टेस्ट क्रिकेट में 15 साल के बाद वेस्टइंडीज ने देखा ऐसा दिन, घर पर मिली इस टीम से हार

Sports Desk

बांग्लादेश की टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ जमैका टेस्ट मैच को 101 रनों से जीतने के साथ इस सीरीज को 1-1 की बराबरी पर खत्म किया। वेस्टइंडीज की टीम ने 15 साल के बाद घर पर बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच में हार का सामना किया।

वेस्टइंडीज की टीम ने घर पर बांग्लादेश के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज काफी शानदार तरीके से किया था, जिसमें उन्होंने पहले मुकाबले को 201 रनों से अपने नाम किया था। वहीं जमैका के मैदान पर खेले गए इस सीरीज के दूसरे मैच में बांग्लादेश की टीम ने बड़ा उलटफेर करते हुए 101 रनों से इसे अपने नाम किया और सीरीज को 1-1 की बराबरी पर खत्म किया। वेस्टइंडीज की टीम को मैच की चौथी पारी में 287 रनों का टारगेट मिला था, लेकिन वह 185 रन बनाकर ही सिमट गए। बांग्लादेश टीम की जीत में बाएं हाथ के स्पिनर तैजुल इस्लाम की काफी बड़ी भूमिका रही जिन्होंने मैच की आखिरी पारी में 17 ओवर्स में 50 रन देने के साथ आधी विंडीज टीम को पवेलियन भेजा।

15 साल के बाद वेस्टइंडीज टीम को घर पर मिली बांग्लादेश से टेस्ट में हार

बांग्लादेश की टीम ने जमैका में खेले गए टेस्ट मैच से पहले वेस्टइंडीज को उसी के घर पर आखिरी बार साल 2009 में टेस्ट मैच में मात दी थी। ग्रेनेडा के मैदान पर खेले उस मुकाबले को बांग्लादेश की टीम ने 4 विकेट से अपने नाम किया था। अब 15 साल के बाद वेस्टइंडीज को वह उन्हीं के घर पर टेस्ट मैच में मात देने में कामयाब हो सके हैं। इस मुकाबले में बांग्लादेश की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 164 के स्कोर पर सिमट गई थी, जिसके बाद उनके गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन दिखाते हुए वेस्टइंडीज की पहली पारी को सिर्फ 146 के स्कोर पर समेट दिया। वहीं बांग्लादेश ने अपनी दूसरी पारी में 268 रन बना दिए जिसमें जाकेर अली के बल्ले से 91 रनों की बेहतरीन पारी देखने को मिली। वहीं वेस्टइंडीज की इस मुकाबले में दूसरी पारी को लेकर बात की जाए तो सिर्फ केवम हॉज के बल्ले से अर्धशतकीय पारी देखने को मिली।

इस साल घर से बाहर बांग्लादेश ने जीता तीसरा टेस्ट

साल 2024 तो वैसे बांग्लादेश की टीम के लिए टेस्ट क्रिकेट में कुछ अधिक खास नहीं रहा लेकिन ये उनकी घर से बाहर तीसरी टेस्ट जीत जरूर है। अभी तक किसी भी कैलेंडर ईयर में बांग्लादेश टीम की अब तक की घर से बाहर टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा जीत है। बांग्लादेश की ये वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तीसरे संस्करण में जहां आखिरी टेस्ट सीरीज थी तो वहीं वेस्टइंडीज को अभी एक और सीरीज खेलनी है जो अगले साल पाकिस्तान के दौरे पर 2 मैचों की है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Dec 2024 By दैनिक जागरण

टेस्ट क्रिकेट में 15 साल के बाद वेस्टइंडीज ने देखा ऐसा दिन, घर पर मिली इस टीम से हार

Sports Desk

वेस्टइंडीज की टीम ने घर पर बांग्लादेश के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज काफी शानदार तरीके से किया था, जिसमें उन्होंने पहले मुकाबले को 201 रनों से अपने नाम किया था। वहीं जमैका के मैदान पर खेले गए इस सीरीज के दूसरे मैच में बांग्लादेश की टीम ने बड़ा उलटफेर करते हुए 101 रनों से इसे अपने नाम किया और सीरीज को 1-1 की बराबरी पर खत्म किया। वेस्टइंडीज की टीम को मैच की चौथी पारी में 287 रनों का टारगेट मिला था, लेकिन वह 185 रन बनाकर ही सिमट गए। बांग्लादेश टीम की जीत में बाएं हाथ के स्पिनर तैजुल इस्लाम की काफी बड़ी भूमिका रही जिन्होंने मैच की आखिरी पारी में 17 ओवर्स में 50 रन देने के साथ आधी विंडीज टीम को पवेलियन भेजा।

15 साल के बाद वेस्टइंडीज टीम को घर पर मिली बांग्लादेश से टेस्ट में हार

बांग्लादेश की टीम ने जमैका में खेले गए टेस्ट मैच से पहले वेस्टइंडीज को उसी के घर पर आखिरी बार साल 2009 में टेस्ट मैच में मात दी थी। ग्रेनेडा के मैदान पर खेले उस मुकाबले को बांग्लादेश की टीम ने 4 विकेट से अपने नाम किया था। अब 15 साल के बाद वेस्टइंडीज को वह उन्हीं के घर पर टेस्ट मैच में मात देने में कामयाब हो सके हैं। इस मुकाबले में बांग्लादेश की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 164 के स्कोर पर सिमट गई थी, जिसके बाद उनके गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन दिखाते हुए वेस्टइंडीज की पहली पारी को सिर्फ 146 के स्कोर पर समेट दिया। वहीं बांग्लादेश ने अपनी दूसरी पारी में 268 रन बना दिए जिसमें जाकेर अली के बल्ले से 91 रनों की बेहतरीन पारी देखने को मिली। वहीं वेस्टइंडीज की इस मुकाबले में दूसरी पारी को लेकर बात की जाए तो सिर्फ केवम हॉज के बल्ले से अर्धशतकीय पारी देखने को मिली।

इस साल घर से बाहर बांग्लादेश ने जीता तीसरा टेस्ट

साल 2024 तो वैसे बांग्लादेश की टीम के लिए टेस्ट क्रिकेट में कुछ अधिक खास नहीं रहा लेकिन ये उनकी घर से बाहर तीसरी टेस्ट जीत जरूर है। अभी तक किसी भी कैलेंडर ईयर में बांग्लादेश टीम की अब तक की घर से बाहर टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा जीत है। बांग्लादेश की ये वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तीसरे संस्करण में जहां आखिरी टेस्ट सीरीज थी तो वहीं वेस्टइंडीज को अभी एक और सीरीज खेलनी है जो अगले साल पाकिस्तान के दौरे पर 2 मैचों की है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/after-15-years-in-test-cricket-west-indies-saw-such/article-4717

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.