आकिब जावेद का कटा पत्ता! PCB ने दिया साफ संदेश, जेसन गिलेस्पी को लेकर आई बड़ी खबर

Sports Desk

पाकिस्तान क्रिकेट में हेड कोच का मुद्दा गरमाया हुआ है. जेसन गिलेस्पी का कार्यकाल खतरे में था. लेकिन अब पीसीबी ने इस मुद्दे पर साफ संदेश दे दिया है.

पाकिस्तान क्रिकेट में इस समय सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. टीम के प्रदर्शन के अलावा हेड कोच को लेकर भी कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं. हाल ही में पाकिस्तान के रेड बॉल हेड कोच जेसन गिलेस्पी को ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए व्हाइट बॉल का अस्थायी कोच भी नियुक्त किया गया था. जिसके बाद खबर आई कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी टी20 मैच के बाद गिलेस्पी को हेड कोच के पद से हटा दिया जाएगा. जिसके बाद आकिब जावेद गिलेस्पी की जगह लेंगे. लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने ट्वीट कर सभी कयासों पर विराम लगाने की कोशिश की है.

जेसन गिलेस्पी पर पीसीबी का फैसला
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने हाल ही में जेसन गिलेस्पी को टेस्ट टीम के हेड कोच के पद से हटाने की अटकलों पर विराम लगाने की कोशिश की है. पीसीबी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बयान जारी कर स्पष्ट किया कि गिलेस्पी आगामी दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज तक टीम के कोच बने रहेंगे. हालांकि, बोर्ड ने यह स्पष्ट नहीं किया कि गिलेस्पी 2026 तक अपने कॉन्ट्रैक्ट की अवधि पूरी करेंगे या नहीं, जिससे चर्चाओं का बाजार और भी गर्म हो गया है.

पीसीबी ने अपने बयान में कहा, "जेसन गिलेस्पी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो रेड-बॉल मैचों के लिए टीम के कोच बने रहेंगे." टेस्ट सीरीज जनवरी 2025 में खेली जाएगी.

आकिब जावेद बनेंगे अगले हेड कोच?
पीसीबी के इस बयान के बावजूद जेसन गिलेस्पी के भविष्य पर संशय बरकरार है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज आकिब जावेद को सभी फॉर्मेट में पाकिस्तान टीम का कोच नियुक्त करने की चर्चा जोरों पर है. माना जा रहा है कि जावेद दक्षिण अफ्रीका दौरे के बाद टेस्ट टीम की कमान संभाल सकते हैं. जावेद को वनडे और टी20 फॉर्मेट का कोच नियुक्त किए जाने की भी संभावना है.

गिलेस्पी के हेड कोच का मुद्दा क्यों उठा?
दरअसल, पीसीबी ने जेसन गिलेस्पी को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 तक व्हाइट बॉल टीम का कोच बनने का ऑफर दिया था. लेकिन गिलेस्पी ने यह जिम्मेदारी यह कहते हुए ठुकरा दी कि उनकी मौजूदा सैलरी में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है. इसके बाद खबरें आने लगीं कि पीसीबी ने आकिब जावेद से संपर्क किया और अब वह जल्द ही सभी फॉर्मेट में हेड कोच की भूमिका में नजर आ सकते हैं.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 Nov 2024 By दैनिक जागरण

आकिब जावेद का कटा पत्ता! PCB ने दिया साफ संदेश, जेसन गिलेस्पी को लेकर आई बड़ी खबर

Sports Desk

पाकिस्तान क्रिकेट में इस समय सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. टीम के प्रदर्शन के अलावा हेड कोच को लेकर भी कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं. हाल ही में पाकिस्तान के रेड बॉल हेड कोच जेसन गिलेस्पी को ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए व्हाइट बॉल का अस्थायी कोच भी नियुक्त किया गया था. जिसके बाद खबर आई कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी टी20 मैच के बाद गिलेस्पी को हेड कोच के पद से हटा दिया जाएगा. जिसके बाद आकिब जावेद गिलेस्पी की जगह लेंगे. लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने ट्वीट कर सभी कयासों पर विराम लगाने की कोशिश की है.

जेसन गिलेस्पी पर पीसीबी का फैसला
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने हाल ही में जेसन गिलेस्पी को टेस्ट टीम के हेड कोच के पद से हटाने की अटकलों पर विराम लगाने की कोशिश की है. पीसीबी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बयान जारी कर स्पष्ट किया कि गिलेस्पी आगामी दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज तक टीम के कोच बने रहेंगे. हालांकि, बोर्ड ने यह स्पष्ट नहीं किया कि गिलेस्पी 2026 तक अपने कॉन्ट्रैक्ट की अवधि पूरी करेंगे या नहीं, जिससे चर्चाओं का बाजार और भी गर्म हो गया है.

पीसीबी ने अपने बयान में कहा, "जेसन गिलेस्पी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो रेड-बॉल मैचों के लिए टीम के कोच बने रहेंगे." टेस्ट सीरीज जनवरी 2025 में खेली जाएगी.

आकिब जावेद बनेंगे अगले हेड कोच?
पीसीबी के इस बयान के बावजूद जेसन गिलेस्पी के भविष्य पर संशय बरकरार है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज आकिब जावेद को सभी फॉर्मेट में पाकिस्तान टीम का कोच नियुक्त करने की चर्चा जोरों पर है. माना जा रहा है कि जावेद दक्षिण अफ्रीका दौरे के बाद टेस्ट टीम की कमान संभाल सकते हैं. जावेद को वनडे और टी20 फॉर्मेट का कोच नियुक्त किए जाने की भी संभावना है.

गिलेस्पी के हेड कोच का मुद्दा क्यों उठा?
दरअसल, पीसीबी ने जेसन गिलेस्पी को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 तक व्हाइट बॉल टीम का कोच बनने का ऑफर दिया था. लेकिन गिलेस्पी ने यह जिम्मेदारी यह कहते हुए ठुकरा दी कि उनकी मौजूदा सैलरी में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है. इसके बाद खबरें आने लगीं कि पीसीबी ने आकिब जावेद से संपर्क किया और अब वह जल्द ही सभी फॉर्मेट में हेड कोच की भूमिका में नजर आ सकते हैं.

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/aaqib-javeds-cut-card-pcb-gave-a-clear-message-big/article-3714

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.