ICC Awards 2024: ICC अवॉर्ड्स में भारतीय खिलाड़ियों की धूम, जसप्रीत बुमराह की झोली में गए 2 बड़े अवॉर्ड

Sports Desk

ICC ने पिछले साल शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियो के लिए सभी ICC अवॉर्ड्स का ऐलान कर दिया। इनमें भारत की धूम रही। 3 भारतीय खिलाड़ियों ने अवॉर्ड अपने नाम किए।

क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी ICC ने मंगलवार, 28 जनवरी को आखिरी अवॉर्ड का ऐलान किया। इसके ICC अवॉर्ड का समापन हो गया। साल 2024 में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ICC अवॉर्ड से नवाजा गया। ये अवॉर्ड मेन्स और वूमेन्स कैटेगिरी में प्रदान किए गए। भारत के 3 खिलाड़ी ICC के 3 बड़े अवॉर्ड जीतने में कामयाब रहे। भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने ICC का सबसे बड़ा अवॉर्ड जीता। बुमराह को ICC क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

जसप्रीत बुमराह इससे पहले ICC मेन्स टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर भी बनें। वहीं, अर्शदीप सिंह ने ICC मेन्स T20I क्रिकेटर ऑफ द ईयर जबकि भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना ने ICC वूमेन्स वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर अपने नाम किया। दोनों ही खिलाड़ियों के लिए पिछला साल शानदार रहा। मंधाना ने वनडे में पिछले साल जमकर रन बनाए। उनके बल्ले से 13 मैचों में 57 से ज्यादा के औसत से 747 रन निकले। 

अमेलिया केर ने रचा इतिहास

जसप्रीत बुमराह ICC क्रिकेटर ऑफ द ईयर बने और गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी जीती। वहीं, न्यूजीलैंड की धाकड़ ऑलराउंडर अमेलिया केर ICC महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड अपने नाम करने में सफल रहीं। राचेल हेहो फ्लिंट ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। पहली बार किसी कीवी खिलाड़ी ने ये बड़ा अवॉर्ड जीता। अमेलिया केर ने पिछले साल तीनों फॉर्मेट में गेंद और बल्ले से कमाल किया और न्यूजीलैंड को पहली बार साल 2024 में T20 वर्ल्ड कप का खिताब जिताने में अहम भूमिका अदा की। 

सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी, ICC मेन्स क्रिकेटर ऑफ द ईयर: जसप्रीत बुमराह

रैचेल हेहो फ्लिंट ट्रॉफी ICC महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर: अमेलिया केर

मेन्स अवॉर्ड की लिस्ट

  • ICC मेन्स टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर: जसप्रीत बुमराह
  • ICC मेन्स वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर: अजमतुल्लाह उमरजई
  • ICC मेन्स T20I क्रिकेटर ऑफ द ईयर: अर्शदीप सिंह
  • ICC मेन्स इमर्जिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर: कामिंडू मेंडिस
  • ICC मेन्स एसोसिएट क्रिकेटर ऑफ द ईयर: गेरहार्ड इरास्मस

वूमेन्स अवॉर्ड की लिस्ट

  • ICC वूमेन्स वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर: स्मृति मंधाना
  • ICC वूमेन्स T20I क्रिकेटर ऑफ द ईयर: अमेलिया केर
  • ICC वूमेन्स इमर्जिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर: एनेरी डर्कसेन
  • ICC वूमेन्स एसोसिएट प्लेयर ऑफ द ईयर अवार्ड: ईशा ओजा

अंपायर ऑफ द ईयर

  • ICC अंपायर ऑफ द ईयर अवार्ड: रिचर्ड इलिंगवर्थ

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
29 Jan 2025 By दैनिक जागरण

ICC Awards 2024: ICC अवॉर्ड्स में भारतीय खिलाड़ियों की धूम, जसप्रीत बुमराह की झोली में गए 2 बड़े अवॉर्ड

Sports Desk

क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी ICC ने मंगलवार, 28 जनवरी को आखिरी अवॉर्ड का ऐलान किया। इसके ICC अवॉर्ड का समापन हो गया। साल 2024 में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ICC अवॉर्ड से नवाजा गया। ये अवॉर्ड मेन्स और वूमेन्स कैटेगिरी में प्रदान किए गए। भारत के 3 खिलाड़ी ICC के 3 बड़े अवॉर्ड जीतने में कामयाब रहे। भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने ICC का सबसे बड़ा अवॉर्ड जीता। बुमराह को ICC क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

जसप्रीत बुमराह इससे पहले ICC मेन्स टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर भी बनें। वहीं, अर्शदीप सिंह ने ICC मेन्स T20I क्रिकेटर ऑफ द ईयर जबकि भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना ने ICC वूमेन्स वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर अपने नाम किया। दोनों ही खिलाड़ियों के लिए पिछला साल शानदार रहा। मंधाना ने वनडे में पिछले साल जमकर रन बनाए। उनके बल्ले से 13 मैचों में 57 से ज्यादा के औसत से 747 रन निकले। 

अमेलिया केर ने रचा इतिहास

जसप्रीत बुमराह ICC क्रिकेटर ऑफ द ईयर बने और गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी जीती। वहीं, न्यूजीलैंड की धाकड़ ऑलराउंडर अमेलिया केर ICC महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड अपने नाम करने में सफल रहीं। राचेल हेहो फ्लिंट ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। पहली बार किसी कीवी खिलाड़ी ने ये बड़ा अवॉर्ड जीता। अमेलिया केर ने पिछले साल तीनों फॉर्मेट में गेंद और बल्ले से कमाल किया और न्यूजीलैंड को पहली बार साल 2024 में T20 वर्ल्ड कप का खिताब जिताने में अहम भूमिका अदा की। 

सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी, ICC मेन्स क्रिकेटर ऑफ द ईयर: जसप्रीत बुमराह

रैचेल हेहो फ्लिंट ट्रॉफी ICC महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर: अमेलिया केर

मेन्स अवॉर्ड की लिस्ट

  • ICC मेन्स टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर: जसप्रीत बुमराह
  • ICC मेन्स वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर: अजमतुल्लाह उमरजई
  • ICC मेन्स T20I क्रिकेटर ऑफ द ईयर: अर्शदीप सिंह
  • ICC मेन्स इमर्जिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर: कामिंडू मेंडिस
  • ICC मेन्स एसोसिएट क्रिकेटर ऑफ द ईयर: गेरहार्ड इरास्मस

वूमेन्स अवॉर्ड की लिस्ट

  • ICC वूमेन्स वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर: स्मृति मंधाना
  • ICC वूमेन्स T20I क्रिकेटर ऑफ द ईयर: अमेलिया केर
  • ICC वूमेन्स इमर्जिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर: एनेरी डर्कसेन
  • ICC वूमेन्स एसोसिएट प्लेयर ऑफ द ईयर अवार्ड: ईशा ओजा

अंपायर ऑफ द ईयर

  • ICC अंपायर ऑफ द ईयर अवार्ड: रिचर्ड इलिंगवर्थ
https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/2-big-awards-of-indian-players-went-to-jasprit-bumrahs/article-8803

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.