15 गेंदों के अंदर हुए 3 रन आउट, मगर… WPL में खड़ा हुआ विवाद, DC vs MI मैच में थर्ड अंपायर के फैसले पर सवाल

Sports Desk

एक मैच मगर उसमें रन आउट के 3 विवादित फैसले. वो भी सिर्फ 15 गेंदों के अंदर. जी हां, ये सबकुछ हुआ दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच में. थर्ड अंपायर के उन 3 फैसलों पर अब सवाल खड़ा हो गया है.

एक, दो नहीं पूरे 3 रन आउट. और, तीनों ही सिर्फ 15 गेंदों के अंदर. मगर हर बार थर्ड अंपायर गायत्री वेणुगोपालन ने रन आउट की अपील को नकार दिया. नतीजा ये हुआ कि मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स आखिरी गेंद पर बाजी मारने में कामयाब रही. 15 फरवरी को खेले DC vs MI के मैच में लिए थर्ड अंपायर के उस फैसले पर अब सवाल खड़ा हो गया है. WPL 2025 में उस पर विवाद है. क्रिकेट के कुछ जानकारों को अंपायर के फैसले पर ऐतराज है. वहीं मुंबई इंडियंस के फैंस नाराज, जिनकी टीम को थर्ड अंपायर के विवादित फैसले की वजह से हार का सामना करना पड़ा.

मिताली राज ने फैसले पर जताई आपत्ति

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज को लगता है कि तीनों नहीं तो कम से कम- शिखा पांडे और राधा यादव- से जुड़े रनआउट के 2 फैसले तो मुंबई इंडियंस के फेवर में जाने ही चाहिए थे. उन्होंने ये बातें जियो हॉटस्टार पर कमेंट्री के दौरान कही. मिताली ने कहा कि शिखा पांडे को तब नॉट आउट दिया गया, जब उनका बल्ला क्रीज के अंदर ना होकर लाइन पर था.

18वें ओवर में थर्ड अंपायर ने शिखा पांडे के रन आउट को नही माना

आइए अब एक-एक कर जानते हैं कि रन आउट की तीनों घटनाएं DC vs MI मैच के दौरान हुईं कब-कब? रन आउट से जुड़ा पहला विवादित फैसला शिखा पांडे से जुड़ा. ये घटना 18वें ओवर की चौथी गेंद पर घटी, जब स्ट्राइकर एंड एक डायरेक्ट थ्रो आकर विकेट पर लगा. ऐसा तब हुआ जब बाइ रन लेने के लिए दौड़ी शिखा को उनके पार्टनर निकी प्रसाद ने वापस क्रीज की ओर भेजा. हालांकि, उस थ्रो के बाद वो रन फिर से लेने में कामयाब रहीं. मगर मुंबई की टीम ने उनके रन आउट को लेकर अपील कर दी. ऐसा लग रहा था कि शिखा पांडे आउट हैं. क्योंकि उनका बल्ला क्रीज के अंदर नहीं दिख रहा था. लेकिन, थर्ड अंपायर को रिप्ले देखने के बाद लगा कि शिखा आउट नहीं है. मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत कौन को ये फैसला रास नहीं आया. गुस्से में वो फील्ड अंपायर से लिए गए फैसले पर बहस करती भी दिखीं.हालांकि, इस विवादित फैसले के 4 गेंद बाद ही एक और रनआउट अपील शिखा पांडे के खिलाफ हुई. और वो रन आउट दी गईं.

19वें ओवर में राधा यादव को रन आउट ना देने पर सवाल

रन आउट के विवादित फैसले से जुड़ा अगला मामला राधा यादव से जुड़ा रहा. ये घटना 18.5 ओवर में घटी. इस बार भी राधा का बल्ला देखकर ऐसा लगा जैसे वो हवा में ही है. लेकिन थर्ड अंपायर गायत्री वेणुगोपालन ने मुंबई इंडियंस के रनआउट के अपील को ठुकराकर उन्हें रन आउट दिया. इस जीवनदान का फायदा उठाकर अगली ही गेंद पर राधा यादव ने छक्का जड़ दिया.

