रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बना रहा 13 साल का युवा बल्लेबाज... अंडर 19 वनडे खेलकर रचा इतिहास, 21 साल पुराना कीर्तिमान स्वाहा

Sports Desk

13 साल का भारतीय क्रिकेटर लगातार इतिहास रच रहा है. हाल में आईपीएल मेगा ऑक्शन 2025 में सबसे युवा करोड़पति बने वैभव सूर्यवंशी ने अंडर 19 एशिया कप उतरकर बड़ा रिकॉर्ड बनाया. वह अंडर 19 वनडे मैच खेलने वाले भारत के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने इस दौरान 21 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ डाला.

वैभव सूर्यवंशी लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. आईपीएल मेगा ऑक्शन 2025 में सबसे युवा करोड़पति बनने का रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके वैभव अंडर 19 वनडे मैच खेलने वाले भारत के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं. वैभव ने ये कीर्तिमान इंडिया अंडर 19 बनाम पाकिस्तान अंडर 19 एशिया कप मैच में बनाया. दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में उतरते ही वैभव ने यह बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. उन्होंने पीयूष चावला की ओर से बनाए गए 21 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया. हालांकि वैभव इस मैच को यादगार नहीं बना सके. वह सिर्फ एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए.

वैभव सूर्यवंशी ने अंडर 19 टीम के लिए 13 साल 248 दिन की उम्र में पदार्पण किया. इससे पहले भारत के लेग स्पिनर पीयूष चावला ने 2003 में भारत की ओर से अंडर 19 वनडे टीम के लिए डेब्यू किया था. तब चावला की उम्र 14 साल 311 दिन थी. इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर कुमार कुसाग्र हैं जिन्होंने 2019 में 15 साल 30 दिन की उम्र में यह मुकाम हासिल किया था. वैभव लगातार रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बनाते जा रहे हैं.

बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले वैभर्व सूर्यवंशी को हाल में सउदी अरब के जेद्दा में आयोजित दो दिवसीय आईपीएल ऑक्शन में 1.10 करोड़ की बोली लगी. उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने अपने साथ जोड़ा. वैभव आईपीएल में करोड़पति बनने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं. वह आईपीएल के अगले सीजन में राजस्थान की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे. छोटी उम्र में वैभव ने बड़े बड़े कारनामे किए हैं. उन्हें भविष्य का राइजिंग स्टार कहा जा रहा है.

वैभव सूर्यवंशी का करियर
वैभव सूर्यवंशी ने जनवरी, 2024 में बिहार की ओर से फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू कर सभी का ध्यान अपनी ओर खिंचा. इसके बाद उन्होंने इंडिया अंडर 19 वर्सेस ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 यूथ टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया. सितंबर-अक्टूबर में इस सीरीज का आयोजन हुआ था जहां पहले मैच में वैभव ने धमाकेदार सेंचुरी जड़कर प्रभावित किया. 27 मार्च, 2011 को जन्मे वैभव सूर्यवंशी का फर्स्ट क्लास मैचों में प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नही रहा है लेकिन वह जिस कद के खिलाड़ी हैं उसने उन्हें बड़ा बनाया है. वैभव 5 प्रथमश्रेणी मैचों की 10 पारियों में 100 रन बना सके हैं जिसमें उनका बेस्ट स्कोर 41 रन रहा है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Dec 2024 By दैनिक जागरण

रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बना रहा 13 साल का युवा बल्लेबाज... अंडर 19 वनडे खेलकर रचा इतिहास, 21 साल पुराना कीर्तिमान स्वाहा

Sports Desk

वैभव सूर्यवंशी लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. आईपीएल मेगा ऑक्शन 2025 में सबसे युवा करोड़पति बनने का रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके वैभव अंडर 19 वनडे मैच खेलने वाले भारत के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं. वैभव ने ये कीर्तिमान इंडिया अंडर 19 बनाम पाकिस्तान अंडर 19 एशिया कप मैच में बनाया. दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में उतरते ही वैभव ने यह बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. उन्होंने पीयूष चावला की ओर से बनाए गए 21 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया. हालांकि वैभव इस मैच को यादगार नहीं बना सके. वह सिर्फ एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए.

वैभव सूर्यवंशी ने अंडर 19 टीम के लिए 13 साल 248 दिन की उम्र में पदार्पण किया. इससे पहले भारत के लेग स्पिनर पीयूष चावला ने 2003 में भारत की ओर से अंडर 19 वनडे टीम के लिए डेब्यू किया था. तब चावला की उम्र 14 साल 311 दिन थी. इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर कुमार कुसाग्र हैं जिन्होंने 2019 में 15 साल 30 दिन की उम्र में यह मुकाम हासिल किया था. वैभव लगातार रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बनाते जा रहे हैं.

बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले वैभर्व सूर्यवंशी को हाल में सउदी अरब के जेद्दा में आयोजित दो दिवसीय आईपीएल ऑक्शन में 1.10 करोड़ की बोली लगी. उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने अपने साथ जोड़ा. वैभव आईपीएल में करोड़पति बनने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं. वह आईपीएल के अगले सीजन में राजस्थान की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे. छोटी उम्र में वैभव ने बड़े बड़े कारनामे किए हैं. उन्हें भविष्य का राइजिंग स्टार कहा जा रहा है.

वैभव सूर्यवंशी का करियर
वैभव सूर्यवंशी ने जनवरी, 2024 में बिहार की ओर से फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू कर सभी का ध्यान अपनी ओर खिंचा. इसके बाद उन्होंने इंडिया अंडर 19 वर्सेस ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 यूथ टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया. सितंबर-अक्टूबर में इस सीरीज का आयोजन हुआ था जहां पहले मैच में वैभव ने धमाकेदार सेंचुरी जड़कर प्रभावित किया. 27 मार्च, 2011 को जन्मे वैभव सूर्यवंशी का फर्स्ट क्लास मैचों में प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नही रहा है लेकिन वह जिस कद के खिलाड़ी हैं उसने उन्हें बड़ा बनाया है. वैभव 5 प्रथमश्रेणी मैचों की 10 पारियों में 100 रन बना सके हैं जिसमें उनका बेस्ट स्कोर 41 रन रहा है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/13-year-old-young-batsman-is-making-records-after-records/article-4518

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.