- Hindi News
- स्पेशल खबरें
- ट्रैवलिंग का था शौक, घर बेचकर दुनिया देखने निकली महिला, इतने देश घूम लिए कि सोच भी नहीं सकते!
ट्रैवलिंग का था शौक, घर बेचकर दुनिया देखने निकली महिला, इतने देश घूम लिए कि सोच भी नहीं सकते!
Special News
61 साल की लिन स्टेफिनसन (Lynn Stephenson) नॉटिंघमशायर के कार्लटन की रहने वाली हैं. उन्हें घूमना इतना पसंद था कि जब महामारी का दौर था, तब उन्होंने खुद से वादा किया कि लॉकडाउन हटने के बाद वो पूरी दुनिया घूमने जाएंगी. इस यात्रा से पहले ही वो कुछ और देश जा चुकी थीं.
घूमने का शौक किसे नहीं होता, पर लोग कई बार अपनी जिंदगी की जिम्मेदारियों में ऐसे उलझ जाते हैं कि घूमना-फिरना साइड में रखकर अपनी जरूरतों को पूरा करते हैं. हालांकि, कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जिनके लिए ट्रैवलिंग सिर्फ शौक नहीं, उनकी जिंदगी का अहम हिस्सा होता है. ऐसे लोग जिम्मेदारियों से मुक्त होना जानते हैं. इंग्लैंड की एक सीनियर सिटीजन महिला (England woman sells house visit 167 countries) को भी घूमना इतना पसंद था कि उसने अपनी सबसे बड़ी जिम्मेदारी, यानी अपने घर को बेच दिया और जुटाए हुए पैसों से दुनिया देखने चली गई. उसने इतने देश घूम लिए कि आप सोच भी नहीं सकते!
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार 61 साल की लिन स्टेफिनसन (Lynn Stephenson) नॉटिंघमशायर के कार्लटन की रहने वाली हैं. उन्हें घूमना इतना पसंद था कि जब महामारी का दौर था, तब उन्होंने खुद से वादा किया कि लॉकडाउन हटने के बाद वो पूरी दुनिया घूमने जाएंगी. इस यात्रा से पहले ही वो कुछ और देश जा चुकी थीं. पर जब उन्होंने यात्रा शुरू की, तो रुकने का नाम ही नहीं लिया और कुल 167 देश घूम लिए. 26 नवंबर को साउथ पैसिफिक के नाउरू देश जाने के बाद उनके 167 देश पूरे हो चुके हैं.
घर बेचकर घूमने निकली महिला
लिन ने अपने घर को 2 साल पहले ही बेच दिया था. उन्होंने बताया कि दुनिया घूमने की सबसे खास बात ये है कि आपको पता चलता है कि इस दुनिया में बहुत उदार लोग भी रहते हैं. उन्होंने बताया कि अपने वर्ल्ड टूर का पहला राउंड उन्होंने 1992 में पूरा किया. वहां से उनकी ट्रैवल जर्नी शुरू हुई और तब से वो बीच-बीच में घूमती-फिरती रहती हैं. जब दो साल पहले उन्होंने दुनिया घूमने का मन बनाया, तब उन्हें लगा कि घर बेचकर उन पैसों को घूमने पर खर्च करना ही समझदारी है. अब लिन इंस्टाग्राम पर भी अपनी यात्राओं से जुड़ी फोटोज और वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं.
उनका मानना है कि वो अब दूसरों को भी यात्रा करने के लिए प्रेरित करती हैं. दो साल पहले उन्होंने साउदी अरब से शुरुआत की थी, उसके बाद वो नेपाल, भूटान, थाइलैंड, इराक, अफगानिस्तान, साउथ कोरिया, पाकिस्तान और तायवान घूम चुकी हैं. बीबीसी की 26 नवंबर 2024 की रिपोर्ट के मुताबिक उस वक्त लिन साउथ पैसिफिक के किरीबाती में थीं. अपनी इस यात्रा के दौरान वो मैंटा रे, स्टिंग रे, सी लायन्स, मरीन इगुआना, समुद्र कछुओं आदि के साथ भी स्विमिंग कर चुकी हैं. उन्हें सबसे अच्छा देश ईरान लगा, वहां के लोग उन्हें सबसे ज्यादा खुले दिल के और मेहमानों का स्वागत करने वाले लगे. वो आगे ऑस्ट्रे
लिया, टिमोर लेस्टे, ब्रुनेई, बांग्लादेश जाएंगी. फिर फरवरी में वो अफ्रीका के सुडान और साउथ सुडान की भी यात्रा करेंगी. वहां पर वो मुंदारी जनजाति के लोगों के साथ वक्त बिताएंगी. अभी फिलहाल उन्हें भी नहीं पता है कि वो कब घर लौटेंगी.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए