अभिषेक शर्मा को लगी दर्दनाक चोट, चलना भी हुआ मुश्किल, नहीं खेलेंगे दूसरा T20I

Sports Desk

भारत ने कोलकाता में खेला गया पहला टी20 मैच बेहद आसानी से जीत लिया था और इस जीत के एक हीरो युवा ओपनर अभिषेक शर्मा भी थे, जिन्होंने 79 रन की विस्फोटक पारी खेली थी लेकिन दूसरे टी20 मैच से पहले उनकी फिटनेस टीम इंडिया के लिए टेंशन बन गई है.

टीम इंडिया के लिए टी20 सीरीज की शुरुआत बेहद धमाकेदार रही है. भारतीय टीम ने पहले अपनी मजबूत बॉलिंग से इंग्लैंड को छोटे स्कोर पर ढेर किया और फिर विस्फोटक बैटिंग से बेहद आसानी से मैच जीत लिया. कोलकाता के ईडन गार्डन्स में मिली जीत के बाद अब नजरें चेन्नई में होने वाले दूसरे टी20 मैच पर टिकी हैं. मगर शनिवार को होने वाले मुकाबले से 24 घंटे पहले टीम इंडिया को झटका लगा है. कोलकाता में जीत के एक अहम स्टार रहे विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा चोटिल हो गए हैं, जिसके चलते उनके दूसरे मैच में खेलने को लेकर अब संदेह हो रहा है.

प्रैक्टिस में लगी चोट, चलना भी मुश्किल

कोलकाता में खेले गए पहले टी20 मैच के बाद टीम इंडिया गुरुवार 23 जनवरी को ही चेन्नई पहुंची थी और शुक्रवार 24 जनवरी को टीम इंडिया प्रैक्टिस के लिए मैदान पर उतरी. जानकारी के मुताबिक, इसी अभ्यास सत्र के दौरान अभिषेक का टखना मुड़ गया और वो दर्द से तड़पने लगे. उनके लिए चलना फिरना भी मुश्किल हो गया था और वो लंगड़ाते हुए दिख रहे थे. ऐसे में उन्हें प्रैक्टिस सेशन छोड़ना पड़ा और ड्रेसिंग रूम लौट गए.बताया जा रहा है कि अभिषेक ने करीब आधा घंटा टीम फिजियो की निगरानी में बिताया लेकिन इसके बाद वो प्रैक्टिस सेशन के लिए वापस नहीं लौटे.

अब अभिषेक की चोट कितनी गंभीर है, इस बारे में फिलहाल टीम या बीसीसीआई की ओर से कोई भी अपडेट नहीं दिया गया है. हालांकि मैच से 24 घंटे पहले इस तरह की चोट लगना अच्छे संकेत नही हैं क्योंकि इस स्थिति में मैदान पर खेलने के लिए उतरना मुश्किल ही होता है. ऐसे में टीम इंडिया को इस स्टार युवा बल्लेबाज के बिना ही इंग्लैंड से लोहा लेना पड़ेगा.

कौन लेगा अभिषेक की जगह?

अभिषेक ने सीरीज के पहले मैच में धुआंधार बैटिंग करते हुए सिर्फ 34 गेंदों में 79 रन बनाए थे, जिसमें 8 छक्के और 5 चौके शामिल थे. उनकी इस पारी के दम पर भारत ने 133 रन का लक्ष्य सिर्फ 13 ओवर में हासिल कर लिया था. हालांकि, अब सवाल ये है कि अभिषेक की गैरहाजिरी में टीम इंडिया किसे ओपनिंग के लिए उतारेगी? इस मामले में फिलहाल सबसे उपयुक्त दावेदार तिलक वर्मा नजर आते हैं, जिन्होंने पहले मैच में चौथे नंबर पर बैटिंग की थी. हालांकि, इससे पहले साउथ अफ्रीका दौरे पर तिलक ने तीसरे नंबर पर बैटिंग करते हुए लगातार 2 शतक जमाए थे. ऐसे में वो ओपनिंग की भूमिका भी निभा सकते हैं.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 Jan 2025 By दैनिक जागरण

