रणजी में 13 साल बाद दिखेगा विराट कोहली का जलवा, इस टीम के खिलाफ बोलेंगे हल्ला

Sports Desk

विराट कोहली की वापसी होने जा रही है। विराट 13 साल बाद रणजी ट्रॉफी में खेलते नजर आएंगे। दिल्ली की ओर से विराट रेलवे के खिलाफ मैच खेलेंगे।

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर निराशाजनक प्रदर्शन करने वाले टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ियों को रणजी ट्रॉफी में खेलने के निर्देश मिले हैं। ऐसे में कई दिग्गज खिलाड़ी अपनी-अपनी टीम के लिए रणजी खेल रहे हैं। स्टार भारतीय बल्लेबाज विराट भी रणजी ट्रॉफी में अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं। साल 2012 में आखिरी बार रणजी ट्रॉफी खेलने वाले विराट दिल्ली के लिए प्रतिष्ठित घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट में लंबे समय बाद वापसी करने जा रहे हैं। 

दिल्ली को 30 जनवरी से अरुण जेटली स्टेडियम में रेलवे के खिलाफ अपना अंतिम ग्रुप मैच खेलना है। इससे पहले विराट कोहली के 28 जनवरी से दिल्ली रणजी ट्रॉफी टीम के साथ अभ्यास करने की उम्मीद है और दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की तैयारी कर रहा है।  कोहली को 27 जनवरी को आधिकारिक तौर पर रेलवे के खिलाफ होने वाले मैच के लिए आयुष बडोनी के नेतृत्व वाली दिल्ली टीम में नामित किया गया था।

13 साल बाद कमबैक के लिए तैयार

गाजियाबाद के मोहन नगर में उत्तर प्रदेश के खिलाफ 2012 में खेलने के बाद से यह कोहली का पहला रणजी मैच होगा। उस समय कोहली भारत क्रिकेट के उभरते हुए सितारे थे लेकिन अब वह इस खेल के सबसे बड़े मौजूदा दिग्गजों में शामिल है। भारत के इस पूर्व कप्तान के नाम अब 80 इंटरनेशनल शतक है। डीडीसीए के सचिव अशोक शर्मा ने कहा कि हमारे जूनियर खिलाड़ियों के लिए जाहिर तौर पर यह बहुत अच्छा अनुभव होगा क्योंकि उन्हें विराट के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करने का मौका मिलेगा। आप हमारी टीम पर नजर डालें तो केवल नवदीप सैनी ही भारत के लिए और IPL में विराट के साथ खेले हैं। इस टीम के किसी भी अन्य खिलाड़ी को रणजी ट्रॉफी में विराट के साथ खेलने का अनुभव नहीं है।  युवा खिलाड़ी उन्हें देखकर वे बहुत कुछ सीख सकते हैं।

दिल्ली की रणजी टीम इस प्रकार है: आयुष बडोनी (कप्तान), विराट कोहली, प्रणव राजवंशी (विकेटकीपर), सनत सांगवान, अर्पित राणा, मयंक गुसाई, शिवम शर्मा, सुमित माथुर, वंश बेदी (विकेटकीपर), मनी ग्रेवाल, हर्ष त्यागी, सिद्धांत शर्मा, नवदीप सैनी, यश ढुल , गगन वत्स, जोंटी सिद्धू, हिम्मत सिंह, वैभव कांडपाल, राहुल गहलोत, जितेश सिंह। 

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Jan 2025 By दैनिक जागरण

रणजी में 13 साल बाद दिखेगा विराट कोहली का जलवा, इस टीम के खिलाफ बोलेंगे हल्ला

Sports Desk

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर निराशाजनक प्रदर्शन करने वाले टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ियों को रणजी ट्रॉफी में खेलने के निर्देश मिले हैं। ऐसे में कई दिग्गज खिलाड़ी अपनी-अपनी टीम के लिए रणजी खेल रहे हैं। स्टार भारतीय बल्लेबाज विराट भी रणजी ट्रॉफी में अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं। साल 2012 में आखिरी बार रणजी ट्रॉफी खेलने वाले विराट दिल्ली के लिए प्रतिष्ठित घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट में लंबे समय बाद वापसी करने जा रहे हैं। 

दिल्ली को 30 जनवरी से अरुण जेटली स्टेडियम में रेलवे के खिलाफ अपना अंतिम ग्रुप मैच खेलना है। इससे पहले विराट कोहली के 28 जनवरी से दिल्ली रणजी ट्रॉफी टीम के साथ अभ्यास करने की उम्मीद है और दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की तैयारी कर रहा है।  कोहली को 27 जनवरी को आधिकारिक तौर पर रेलवे के खिलाफ होने वाले मैच के लिए आयुष बडोनी के नेतृत्व वाली दिल्ली टीम में नामित किया गया था।

13 साल बाद कमबैक के लिए तैयार

गाजियाबाद के मोहन नगर में उत्तर प्रदेश के खिलाफ 2012 में खेलने के बाद से यह कोहली का पहला रणजी मैच होगा। उस समय कोहली भारत क्रिकेट के उभरते हुए सितारे थे लेकिन अब वह इस खेल के सबसे बड़े मौजूदा दिग्गजों में शामिल है। भारत के इस पूर्व कप्तान के नाम अब 80 इंटरनेशनल शतक है। डीडीसीए के सचिव अशोक शर्मा ने कहा कि हमारे जूनियर खिलाड़ियों के लिए जाहिर तौर पर यह बहुत अच्छा अनुभव होगा क्योंकि उन्हें विराट के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करने का मौका मिलेगा। आप हमारी टीम पर नजर डालें तो केवल नवदीप सैनी ही भारत के लिए और IPL में विराट के साथ खेले हैं। इस टीम के किसी भी अन्य खिलाड़ी को रणजी ट्रॉफी में विराट के साथ खेलने का अनुभव नहीं है।  युवा खिलाड़ी उन्हें देखकर वे बहुत कुछ सीख सकते हैं।

दिल्ली की रणजी टीम इस प्रकार है: आयुष बडोनी (कप्तान), विराट कोहली, प्रणव राजवंशी (विकेटकीपर), सनत सांगवान, अर्पित राणा, मयंक गुसाई, शिवम शर्मा, सुमित माथुर, वंश बेदी (विकेटकीपर), मनी ग्रेवाल, हर्ष त्यागी, सिद्धांत शर्मा, नवदीप सैनी, यश ढुल , गगन वत्स, जोंटी सिद्धू, हिम्मत सिंह, वैभव कांडपाल, राहुल गहलोत, जितेश सिंह। 

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/after-13-years-in-ranji-virat-kohlis-fire-will-be/article-8720

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.