आज बेटे ने गर्व से सिर ऊंचा कर दिया...खुद पिता के रिटायमेंट ऑर्डर पर किया साइन, 8 सालों से साथ कर रहे थे काम

Special News

बीकानेर के एक विद्यालय के शिक्षक जोगा राम जाट मंगलवार को अपनी 39 वर्ष 2 माह 20 दिन की गौरवशाली सरकारी सेवापूर्ण कर अध्यापक पद से सेवानिवृत्त हुए. इनके सेवानिवृत्त कार्यमुक्त आदेश पर उनके पुत्र श्याम सुंदर चौधरी ने हस्ताक्षर किए.

बीकानेर में मंगलवार को 31 दिसंबर को एक अनूठा और अद्भुत संयोग देखने को मिला. इस दिन एक पुत्र ने अपने पिता के रिटायरमेंट ऑर्डर पर साइन किए. मामला बीकानेर के पांचू के पास बंधडा गांव की सरकारी स्कूल का है, जहां राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बंधड़ा में एक बेटे ने अपने पिता के सेवानिवृत्त कार्यमुक्ति आदेश पर हस्ताक्षर किए.

इस विद्यालय के शिक्षक जोगा राम जाट मंगलवार को अपनी 39 वर्ष 2 माह 20 दिन की गौरवशाली सरकारी सेवापूर्ण कर अध्यापक पद से सेवानिवृत्त हुए. इनके सेवानिवृत्त कार्यमुक्त आदेश पर उनके पुत्र श्याम सुंदर चौधरी ने हस्ताक्षर किए, जो इस विद्यालय में प्रधानाचार्य पद पर कार्यरत हैं. पिता-पुत्र दोनों इस विद्यालय में जून 2016 से एक साथ कार्यरत हैं. पिता-पुत्र की इस जोड़ी ने पिछले 8 सालों में विद्यालय की भौतिक, शैक्षिक विकास और विद्यार्थियों के सर्वागीण विकास में अपना अमूल्य योगदान दिया है.

जिला एवं उपखंड स्तर पर हो चुके हैं सम्मानित 
इस दौरान इनके पुत्र श्याम सुंदर चौधरी 2022 में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान से भी पुरस्कृत हुए. शिक्षक जोगाराम जाट ने अपनी सेवा अवधि के दौरान आकस्मिक अवकाश के अलावा किसी तरह के अन्य अवकाश(मेडिकल,उपार्जित) का उपभोग नहीं किया. इनके पढ़ाये हुए अनेकों विद्यार्थी राज्य एवं देश के विभिन्न विभागों में राजकीय सेवा में चयनित होकर राष्ट्र सेवा में अपना योगदान दे रहे हैं. जाट अपनी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए जिला एवं उपखंड स्तर पर सम्मानित हो चुके हैं.

विद्यालयों के विकास में आर्थिक मदद
राम जाट हमेशा ही समय की पाबंदी, अनुशासन प्रिय और कर्तव्यनिष्ठा की मिशाल रहे हैं. इन्होंने सेवानिवृत्ति पर अपने सेवानिवृत्ति परिलाभ से अपनी सेवाकालीन विद्यालयों राउमावि बंधड़ा में 31000 रुपए, राउमावि केड़ली में 11000 रुपए और राप्रावि देवानाडा केड़ली में 5100 रुपए विद्यालयों के भौतिक विकास के लिए आर्थिक सहयोग देने की घोषणा की. इनके सेवानिवृत्ति कार्यक्रम में संस्था प्रधान श्याम सुंदर चौधरी, ग्राम पंचायत बंधड़ा के सरपंच प्रतिनिधि श्रवण राम सियाग, समस्त शाला स्टाफ व ग्रामीण जन उपस्थित रहे. विद्यालय विकास में आर्थिक सहयोग प्रदान की घोषणा के लिए एसएमसी अध्यक्ष श्रवण राम सियाग ने शिक्षक का आभार प्रकट किया.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Jan 2025 By दैनिक जागरण

आज बेटे ने गर्व से सिर ऊंचा कर दिया...खुद पिता के रिटायमेंट ऑर्डर पर किया साइन, 8 सालों से साथ कर रहे थे काम

Special News

बीकानेर में मंगलवार को 31 दिसंबर को एक अनूठा और अद्भुत संयोग देखने को मिला. इस दिन एक पुत्र ने अपने पिता के रिटायरमेंट ऑर्डर पर साइन किए. मामला बीकानेर के पांचू के पास बंधडा गांव की सरकारी स्कूल का है, जहां राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बंधड़ा में एक बेटे ने अपने पिता के सेवानिवृत्त कार्यमुक्ति आदेश पर हस्ताक्षर किए.

इस विद्यालय के शिक्षक जोगा राम जाट मंगलवार को अपनी 39 वर्ष 2 माह 20 दिन की गौरवशाली सरकारी सेवापूर्ण कर अध्यापक पद से सेवानिवृत्त हुए. इनके सेवानिवृत्त कार्यमुक्त आदेश पर उनके पुत्र श्याम सुंदर चौधरी ने हस्ताक्षर किए, जो इस विद्यालय में प्रधानाचार्य पद पर कार्यरत हैं. पिता-पुत्र दोनों इस विद्यालय में जून 2016 से एक साथ कार्यरत हैं. पिता-पुत्र की इस जोड़ी ने पिछले 8 सालों में विद्यालय की भौतिक, शैक्षिक विकास और विद्यार्थियों के सर्वागीण विकास में अपना अमूल्य योगदान दिया है.

जिला एवं उपखंड स्तर पर हो चुके हैं सम्मानित 
इस दौरान इनके पुत्र श्याम सुंदर चौधरी 2022 में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान से भी पुरस्कृत हुए. शिक्षक जोगाराम जाट ने अपनी सेवा अवधि के दौरान आकस्मिक अवकाश के अलावा किसी तरह के अन्य अवकाश(मेडिकल,उपार्जित) का उपभोग नहीं किया. इनके पढ़ाये हुए अनेकों विद्यार्थी राज्य एवं देश के विभिन्न विभागों में राजकीय सेवा में चयनित होकर राष्ट्र सेवा में अपना योगदान दे रहे हैं. जाट अपनी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए जिला एवं उपखंड स्तर पर सम्मानित हो चुके हैं.

विद्यालयों के विकास में आर्थिक मदद
राम जाट हमेशा ही समय की पाबंदी, अनुशासन प्रिय और कर्तव्यनिष्ठा की मिशाल रहे हैं. इन्होंने सेवानिवृत्ति पर अपने सेवानिवृत्ति परिलाभ से अपनी सेवाकालीन विद्यालयों राउमावि बंधड़ा में 31000 रुपए, राउमावि केड़ली में 11000 रुपए और राप्रावि देवानाडा केड़ली में 5100 रुपए विद्यालयों के भौतिक विकास के लिए आर्थिक सहयोग देने की घोषणा की. इनके सेवानिवृत्ति कार्यक्रम में संस्था प्रधान श्याम सुंदर चौधरी, ग्राम पंचायत बंधड़ा के सरपंच प्रतिनिधि श्रवण राम सियाग, समस्त शाला स्टाफ व ग्रामीण जन उपस्थित रहे. विद्यालय विकास में आर्थिक सहयोग प्रदान की घोषणा के लिए एसएमसी अध्यक्ष श्रवण राम सियाग ने शिक्षक का आभार प्रकट किया.

https://www.dainikjagranmpcg.com/special-news/today-the-son-held-his-head-high-with-pride-and/article-6775

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.