्पिन फेंकी.

कामिंदू मेंडिस को लेकर जबरदस्त चर्चा

कामिंदू मेंडिस वेंकटेश अय्यर को दाएं हाथ से गेंदबाजी कर रहे थे और अंगकृष रघुवंशी के खिलाफ बाएं हाथ से गेंदबाजी कर रहे थे. कामिंदू मेंडिस जैसे अजब-गजब गेंदबाज को देखकर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बल्लेबाज हैरान रह गए. सोशल मीडिया पर इस गेंदबाज को लेकर जबरदस्त चर्चा हो रही है. कामिंदू मेंडिस ने इस मैच में 4 रन देकर 1 विकेट चटकाया. अपने ओवर की चौथी गेंद पर कामिंदू मेंडिस ने अंगकृष रघुवंशी (50) का विकेट हासिल किया.

पहले भी कर चुके हैं ऐसा कमाल

टेस्ट बल्लेबाज के रूप में ब्रैडमैन की तरह शुरुआत करने से पहले, कामिंदू मेंडिस ने 2016 अंडर-19 वर्ल्ड कप में अपनी शानदार गेंदबाजी से सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया था. सीनियर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, उन्होंने पिछले साल एक टी20 मैच में सूर्यकुमार यादव और ऋषभ पंत के खिलाफ एक ही ओवर में दोनों हाथों से गेंदबाजी की थी. कामिंदू मेंडिस की बाएं हाथ की स्पिन उनकी ऑफ स्पिन से थोड़ी बेहतर है, शायद यही वजह है कि उन्होंने केकेआर के खिलाफ सिर्फ एक ओवर फेंका, क्योंकि अंगकृष रघुवंशी के आउट होने से वेंकटेश अय्यर और रिंकू सिंह के रूप में दो बाएं हाथ के बल्लेबाज मैदान पर आ गए थे.

श्रीलंका के लिए तीनों फॉर्मेट में खेलते हैं कामिंदू मेंडिस

कामिंदू मेंडिस श्रीलंका के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में खेलते हैं. कामिंदू मेंडिस ने साल 2018 में श्रीलंका के लिए T20I डेब्यू किया था. एक साल बाद उनका वनडे डेब्यू हुआ. कामिंदू मेंडिस ने 2022 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया. 26 वर्षीय कामिंदू मेंडिस ने 12 टेस्ट में 1184 रन और 3 विकेट लिए हैं. कामिंदू मेंडिस ने 19 वनडे में 353 रन और 2 विकेट लिए हैं. कामिंदू मेंडिस ने 23 T20I में 381 रन बनाए हैं और 2 विकेट लिए हैं. कामिंदू मेंडिस को 75 लाख रुपये में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने खरीदा था.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Apr 2025 By दैनिक जागरण

सनराइजर्स हैदराबाद के इस स्पिनर के पास गजब का हुनर, दोनों हाथों से करता है गेंदबाजी

Sports Desk

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने गुरुवार को खेले गए आईपीएल (IPL) मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 80 रन से हरा दिया. सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीम भले ही यह मैच 80 रन से हार गई, लेकिन उसके एक स्पिनर की सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा हो रही है. सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के इस स्पिनर के पास गजब का हुनर है और वह दोनों हाथों से गेंदबाजी करता है. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ मैच के दौरान भी इस स्पिनर ने एक ओवर में दोनों हाथ से बॉलिंग की थी.

सनराइजर्स हैदराबाद के इस स्पिनर के पास गजब का हुनर

श्रीलंका के स्पिन ऑलराउंडर कामिंदू मेंडिस आईपीएल में एक ओवर के दौरान दोनों हाथ से बॉलिंग करने वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं. कामिंदू मेंडिस ने गुरुवार को अपना आईपीएल डेब्यू किया था. इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के कप्तान पैट कमिंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की पारी के 13वें ओवर में कामिंदू मेंडिस को गेंदबाजी के लिए उतारा. कामिंदू मेंडिस ने इस ओवर में तीन गेंदें बाएं हाथ की स्पिन और तीन गेंदें ऑफ स्पिन फेंकी.

कामिंदू मेंडिस को लेकर जबरदस्त चर्चा

कामिंदू मेंडिस वेंकटेश अय्यर को दाएं हाथ से गेंदबाजी कर रहे थे और अंगकृष रघुवंशी के खिलाफ बाएं हाथ से गेंदबाजी कर रहे थे. कामिंदू मेंडिस जैसे अजब-गजब गेंदबाज को देखकर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बल्लेबाज हैरान रह गए. सोशल मीडिया पर इस गेंदबाज को लेकर जबरदस्त चर्चा हो रही है. कामिंदू मेंडिस ने इस मैच में 4 रन देकर 1 विकेट चटकाया. अपने ओवर की चौथी गेंद पर कामिंदू मेंडिस ने अंगकृष रघुवंशी (50) का विकेट हासिल किया.

पहले भी कर चुके हैं ऐसा कमाल

टेस्ट बल्लेबाज के रूप में ब्रैडमैन की तरह शुरुआत करने से पहले, कामिंदू मेंडिस ने 2016 अंडर-19 वर्ल्ड कप में अपनी शानदार गेंदबाजी से सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया था. सीनियर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, उन्होंने पिछले साल एक टी20 मैच में सूर्यकुमार यादव और ऋषभ पंत के खिलाफ एक ही ओवर में दोनों हाथों से गेंदबाजी की थी. कामिंदू मेंडिस की बाएं हाथ की स्पिन उनकी ऑफ स्पिन से थोड़ी बेहतर है, शायद यही वजह है कि उन्होंने केकेआर के खिलाफ सिर्फ एक ओवर फेंका, क्योंकि अंगकृष रघुवंशी के आउट होने से वेंकटेश अय्यर और रिंकू सिंह के रूप में दो बाएं हाथ के बल्लेबाज मैदान पर आ गए थे.

श्रीलंका के लिए तीनों फॉर्मेट में खेलते हैं कामिंदू मेंडिस

कामिंदू मेंडिस श्रीलंका के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में खेलते हैं. कामिंदू मेंडिस ने साल 2018 में श्रीलंका के लिए T20I डेब्यू किया था. एक साल बाद उनका वनडे डेब्यू हुआ. कामिंदू मेंडिस ने 2022 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया. 26 वर्षीय कामिंदू मेंडिस ने 12 टेस्ट में 1184 रन और 3 विकेट लिए हैं. कामिंदू मेंडिस ने 19 वनडे में 353 रन और 2 विकेट लिए हैं. कामिंदू मेंडिस ने 23 T20I में 381 रन बनाए हैं और 2 विकेट लिए हैं. कामिंदू मेंडिस को 75 लाख रुपये में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने खरीदा था.

https://www.dainikjagranmpcg.com/special-news/sunrisers-hyderabads-spinner-bowling-with-both-hands-with-both-hands/article-16666

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.