- Hindi News
- स्पोर्ट्स
- ICC रैंकिंग अपडेट: टी-20 में अभिषेक शर्मा नंबर-1 बैटर, पंत टेस्ट में सातवें स्थान पर पहुंचे, जडेजा क...
ICC रैंकिंग अपडेट: टी-20 में अभिषेक शर्मा नंबर-1 बैटर, पंत टेस्ट में सातवें स्थान पर पहुंचे, जडेजा का रिकॉर्ड बरकरार
Sports
भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए आईसीसी की ताज़ा रैंकिंग से अच्छी खबरें आई हैं। टी-20 फॉर्मेट में अभिषेक शर्मा पहली बार दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज़ बन गए हैं।
वे ऐसा करने वाले भारत के तीसरे क्रिकेटर हैं, उनसे पहले विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव इस मुकाम तक पहुंचे थे। अभिषेक ने भले ही पिछले हफ्ते कोई मैच नहीं खेला हो, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ट्रैविस हेड के एक मुकाबले से बाहर रहने के चलते उनकी रैंकिंग गिर गई और अभिषेक को नंबर-1 स्थान मिल गया।
अभिषेक के पास अब 829 रेटिंग अंक हैं, जबकि ट्रैविस हेड 814 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं।
ऋषभ पंत पहुंचे टेस्ट रैंकिंग में सातवें नंबर पर
इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर टेस्ट में चोट के बावजूद शानदार अर्धशतक लगाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को एक स्थान का फायदा हुआ है। वे अब ICC टेस्ट बैटिंग रैंकिंग में सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं। टेस्ट रैंकिंग में इंग्लैंड के जो रूट पहले स्थान पर बने हुए हैं। रूट ने ओल्ड ट्रैफर्ड में 150 रन की शानदार पारी खेली थी, जिससे वह टेस्ट इतिहास में ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग को पछाड़ते हुए दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं।
जडेजा बने हुए हैं नंबर-1 ऑलराउंडर, रिकॉर्ड 177 हफ्तों से टॉप पर
भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा का दबदबा टेस्ट ऑलराउंडर रैंकिंग में लगातार बरकरार है। वे 177 हफ्तों से नंबर-1 स्थान पर काबिज हैं। मैनचेस्टर टेस्ट में नाबाद 107 रन की पारी खेलने के बाद भी उन्होंने अपनी रैंकिंग को मजबूत बनाए रखा। उनके 422 रैंकिंग पॉइंट्स हैं।
वहीं इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स को तीन स्थान का फायदा मिला है, और अब वे भी टॉप-5 की ओर बढ़ रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका के वियान मुल्डर और ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस को रैंकिंग में नुकसान झेलना पड़ा है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए