- Hindi News
- स्पेशल खबरें
- रोज 3000 पक्षियों को खिलाता है ये आदमी, 15 सालों से कर रहा ये काम, 80 फीसदी कमाई जानवरों पर करता है
रोज 3000 पक्षियों को खिलाता है ये आदमी, 15 सालों से कर रहा ये काम, 80 फीसदी कमाई जानवरों पर करता है खर्च!
Special News
इंस्टाग्राम अकाउंट 'कर्ली टेल्स' पर हाल ही में भारत के बर्ड मैन या पैरेट मैन से जुड़ा वीडियो पोस्ट किया. शख्स का नाम सुदर्शन साह है. ये चेन्नई में रहते हैं और हर रोज 3000 तोतों को खाना खिलाते हैं. इनके घर की छत पर आपको ये हजारों तोते बैठे दिख जाएंगे. इस काम में सुदर्शन की बीवी भी उनका साथ देती हैं.
परमात्मा ने इंसानों को अगर सबसे ज्यादा विकसित जीव बनाया है, तो उसकी जिम्मेदारी है कि वो अन्य जीवों की मदद करे, जो इस दुनिया में इंसानों की ही वजह से अपने अस्तित्व को कायम रखने की समस्या से जूझ रहे हैं. पक्षियों को ही ले लीजिए, हमने जो टावर लगाए, तार लगाए, पतंग के मांझे बनाए, उसकी वजह से उनकी जान चली जाती है. इंसानों ने पक्षियों के बारे में कभी सोचा ही नहीं. हालांकि, इसी दुनिया में ऐसे भी लोग हैं, जो अपनी जान की तरह, दूसरे जीवों की भी परवाह करते हैं. तमिलनाडु के एक शख्स पक्षियों की इतनी देखभाल करते हैं, जैसे वो उनके बच्चे हों. इस आदमी को भारत का पैरेट मैन (Parrot Man of India) कहा जाता है.
इंस्टाग्राम अकाउंट @curly.tales पर हाल ही में भारत के बर्ड मैन या पैरेट मैन से जुड़ा वीडियो पोस्ट किया. शख्स का नाम सुदर्शन साह है. ये चेन्नई में रहते हैं और हर रोज 3000 तोतों को खाना खिलाते हैं. इनके घर की छत पर आपको ये हजारों तोते बैठे दिख जाएंगे. इस काम में सुदर्शन की बीवी भी उनका साथ देती हैं. कपल तोतों को चावल, मूंगफली और सीजनल फल भी खिलाते हैं. आपको जानकर हैरानी होगी कि हर रोज 60 किलो चावल, 8-10 किलो मूंगफली और सीजन फलों की खपत उनके घर में होती है. वो ये काम पिछले 15 सालों से बिना रुके कर रहे हैं.
3000 तोतों को रोज खाना खिलाते हैं सुदर्शन
सिर्फ तोते ही नहीं, सुदर्शन 150 बकरियों, 50 बिल्लियों, कुत्तों और कबूतरों को भी हर रोज खाना खिलाते हैं. इस तरह वो 4 हजार से ज्यादा जीवों के पालनहार हैं. उन्होंने बताया कि जनवरी महीने में 15 हजार से ज्यादा पक्षी उनकी छत पर आकर खाना खाते हैं. इसी वजह से कई सेलेब्स भी उनके घर पर आकर शूटिंग कर चुके हैं. हाल ही में रिलीज हुई अरविंद स्वामी और कार्थी की तमिल फिल्म Meiyazhagan में भी सुदर्शन के घर का एक सीन था.
जानवरों के नाम कर दी 80 फीसदी कमाई
सुदर्शन ने वीडियो में बताया कि वो अपनी कमाई का 80 फीसदी हिस्सा जानवरों के नाम कर देते हैं. पक्षियों के लिए वो दिल खोलकर खर्च करते हैं, इस वजह से उन्होंने अपने जीवन की लग्जरी को खत्म कर दिया है. उनका बैंक बैलेंस भी कुछ खास नहीं है. उनका कहना है कि वो अपने बच्चों और आगे आने वाली पीढ़ी को जानवरों से प्यार करना सिखाना चाहते हैं. उनका मानना है कि बिना नेचर के इंसान इस धरती पर नहीं रह सकता.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए