लियोनल मेसी भारत दौरे के अंतिम दिन दिल्ली पहुंचे, अरुण जेटली स्टेडियम में सम्मान समारोह में हिस्सा लेंगे

sports

On

लियोनल मेसी आज दिल्ली पहुंचे: अरुण जेटली स्टेडियम में सम्मान समारोह, मुंबई में सचिन तेंदुलकर से मिली जर्सी

अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी आज भारत दौरे के अंतिम दिन राष्ट्रीय राजधानी में हैं। दोपहर 2:30 बजे से वे अरुण जेटली स्टेडियम में आयोजित सम्मान समारोह में भाग लेंगे। सार्वजनिक दर्शकों के लिए गेट सुबह 11:30 बजे खोल दिए जाएंगे।

मेसी मुंबई से चार्टर्ड फ्लाइट के जरिए दोपहर करीब 12:30 बजे दिल्ली पहुंचे। उनके दिल्ली पहुंचने से पहले लीला पैलेस होटल और आसपास की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।

लियोनल मेसी, विश्व फुटबॉल के महान खिलाड़ी और यूनीसेफ के ब्रांड एम्बेसडर, भारत में तीन दिन के ‘GOAT इंडिया’ टूर पर हैं। इस दौरान उन्होंने कोलकाता, हैदराबाद और मुंबई में विभिन्न कार्यक्रमों और फुटबॉल इवेंट्स में हिस्सा लिया।

मुंबई में मेसी का कार्यक्रम रविवार को मुंबई में मेसी ने वानखेड़े स्टेडियम में इंडियन स्टार्स और मित्र स्टार्स टीम के साथ फ्रेंडली मैच खेला। इस दौरान उन्होंने अर्जेंटीना की जर्सी सुनील छेत्री को गिफ्ट की। मैच 1-1 से ड्रॉ रहा। मेसी ने बच्चों के साथ फुटबॉल खेलकर और दर्शकों के बीच जाकर फैंस को खुश किया।

साथ ही बॉलीवुड के टाइगर श्रॉफ, अजय देवगन और करीना कपूर भी इस मौके पर मेसी से मिले। इस इवेंट में मेसी ने फैंस के लिए फुटबॉल भी फेंका।

मेसी शनिवार को हैदराबाद और कोलकाता में कार्यक्रमों में शामिल हुए। हैदराबाद में उन्होंने बच्चों के साथ फुटबॉल खेला और मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से मुलाकात की। कोलकाता में उन्होंने अपने 70 फीट ऊंचे स्टैच्यू का वर्चुअल उद्घाटन किया।

ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट अभिनव बिंद्रा ने मेसी के भारत दौरे पर हुए खर्च को लेकर सवाल उठाए, हालांकि उन्होंने कहा कि यह लोगों का निजी खर्च है, लेकिन उनका सुझाव था कि इस धन को भारत में खेलों के विकास और खिलाड़ियों की मदद में लगाया जा सकता है।

आज दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद मेसी का ‘GOAT इंडिया’ टूर खत्म होगा। इस दौरे का उद्देश्य भारत में फुटबॉल के प्रचार-प्रसार के साथ बच्चों और युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करना है।

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 Dec 2025 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/693fa834db9f6/article-40031

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.