ये है अजब-गजब शादी! आए थे योग सीखने..बन गए पति-पत्नी, 6 विदेशियों ने इंदौर में लिए 7 फेरे

Special News

शादियां नसीब से होती हैं, लेकिन इंदौर में अजीब ढंग से हो गई. यहां तीन देशों से 6 विदेशी योग सीखने आए थे. योगा सीखते-सीखते शादी के बंधन में बंध गए. उनकी शादी के चर्चे पूरे इंदौर में हैं. कहानी भी बेहद रोचक है. जानें...

देश के सबसे साफ शहर में बेहद खूबसूरत वाकया हुआ. तीन विदेशी जोड़े हिंदू रीति-रिवाज को अपनाते हुए सात फेरे लेंगे. यह जोड़े अमेरिका, इटली, पेरू से भारत दर्शन करने आए थे. भारत आकर योग और यहां के रीति-रिवाज से इतना प्रभावित हुए कि यहीं की संस्कृति में रम गए. तीनों कपल ने अपनी शादी भारतीय संस्कृति के अनुसार करने का मन बना लिया. बताया जा रहा है कि इंदौर में ऐसा पहली बार होने जा रहा, जहां 3 अलग-अलग देश के कपल एक साथ विवाह करेंगे.

हल्दी-मेहंदी के साथ संगीत, मिले हिंदू नाम 
अमेरिका, इटली और पेरू से आए तीनों जोड़ों ने हिंदू संस्कृति से हल्दी और मेहंदी की रस्में निभाईं. ढोल-बाजे, नृत्य और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रस्मों को पूरा किया. सुबह हल्दी और मेहंदी के बाद महिला संगीत हुआ. तीनों जोड़ों ने रविवार शाम को सात फेरे लिए और अपनी जिंदगी की नई शुरुआत की.

नए नाम भी मिले
शादी के बंधन में बंधने से पहले इन्होंने अपने नामों में भी बदलाव किए हैं. इनके नाम- डारियो से विष्णु आनंद संग मार्टिना से मां मंगलानंद, इअन से आचार्य रामदास आनंद संग गेब्रियला से मां समानंद और मॉरजिओ से प्रकाशानंद संग नेल्मास से मां नित्यानंद बनी हैं. इन कपल ने शादी के कार्ड भी छपवाए हैं.

योग संस्थान से शुरुआत
इंदौर के परमानंद इंस्टीट्यूट ऑफ योगा साइंस एंड रिसर्च इंडिया के डॉ. ओमानंद ने बताया कि ये तीनों कपल योग प्रशिक्षण लेने आए थे. यहां की संस्कृति से प्रभावित हो बैठे. हमने बताया कि भारतीय शादी पवित्र होती है. हमारे यहां शादियां विदेशों के मुकाबले कम टूटती हैं. यही इन्होंने हिंदू नामों को भी अपनाया, भारतीय परंपरा, सनातन धर्म, पूजा-पाठ, त्योहार, वैदिक पद्धति, विवाह पद्धति को भी समझा. इन तीनों की एक दूसरे से मुलाकात होती है. एक दूसरे को ठीक से जानने क बाद तीनों कपल शादी करने का निर्णय लेते हैं. इनके इस निर्णय में इनके परिवार वालों की भी अनुमति है. तीनों कपल शादी के बाद 3 जनवरी को इटली लौट जाएंगे.

हिंदू शादी में पवित्रता  
मां मंगलानंद बनी मार्टिना ने बताया कि भारतीय संस्कृति से प्रभावित होकर ही हमने इस परंपरा को अपनाया है. भारत की खुशबू ही हमें यहां लाई और यहां की रस्मों से जोड़ रही है. मां नित्यानंद बनी नेल्मास ने बताया कि भारतीय संस्कृति से शादी करने के लिए उत्सुकता तो थी ही, साथ ही इसकी पवित्रता भी समझ आ रही है. ये दो लोगों और परिवार को आत्मा से जोड़ती है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 Dec 2024 By दैनिक जागरण

ये है अजब-गजब शादी! आए थे योग सीखने..बन गए पति-पत्नी, 6 विदेशियों ने इंदौर में लिए 7 फेरे

Special News

देश के सबसे साफ शहर में बेहद खूबसूरत वाकया हुआ. तीन विदेशी जोड़े हिंदू रीति-रिवाज को अपनाते हुए सात फेरे लेंगे. यह जोड़े अमेरिका, इटली, पेरू से भारत दर्शन करने आए थे. भारत आकर योग और यहां के रीति-रिवाज से इतना प्रभावित हुए कि यहीं की संस्कृति में रम गए. तीनों कपल ने अपनी शादी भारतीय संस्कृति के अनुसार करने का मन बना लिया. बताया जा रहा है कि इंदौर में ऐसा पहली बार होने जा रहा, जहां 3 अलग-अलग देश के कपल एक साथ विवाह करेंगे.

हल्दी-मेहंदी के साथ संगीत, मिले हिंदू नाम 
अमेरिका, इटली और पेरू से आए तीनों जोड़ों ने हिंदू संस्कृति से हल्दी और मेहंदी की रस्में निभाईं. ढोल-बाजे, नृत्य और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रस्मों को पूरा किया. सुबह हल्दी और मेहंदी के बाद महिला संगीत हुआ. तीनों जोड़ों ने रविवार शाम को सात फेरे लिए और अपनी जिंदगी की नई शुरुआत की.

नए नाम भी मिले
शादी के बंधन में बंधने से पहले इन्होंने अपने नामों में भी बदलाव किए हैं. इनके नाम- डारियो से विष्णु आनंद संग मार्टिना से मां मंगलानंद, इअन से आचार्य रामदास आनंद संग गेब्रियला से मां समानंद और मॉरजिओ से प्रकाशानंद संग नेल्मास से मां नित्यानंद बनी हैं. इन कपल ने शादी के कार्ड भी छपवाए हैं.

योग संस्थान से शुरुआत
इंदौर के परमानंद इंस्टीट्यूट ऑफ योगा साइंस एंड रिसर्च इंडिया के डॉ. ओमानंद ने बताया कि ये तीनों कपल योग प्रशिक्षण लेने आए थे. यहां की संस्कृति से प्रभावित हो बैठे. हमने बताया कि भारतीय शादी पवित्र होती है. हमारे यहां शादियां विदेशों के मुकाबले कम टूटती हैं. यही इन्होंने हिंदू नामों को भी अपनाया, भारतीय परंपरा, सनातन धर्म, पूजा-पाठ, त्योहार, वैदिक पद्धति, विवाह पद्धति को भी समझा. इन तीनों की एक दूसरे से मुलाकात होती है. एक दूसरे को ठीक से जानने क बाद तीनों कपल शादी करने का निर्णय लेते हैं. इनके इस निर्णय में इनके परिवार वालों की भी अनुमति है. तीनों कपल शादी के बाद 3 जनवरी को इटली लौट जाएंगे.

हिंदू शादी में पवित्रता  
मां मंगलानंद बनी मार्टिना ने बताया कि भारतीय संस्कृति से प्रभावित होकर ही हमने इस परंपरा को अपनाया है. भारत की खुशबू ही हमें यहां लाई और यहां की रस्मों से जोड़ रही है. मां नित्यानंद बनी नेल्मास ने बताया कि भारतीय संस्कृति से शादी करने के लिए उत्सुकता तो थी ही, साथ ही इसकी पवित्रता भी समझ आ रही है. ये दो लोगों और परिवार को आत्मा से जोड़ती है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/special-news/this-is-a-strange-marriage-they-came-to-learn-yoga/article-6590

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.