शख्स ने Amazon से 'सस्ते' में खरीद लिया घर, गत्ते में पैक होकर आया ऑर्डर, 'चाभी' के साथ हुआ डिलीवर!

Special News

ऑनलाइन साइट से आपने लोगों को घर-गृहस्थी का सामान या फिर कपड़े वगैरह खरीदते हुए देखा होगा. हालांकि एक शख्स ने इस साइट से अपने रहने के लिए पूरा का पूरा घर ही ऑर्डर कर लिया.

हम सभी जानते हैं कि आजकल दुनियाभर में लोगों के सामने जो सबसे बड़ी समस्या होती है, वो अपने लिए आशियाना बनाने की है. हर कोई चाहता है कि वो अपने लिए कोई ऐसा घर बनाए, जो सस्ता भी हो लेकिन रहने के लिए अच्छा भी. यही वजह है कि बजट वाला घर ढूंढने में लोगों को सालों लग जाते हैं. वो बात अलग है कि कुछ लोग इसे ऑनलाइन ढूंढ भी लेते हैं और ऑर्डर भी कर लेते हैं. ये मज़ाक नहीं बल्कि सच है.

अब तक ऑनलाइन साइट से आपने लोगों को घर-गृहस्थी का सामान या फिर कपड़े वगैरह खरीदते हुए देखा होगा. हालांकि एक शख्स ने इस साइट से अपने रहने के लिए पूरा का पूरा घर ही ऑर्डर कर लिया. घर भी उसके पास खुद ही चलकर पहुंचा, वो भी गत्ते में पैक होकर. है ना दिलचस्प बात? चलिए आपको बताते हैं ये पूरा मामला क्या था.

32 लाख में ऑनलाइन ऑर्डर किया घर
मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक यूनाइटेड स्टेट्स में रहने वाले एक शख्स ने अपने लिए 32 लाख रुपये का घर खरीदा. मज़े की बात ये रही कि उसने घर ऑनलाइन ट्रेडिंग साइट Amazon से ऑर्डर किया था. अमेरिका के रहने वाले कंटेंट क्रिएटर नाथन ग्राहम ने इस घर को ऑर्डर किया था और उनका कहना है कि वो इससे काफी खुश हैं. घर छोटा है लेकिन इसमें हर वो चीज़ मौजूद है, जिसकी ज़रूरत होती है. शॉवर, टॉयलेट और कमरे भी अच्छे हैं. पूरी तरह धातु के बने हुए इस घर को ज़रूरत के मुताबिक बढ़ाया भी जा सकता है. उनके पास घर जब पहुंचा, तो गत्ते में पैक था और इसकी चाभी घर पर ही चिपकाई गई थी.

सस्ते में मिल गया घर
अगर बात अमेरिका या ब्रिटेन की करें तो यहां आपको रहने लायक घर कम से कम 3 करोड़ रुपये में मिलता है. वहीं अमेज़ॉन से आने वाला ये घर सिर्फ 32 लाख में डिलीवर हो रहा है, इस लिहाज़ से ये काफी सस्ता है. इस घर के साथ जो दिक्कत है, वो ये है इसकी सीलिंग का नीचे होना है. ऐसे में शख्स का कहना है कि वो इसमें रहने के बजाय इसे टूरिस्ट्स को किराये पर देना चाहेगा. दिलचस्प वीडियो में इसके बारे में बताते हुए शख्स ने कहा कि कल्पना कीजिए कि अगर इसे वापस करना हो तो?

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Nov 2024 By दैनिक जागरण

शख्स ने Amazon से 'सस्ते' में खरीद लिया घर, गत्ते में पैक होकर आया ऑर्डर, 'चाभी' के साथ हुआ डिलीवर!

Special News

हम सभी जानते हैं कि आजकल दुनियाभर में लोगों के सामने जो सबसे बड़ी समस्या होती है, वो अपने लिए आशियाना बनाने की है. हर कोई चाहता है कि वो अपने लिए कोई ऐसा घर बनाए, जो सस्ता भी हो लेकिन रहने के लिए अच्छा भी. यही वजह है कि बजट वाला घर ढूंढने में लोगों को सालों लग जाते हैं. वो बात अलग है कि कुछ लोग इसे ऑनलाइन ढूंढ भी लेते हैं और ऑर्डर भी कर लेते हैं. ये मज़ाक नहीं बल्कि सच है.

अब तक ऑनलाइन साइट से आपने लोगों को घर-गृहस्थी का सामान या फिर कपड़े वगैरह खरीदते हुए देखा होगा. हालांकि एक शख्स ने इस साइट से अपने रहने के लिए पूरा का पूरा घर ही ऑर्डर कर लिया. घर भी उसके पास खुद ही चलकर पहुंचा, वो भी गत्ते में पैक होकर. है ना दिलचस्प बात? चलिए आपको बताते हैं ये पूरा मामला क्या था.

32 लाख में ऑनलाइन ऑर्डर किया घर
मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक यूनाइटेड स्टेट्स में रहने वाले एक शख्स ने अपने लिए 32 लाख रुपये का घर खरीदा. मज़े की बात ये रही कि उसने घर ऑनलाइन ट्रेडिंग साइट Amazon से ऑर्डर किया था. अमेरिका के रहने वाले कंटेंट क्रिएटर नाथन ग्राहम ने इस घर को ऑर्डर किया था और उनका कहना है कि वो इससे काफी खुश हैं. घर छोटा है लेकिन इसमें हर वो चीज़ मौजूद है, जिसकी ज़रूरत होती है. शॉवर, टॉयलेट और कमरे भी अच्छे हैं. पूरी तरह धातु के बने हुए इस घर को ज़रूरत के मुताबिक बढ़ाया भी जा सकता है. उनके पास घर जब पहुंचा, तो गत्ते में पैक था और इसकी चाभी घर पर ही चिपकाई गई थी.

सस्ते में मिल गया घर
अगर बात अमेरिका या ब्रिटेन की करें तो यहां आपको रहने लायक घर कम से कम 3 करोड़ रुपये में मिलता है. वहीं अमेज़ॉन से आने वाला ये घर सिर्फ 32 लाख में डिलीवर हो रहा है, इस लिहाज़ से ये काफी सस्ता है. इस घर के साथ जो दिक्कत है, वो ये है इसकी सीलिंग का नीचे होना है. ऐसे में शख्स का कहना है कि वो इसमें रहने के बजाय इसे टूरिस्ट्स को किराये पर देना चाहेगा. दिलचस्प वीडियो में इसके बारे में बताते हुए शख्स ने कहा कि कल्पना कीजिए कि अगर इसे वापस करना हो तो?

https://www.dainikjagranmpcg.com/special-news/the-man-bought-the-house-cheaply-from-amazon-the-order/article-2923

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.