5 साल से एक सी ज़िंदगी जीता है शख्स, न खाना बदलता है न कपड़े, फिक्स है रूटीन, वजह है बेहद दिलचस्प!

Special News

आप एक सा खाना अगर हफ्ते भर भी खा लें, तो बर्दाश्त नहीं कर पाते लेकिन एक शख्स ऐसा भी है, जो पिछले 15 साल से एक जैसी ज़िंदगी जी रहा है. न उसके खाने का मेन्यू बदलता है और न ही कपड़े पहनने का तरीका.

आपने सुना होगा कि ज़िंदगी तो ज़िंदादिली का नाम है और इसे बरकरार रखते हैं हर दिन होने वाले छोटे-छोटे बदलाव. बहुत से लोग ऐसा भी कहते हैं कि वो एक जैसी ज़िंदगी अगर 4-5 साल तक जी लें तो उन्हें बोरियत होने लगती है, वो भी तब, जब उनका खाना और कपड़ा बदलता रहता है. ऐसे में अगर कोई आपको 15 साल तक एक ही खाना, एक ही तरह के कपड़े, नौकरी और रूटीन में बांध दे, तो आपका क्या रिएक्शन होगा?

आप एक सा खाना अगर हफ्ते भर भी खा लें, तो बर्दाश्त नहीं

कर पाते लेकिन एक शख्स ऐसा भी है, जो पिछले 15 साल से एक जैसी ज़िंदगी जी रहा है. पिछले डेढ़ दशक में जापान के रहने वाले इस शख्स ने रत्ती भर भी बदलाव नहीं किया है. वो बिल्कुल रोबोट की तरह एक ही सांचे में ढला हुआ है लेकिन उसने इसके बहुत से फायदे बताए हैं.

15 साल से एक ही पैटर्न में सेट है लाइफ
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक जापान के रहने वाले गो कीता की उम्र 38 साल है और वो पिछले 15 साल से अपनी ज़िंदगी को एक सेट पैटर्न में जी रहे हैं. उन्होंने अपनी नौकरी भी डेढ़ दशक में नहीं बदली है. वो नाश्ते में नट्स और रेमन खाते हैं, दोपहर के खाने में चिकन ब्रेस्ट लेते हैं और रात को बींस के साथ स्टर फ्राइड पोर्क खाते हैं. उनकी खाने की मात्रा और सप्लीमेंट भी निर्धारित हैं. वे एक ही स्टाइल की शर्ट और ट्राउज़र हर दिन पहनते हैं, यहां तक उनके मोजे और अंडरगार्मेंट भी एक जैसे ही हैं. शेविंग, लॉन्ड्री और नाखून-बाल काटने का भी समय निर्धारित है.

क्यों कर रहे हैं खुद पर ये टॉर्चर?
आप भी सोच रहे होंगे कि वो खुद पर ये प्रताड़ना क्यों कर रहे हैं. इसके जवाब में कीता बताते हैं कि इससे उनके दिमाग पर प्रेशर कम रहता है और वो प्रभावशाली तरीके से निर्णय ले पाते हैं. उनका कहना है कि उन्हें इसकी प्रेरणा जापानी बेसबॉल प्लेयर इचिरो सुजुकी से मिली. उनका कहना है कि आमतौर पर हम दिन में 30 हज़ार छोटे-बडे़ निर्णय लेते हैं, लेकिन अनुशासित ज़िंदगी से ये समय और प्रेशर बचता है. इसकी वजह से उनकी ज़िंदगी दबाव और तनावरहित होता है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 Nov 2024 By दैनिक जागरण

5 साल से एक सी ज़िंदगी जीता है शख्स, न खाना बदलता है न कपड़े, फिक्स है रूटीन, वजह है बेहद दिलचस्प!

Special News

आपने सुना होगा कि ज़िंदगी तो ज़िंदादिली का नाम है और इसे बरकरार रखते हैं हर दिन होने वाले छोटे-छोटे बदलाव. बहुत से लोग ऐसा भी कहते हैं कि वो एक जैसी ज़िंदगी अगर 4-5 साल तक जी लें तो उन्हें बोरियत होने लगती है, वो भी तब, जब उनका खाना और कपड़ा बदलता रहता है. ऐसे में अगर कोई आपको 15 साल तक एक ही खाना, एक ही तरह के कपड़े, नौकरी और रूटीन में बांध दे, तो आपका क्या रिएक्शन होगा?

आप एक सा खाना अगर हफ्ते भर भी खा लें, तो बर्दाश्त नहीं

कर पाते लेकिन एक शख्स ऐसा भी है, जो पिछले 15 साल से एक जैसी ज़िंदगी जी रहा है. पिछले डेढ़ दशक में जापान के रहने वाले इस शख्स ने रत्ती भर भी बदलाव नहीं किया है. वो बिल्कुल रोबोट की तरह एक ही सांचे में ढला हुआ है लेकिन उसने इसके बहुत से फायदे बताए हैं.

15 साल से एक ही पैटर्न में सेट है लाइफ
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक जापान के रहने वाले गो कीता की उम्र 38 साल है और वो पिछले 15 साल से अपनी ज़िंदगी को एक सेट पैटर्न में जी रहे हैं. उन्होंने अपनी नौकरी भी डेढ़ दशक में नहीं बदली है. वो नाश्ते में नट्स और रेमन खाते हैं, दोपहर के खाने में चिकन ब्रेस्ट लेते हैं और रात को बींस के साथ स्टर फ्राइड पोर्क खाते हैं. उनकी खाने की मात्रा और सप्लीमेंट भी निर्धारित हैं. वे एक ही स्टाइल की शर्ट और ट्राउज़र हर दिन पहनते हैं, यहां तक उनके मोजे और अंडरगार्मेंट भी एक जैसे ही हैं. शेविंग, लॉन्ड्री और नाखून-बाल काटने का भी समय निर्धारित है.

क्यों कर रहे हैं खुद पर ये टॉर्चर?
आप भी सोच रहे होंगे कि वो खुद पर ये प्रताड़ना क्यों कर रहे हैं. इसके जवाब में कीता बताते हैं कि इससे उनके दिमाग पर प्रेशर कम रहता है और वो प्रभावशाली तरीके से निर्णय ले पाते हैं. उनका कहना है कि उन्हें इसकी प्रेरणा जापानी बेसबॉल प्लेयर इचिरो सुजुकी से मिली. उनका कहना है कि आमतौर पर हम दिन में 30 हज़ार छोटे-बडे़ निर्णय लेते हैं, लेकिन अनुशासित ज़िंदगी से ये समय और प्रेशर बचता है. इसकी वजह से उनकी ज़िंदगी दबाव और तनावरहित होता है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/special-news/the-person-has-been-living-the-same-life-for-5/article-3473

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.