बुरहानपुर के संदीप के लिए हल्दी बनी सोना, प्रोसेसिंग यूनिट लगा हुए मालामाल

Burhanpur, MP

बुरहानपुर निवासी संदीप रावल PMFME योजना से बने सफल उद्यमी. हल्दी प्रोसेसिंग यूनिट से कमा रहे लाखों रुपए.

कहते हैं कि अगर व्यक्ति के पास दृढ़ इच्छाशक्ति और सही मार्गदर्शन हो, तो कोई भी लक्ष्य हासिल करना असंभव नहीं है. ऐसा ही कुछ कर दिखाया है मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के संदीप कुमार ने. संदीप ने प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना (PMFME) का लाभ उठाकर पातोंडा गांव में खुद का मसाला उत्पादन व्यवसाय शुरू किया. आज वे एक सफल उद्यमी के रूप में उभरकर सामने आए हैं.

संदीप की यूनिट में मुख्य रूप से हल्दी की प्रोसेसिंग और पैकेजिंग का कार्य किया जाता है, जिसे मध्य प्रदेश के अन्य जिलों के साथ-साथ महाराष्ट्र और गुजरात जैसे राज्यों में भी भेजा जाता है.

Burhanpur turmeric processing unit
अपने प्लांट में संदीप 

कई लोगों को दिया रोजगार

यूनिट में हल्दी पाउडर के अलावा अन्य मसाले भी तैयार किए जाते हैं, जिससे उनका व्यवसाय लगातार बढ़ रहा है. संदीप ने अपनी मेहनत और सूझबूझ से न केवल खुद के लिए बल्कि अन्य लोगों के लिए भी रोजगार के अवसर पैदा किए हैं. उनकी यूनिट में प्रत्यक्ष रूप से 8 महिलाओं को काम मिला हुआ है, जबकि करीब 24 लोग अप्रत्यक्ष रूप से इस काम में जुड़े हुए हैं.

Turmeric Cultivation in burhanpur
हल्दी प्रोसेसिंग यूनिट बुरहानपुर 
 
दूसरे किसानों को भी कर रहे प्रेरित

बता दें कि संदीप सिर्फ मसाला उत्पादन ही नहीं करते हैं, बल्कि वे खुद भी हल्दी की खेती करते हैं. साथ ही अन्य किसानों को भी इसकी खेती के लिए प्रेरित कर रहे हैं. उनका मानना है कि हल्दी की फसल किसानों के लिए एक अच्छा लाभदायक विकल्प हो सकती है, क्योंकि अब बुरहानपुर की हल्दी रूस तक में भेजी जा रही हैंं. उनका कहना है कि सही तकनीक और मार्केटिंग रणनीति अपनाकर किसान हल्दी की खेती से अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं.

सरकार की योजना का मिला लाभ

संदीप रावल ने कहा, " वर्ष 2017-18 में उद्यानिकी विभाग के माध्यम से पीएमएफएमई योजना के तहत 25 लाख रुपए का लोन लिया था. इस योजना के तहत सरकार की ओर से 8.75 लाख रुपए की अनुदान राशि मिली थी. इस आर्थिक सहायता से " मां एकता मसाले " नाम से अपनी हल्दी प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना की."

आगे बात करते हुए संदीप ने कहा कि पीएमएफएमई योजना की मदद से वे अच्छा खासा मुनाफा कम रहे हैं. उनकी कहानी यह साबित करती है कि अगर सही मार्गदर्शन और सरकारी योजनाओं का सही उपयोग किया जाए, तो हल्दी भी सोना बन सकती है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Mar 2025 By दैनिक जागरण

बुरहानपुर के संदीप के लिए हल्दी बनी सोना, प्रोसेसिंग यूनिट लगा हुए मालामाल

Burhanpur, MP

कहते हैं कि अगर व्यक्ति के पास दृढ़ इच्छाशक्ति और सही मार्गदर्शन हो, तो कोई भी लक्ष्य हासिल करना असंभव नहीं है. ऐसा ही कुछ कर दिखाया है मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के संदीप कुमार ने. संदीप ने प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना (PMFME) का लाभ उठाकर पातोंडा गांव में खुद का मसाला उत्पादन व्यवसाय शुरू किया. आज वे एक सफल उद्यमी के रूप में उभरकर सामने आए हैं.

संदीप की यूनिट में मुख्य रूप से हल्दी की प्रोसेसिंग और पैकेजिंग का कार्य किया जाता है, जिसे मध्य प्रदेश के अन्य जिलों के साथ-साथ महाराष्ट्र और गुजरात जैसे राज्यों में भी भेजा जाता है.

Burhanpur turmeric processing unit
अपने प्लांट में संदीप 

कई लोगों को दिया रोजगार

यूनिट में हल्दी पाउडर के अलावा अन्य मसाले भी तैयार किए जाते हैं, जिससे उनका व्यवसाय लगातार बढ़ रहा है. संदीप ने अपनी मेहनत और सूझबूझ से न केवल खुद के लिए बल्कि अन्य लोगों के लिए भी रोजगार के अवसर पैदा किए हैं. उनकी यूनिट में प्रत्यक्ष रूप से 8 महिलाओं को काम मिला हुआ है, जबकि करीब 24 लोग अप्रत्यक्ष रूप से इस काम में जुड़े हुए हैं.

Turmeric Cultivation in burhanpur
हल्दी प्रोसेसिंग यूनिट बुरहानपुर 
 
दूसरे किसानों को भी कर रहे प्रेरित

बता दें कि संदीप सिर्फ मसाला उत्पादन ही नहीं करते हैं, बल्कि वे खुद भी हल्दी की खेती करते हैं. साथ ही अन्य किसानों को भी इसकी खेती के लिए प्रेरित कर रहे हैं. उनका मानना है कि हल्दी की फसल किसानों के लिए एक अच्छा लाभदायक विकल्प हो सकती है, क्योंकि अब बुरहानपुर की हल्दी रूस तक में भेजी जा रही हैंं. उनका कहना है कि सही तकनीक और मार्केटिंग रणनीति अपनाकर किसान हल्दी की खेती से अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं.

सरकार की योजना का मिला लाभ

संदीप रावल ने कहा, " वर्ष 2017-18 में उद्यानिकी विभाग के माध्यम से पीएमएफएमई योजना के तहत 25 लाख रुपए का लोन लिया था. इस योजना के तहत सरकार की ओर से 8.75 लाख रुपए की अनुदान राशि मिली थी. इस आर्थिक सहायता से " मां एकता मसाले " नाम से अपनी हल्दी प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना की."

आगे बात करते हुए संदीप ने कहा कि पीएमएफएमई योजना की मदद से वे अच्छा खासा मुनाफा कम रहे हैं. उनकी कहानी यह साबित करती है कि अगर सही मार्गदर्शन और सरकारी योजनाओं का सही उपयोग किया जाए, तो हल्दी भी सोना बन सकती है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/special-news/turmeric-became-a-gold-processing-unit-for-sandeep-of-burhanpur/article-14811

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.