एक गेंद पर आउट होंगे 2 बल्लेबाज, क्रिकेट में आने वाले हैं 4 क्रांतिकारी नियम

Sports Desk

क्रिकेट को दिलचस्प बनाने और खेल की स्पीड को बढ़ाने के लिए कई बड़े नियमों पर चर्चा चल रही है. बिग बैश लीग के अगले सीजन कुछ क्रांतिकारी बदलाव देखे जाने की उम्मीद है. आइये जानते हैं किन नियमों को लेकर बातचीत जारी है.

क्रिकेट के लिए आमतौर पर इस खेल को चलाने वाली संस्था आईसीसी नियम बनाती है. लेकिन कई बार दुनियाभर में जारी टी20 लीग इसे दिलचस्प बनाने के लिए कुछ रोचक नियम लेकर आती हैं. हालांकि, वो सिर्फ लीग में ही इस्तेमाल किए जाते हैं, उनका इंटरनेशनल क्रिकेट से कोई लेना-देना नहीं होता है. ऐसा भारत में होने वाली टी20 लीग आईपीएल में देखने को मिल चुका है, जहां इमपैक्ट प्लेयर का इस्तेमाल किया जाता है. अब ऑस्ट्रेलिया में खेली जाने वाली बिग बैश लीग में अगले सीजन के लिए कुछ नियमों पर चर्चा चल रही है. अगर ये लागू हो जाते हैं तो क्रिकेट में दिलचस्प हो सकता है और इसमें क्रांतिकारी बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

इन क्रांतिकारी नियमों पर चर्चा

डेजिगनेटेड हिटर (DH): बिग बैश लीग में सबसे पहले जिस नियम को लेकर चर्चा हो रही है वो है डेजिगनेटेड हिटर (DH). ये कुछ-कुछ आईपीएल में इस्तेमाल होने वाले इम्पैक्ट प्लेयर की तरह है. हालांकि, इमपैक्ट प्लेयर में एक खिलाड़ी को दूसरे से पूरी तरह बदल दिया जाता है. लेकिन DH नियम के तहत दोनों ही टीम अपनी प्लेइंग इलेवन से एक खिलाड़ी को सिर्फ बैटिंग के लिए नॉमिनेट कर सकेंगे. इस खिलाड़ी को फील्डिंग करने की जरूरत नहीं होगी.

बैक टू बैक ओवर: इसके अलावा एक ही एंड से बैक टू बैक दो ओवर डालने की अनुमति देने पर भी विचार किया जा रहा है. अगर कप्तान चाहे तो किसी एक गेंदबाज से लगातार 12 गेंद एक ही एंड से फेंकने के लिए कह सकता है.

एक गेंद पर आउट होंगे 2 बल्लेबाज

डबल प्ले: फिलहाल क्रिकेट में आम तौर पर एक गेंद पर ज्यादा से ज्यादा एक ही बल्लेबाज आउट हो सकते हैं. लेकिन बिग बैश लीग में इसमें भी बदलाव किए जाने की चर्चा है. अगले सीजन में ‘डबल प्ले’ का नियम लाया जा सकता है. इसके तहत एक ही गेंद पर 2 बल्लेबाज आउट हो सकेंगे. इस नियम के बाद दोनों छोर के बल्लेबाजों को रन आउट या एक को कैच आउट या बोल्ड करने के बाद दूसरे को रन आउट किया जा सकेगा.

मेडन फेंकने पर आउट: बिग बैश लीग के अगले सीजन में एक और दिलचस्प बदलाव पर चर्चा जारी है और वो है मेडन फेंकने पर वैरिएशन. इसके तहत अगर कोई भी गेंदबाज लगातार 6 गेंद डॉट फेंकने में सफल रहता है तो बल्लेबाज को आउट दे दिया जाएगा. नहीं तो थोड़ा वैरिएशन करते हुए उसके कोटा से एक ओवर ज्यादा यानि 5वां ओवर डालने की अनुमति दी जाएगी.

क्यों हो रही इन नियमों पर चर्चा?