अभिषेक शर्मा को लगी दर्दनाक चोट, चलना भी हुआ मुश्किल, नहीं खेलेंगे दूसरा T20I

Sports Desk

टीम इंडिया के लिए टी20 सीरीज की शुरुआत बेहद धमाकेदार रही है. भारतीय टीम ने पहले अपनी मजबूत बॉलिंग से इंग्लैंड को छोटे स्कोर पर ढेर किया और फिर विस्फोटक बैटिंग से बेहद आसानी से मैच जीत लिया. कोलकाता के ईडन गार्डन्स में मिली जीत के बाद अब नजरें चेन्नई में होने वाले दूसरे टी20 मैच पर टिकी हैं. मगर शनिवार को होने वाले मुकाबले से 24 घंटे पहले टीम इंडिया को झटका लगा है. कोलकाता में जीत के एक अहम स्टार रहे विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा चोटिल हो गए हैं, जिसके चलते उनके दूसरे मैच में खेलने को लेकर अब संदेह हो रहा है.

प्रैक्टिस में लगी चोट, चलना भी मुश्किल

कोलकाता में खेले गए पहले टी20 मैच के बाद टीम इंडिया गुरुवार 23 जनवरी को ही चेन्नई पहुंची थी और शुक्रवार 24 जनवरी को टीम इंडिया प्रैक्टिस के लिए मैदान पर उतरी. जानकारी के मुताबिक, इसी अभ्यास सत्र के दौरान अभिषेक का टखना मुड़ गया और वो दर्द से तड़पने लगे. उनके लिए चलना फिरना भी मुश्किल हो गया था और वो लंगड़ाते हुए दिख रहे थे. ऐसे में उन्हें प्रैक्टिस सेशन छोड़ना पड़ा और ड्रेसिंग रूम लौट गए.बताया जा रहा है कि अभिषेक ने करीब आधा घंटा टीम फिजियो की निगरानी में बिताया लेकिन इसके बाद वो प्रैक्टिस सेशन के लिए वापस नहीं लौटे.

अब अभिषेक की चोट कितनी गंभीर है, इस बारे में फिलहाल टीम या बीसीसीआई की ओर से कोई भी अपडेट नहीं दिया गया है. हालांकि मैच से 24 घंटे पहले इस तरह की चोट लगना अच्छे संकेत नही हैं क्योंकि इस स्थिति में मैदान पर खेलने के लिए उतरना मुश्किल ही होता है. ऐसे में टीम इंडिया को इस स्टार युवा बल्लेबाज के बिना ही इंग्लैंड से लोहा लेना पड़ेगा.

कौन लेगा अभिषेक की जगह?

अभिषेक ने सीरीज के पहले मैच में धुआंधार बैटिंग करते हुए सिर्फ 34 गेंदों में 79 रन बनाए थे, जिसमें 8 छक्के और 5 चौके शामिल थे. उनकी इस पारी के दम पर भारत ने 133 रन का लक्ष्य सिर्फ 13 ओवर में हासिल कर लिया था. हालांकि, अब सवाल ये है कि अभिषेक की गैरहाजिरी में टीम इंडिया किसे ओपनिंग के लिए उतारेगी? इस मामले में फिलहाल सबसे उपयुक्त दावेदार तिलक वर्मा नजर आते हैं, जिन्होंने पहले मैच में चौथे नंबर पर बैटिंग की थी. हालांकि, इससे पहले साउथ अफ्रीका दौरे पर तिलक ने तीसरे नंबर पर बैटिंग करते हुए लगातार 2 शतक जमाए थे. ऐसे में वो ओपनिंग की भूमिका भी निभा सकते हैं.

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/abhishek-sharma-suffered-painful-injury-even-walking-became-difficult-will/article-8443

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.