मैच की आखिरी गेंद पर अरुंधती रेड्डी के रन आउट का मसला

रन आउट के विवादित फैसले से जुड़ा तीसरा और आखिरी मसला अरुंधती रेड्डी से जुड़ा रहा. ये घटना मैच की आखिरी गेंद पर घटी. पहली नजर में लगा कि रेड्डी का बैट लाइन पर ही है. लेकिन, थर्ड अंपायर ने रिप्ले देखने के बाद उन्हें नॉट आउट दे दिया.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Feb 2025 By दैनिक जागरण

15 गेंदों के अंदर हुए 3 रन आउट, मगर… WPL में खड़ा हुआ विवाद, DC vs MI मैच में थर्ड अंपायर के फैसले पर सवाल

Sports Desk

एक, दो नहीं पूरे 3 रन आउट. और, तीनों ही सिर्फ 15 गेंदों के अंदर. मगर हर बार थर्ड अंपायर गायत्री वेणुगोपालन ने रन आउट की अपील को नकार दिया. नतीजा ये हुआ कि मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स आखिरी गेंद पर बाजी मारने में कामयाब रही. 15 फरवरी को खेले DC vs MI के मैच में लिए थर्ड अंपायर के उस फैसले पर अब सवाल खड़ा हो गया है. WPL 2025 में उस पर विवाद है. क्रिकेट के कुछ जानकारों को अंपायर के फैसले पर ऐतराज है. वहीं मुंबई इंडियंस के फैंस नाराज, जिनकी टीम को थर्ड अंपायर के विवादित फैसले की वजह से हार का सामना करना पड़ा.

मिताली राज ने फैसले पर जताई आपत्ति

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज को लगता है कि तीनों नहीं तो कम से कम- शिखा पांडे और राधा यादव- से जुड़े रनआउट के 2 फैसले तो मुंबई इंडियंस के फेवर में जाने ही चाहिए थे. उन्होंने ये बातें जियो हॉटस्टार पर कमेंट्री के दौरान कही. मिताली ने कहा कि शिखा पांडे को तब नॉट आउट दिया गया, जब उनका बल्ला क्रीज के अंदर ना होकर लाइन पर था.

18वें ओवर में थर्ड अंपायर ने शिखा पांडे के रन आउट को नही माना

आइए अब एक-एक कर जानते हैं कि रन आउट की तीनों घटनाएं DC vs MI मैच के दौरान हुईं कब-कब? रन आउट से जुड़ा पहला विवादित फैसला शिखा पांडे से जुड़ा. ये घटना 18वें ओवर की चौथी गेंद पर घटी, जब स्ट्राइकर एंड एक डायरेक्ट थ्रो आकर विकेट पर लगा. ऐसा तब हुआ जब बाइ रन लेने के लिए दौड़ी शिखा को उनके पार्टनर निकी प्रसाद ने वापस क्रीज की ओर भेजा. हालांकि, उस थ्रो के बाद वो रन फिर से लेने में कामयाब रहीं. मगर मुंबई की टीम ने उनके रन आउट को लेकर अपील कर दी. ऐसा लग रहा था कि शिखा पांडे आउट हैं. क्योंकि उनका बल्ला क्रीज के अंदर नहीं दिख रहा था. लेकिन, थर्ड अंपायर को रिप्ले देखने के बाद लगा कि शिखा आउट नहीं है. मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत कौन को ये फैसला रास नहीं आया. गुस्से में वो फील्ड अंपायर से लिए गए फैसले पर बहस करती भी दिखीं.हालांकि, इस विवादित फैसले के 4 गेंद बाद ही एक और रनआउट अपील शिखा पांडे के खिलाफ हुई. और वो रन आउट दी गईं.

19वें ओवर में राधा यादव को रन आउट ना देने पर सवाल

रन आउट के विवादित फैसले से जुड़ा अगला मामला राधा यादव से जुड़ा रहा. ये घटना 18.5 ओवर में घटी. इस बार भी राधा का बल्ला देखकर ऐसा लगा जैसे वो हवा में ही है. लेकिन थर्ड अंपायर गायत्री वेणुगोपालन ने मुंबई इंडियंस के रनआउट के अपील को ठुकराकर उन्हें रन आउट दिया. इस जीवनदान का फायदा उठाकर अगली ही गेंद पर राधा यादव ने छक्का जड़ दिया.

मैच की आखिरी गेंद पर अरुंधती रेड्डी के रन आउट का मसला

रन आउट के विवादित फैसले से जुड़ा तीसरा और आखिरी मसला अरुंधती रेड्डी से जुड़ा रहा. ये घटना मैच की आखिरी गेंद पर घटी. पहली नजर में लगा कि रेड्डी का बैट लाइन पर ही है. लेकिन, थर्ड अंपायर ने रिप्ले देखने के बाद उन्हें नॉट आउट दे दिया.

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/3-runs-inside-15-balls-but%E2%80%A6-controversy-in-wpl-questioned/article-10340

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.