WBBL और BBL के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से इन नियमों को लेकर बातचीत चल रही है. रिपोर्ट के मुताबिक, क्रिकेट को और तेज बनाने के साथ-साथ खिलाड़ियों के वर्कलोड को कम करने के लिए ऐसा किया जा सकता है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 Jan 2025 By दैनिक जागरण

एक गेंद पर आउट होंगे 2 बल्लेबाज, क्रिकेट में आने वाले हैं 4 क्रांतिकारी नियम

Sports Desk

क्रिकेट के लिए आमतौर पर इस खेल को चलाने वाली संस्था आईसीसी नियम बनाती है. लेकिन कई बार दुनियाभर में जारी टी20 लीग इसे दिलचस्प बनाने के लिए कुछ रोचक नियम लेकर आती हैं. हालांकि, वो सिर्फ लीग में ही इस्तेमाल किए जाते हैं, उनका इंटरनेशनल क्रिकेट से कोई लेना-देना नहीं होता है. ऐसा भारत में होने वाली टी20 लीग आईपीएल में देखने को मिल चुका है, जहां इमपैक्ट प्लेयर का इस्तेमाल किया जाता है. अब ऑस्ट्रेलिया में खेली जाने वाली बिग बैश लीग में अगले सीजन के लिए कुछ नियमों पर चर्चा चल रही है. अगर ये लागू हो जाते हैं तो क्रिकेट में दिलचस्प हो सकता है और इसमें क्रांतिकारी बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

इन क्रांतिकारी नियमों पर चर्चा

डेजिगनेटेड हिटर (DH): बिग बैश लीग में सबसे पहले जिस नियम को लेकर चर्चा हो रही है वो है डेजिगनेटेड हिटर (DH). ये कुछ-कुछ आईपीएल में इस्तेमाल होने वाले इम्पैक्ट प्लेयर की तरह है. हालांकि, इमपैक्ट प्लेयर में एक खिलाड़ी को दूसरे से पूरी तरह बदल दिया जाता है. लेकिन DH नियम के तहत दोनों ही टीम अपनी प्लेइंग इलेवन से एक खिलाड़ी को सिर्फ बैटिंग के लिए नॉमिनेट कर सकेंगे. इस खिलाड़ी को फील्डिंग करने की जरूरत नहीं होगी.

बैक टू बैक ओवर: इसके अलावा एक ही एंड से बैक टू बैक दो ओवर डालने की अनुमति देने पर भी विचार किया जा रहा है. अगर कप्तान चाहे तो किसी एक गेंदबाज से लगातार 12 गेंद एक ही एंड से फेंकने के लिए कह सकता है.

एक गेंद पर आउट होंगे 2 बल्लेबाज

डबल प्ले: फिलहाल क्रिकेट में आम तौर पर एक गेंद पर ज्यादा से ज्यादा एक ही बल्लेबाज आउट हो सकते हैं. लेकिन बिग बैश लीग में इसमें भी बदलाव किए जाने की चर्चा है. अगले सीजन में ‘डबल प्ले’ का नियम लाया जा सकता है. इसके तहत एक ही गेंद पर 2 बल्लेबाज आउट हो सकेंगे. इस नियम के बाद दोनों छोर के बल्लेबाजों को रन आउट या एक को कैच आउट या बोल्ड करने के बाद दूसरे को रन आउट किया जा सकेगा.

मेडन फेंकने पर आउट: बिग बैश लीग के अगले सीजन में एक और दिलचस्प बदलाव पर चर्चा जारी है और वो है मेडन फेंकने पर वैरिएशन. इसके तहत अगर कोई भी गेंदबाज लगातार 6 गेंद डॉट फेंकने में सफल रहता है तो बल्लेबाज को आउट दे दिया जाएगा. नहीं तो थोड़ा वैरिएशन करते हुए उसके कोटा से एक ओवर ज्यादा यानि 5वां ओवर डालने की अनुमति दी जाएगी.

क्यों हो रही इन नियमों पर चर्चा?

WBBL और BBL के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से इन नियमों को लेकर बातचीत चल रही है. रिपोर्ट के मुताबिक, क्रिकेट को और तेज बनाने के साथ-साथ खिलाड़ियों के वर्कलोड को कम करने के लिए ऐसा किया जा सकता है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/2-batsmen-will-be-out-on-one-ball-4-revolutionary/article-8441

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.