गाबा टेस्ट के बाद अश्विन ने क्रिकेट को कहा अलविदा, जाने से पहले टीम से किया एक वादा

Sports Desk

भारतीय ड्रेसिंग रूम बुधवार को भावनाओं से अभिभूत था लेकिन संन्यास लेने वाले दिग्ग्ज ऑफ स्पिनर अश्विन ने पूरे समय शांत भाव बनाए रखा।

भारतीय ड्रेसिंग रूम बुधवार को भावनाओं से अभिभूत था लेकिन संन्यास लेने वाले दिग्ग्ज ऑफ स्पिनर अश्विन ने पूरे समय शांत भाव बनाए रखा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर के रूप में अपनी अंतिम प्रेस कॉन्फ्रेंस में संन्यास की खबर देने के बाद अश्विन भारतीय ड्रेसिंग रूम की ओर जा रहे थे जब ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज और अब कमेंटेटर मैथ्यू हेडन उनका स्वागत करने के लिए आगे आए और फिर मैच रेफरी रंजन मदुगले ने इस दिग्गज ऑफ स्पिनर को गले लगा लिया।

कुछ कदम आगे बढ़ने के बाद वह गलियारे में नाथन लियोन और पैट कमिंस से मिले जिन्होंने इस भारतीय दिग्गज को ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के हस्ताक्षर वाली जर्सी भेंट की। अंत में अश्विन भारतीय ड्रेसिंग रूम में पहुंचे।

पृष्ठभूमि में एक मार्मिक तमिल गीत बज रहा था। अश्विन ने इसके बाद एक भावुक भाषण दिया जिसके दौरान उन्होंने अपने साथियों से वादा किया कि वह हमेशा उनके लिए बस एक फोन पर उपलब्ध रहेंगे। अश्विन की तत्काल प्रभाव से संन्यास लेने की घोषणा हैरान करने वाली थी क्योंकि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में अभी दो टेस्ट खेले जाने बाकी हैं।

अश्विन चेहरे पर मुस्कान लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस रूम की ओर चले गए। बाद में भारतीय सहयोगी स्टाफ के सदस्य अश्विन से मिलने के लिए पंक्ति में खड़े थे जिसमें क्षेत्ररक्षण कोच टी दिलीप, श्रीलंका के बाएं हाथ के थ्रोडाउन विशेषज्ञ नुवान सेनेविरत्ने और कई अन्य शामिल थे। जोरदार तालियों के बीच ड्रेसिंग रूम में प्रवेश करने के बाद अश्विन का स्वागत यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल और ऋषभ पंत जैसे साथियों ने किया जिनके कंधों पर अब भारतीय क्रिकेट को आगे ले जाने की जिम्मेदारी है।

अश्विन ने अपने साथियों से बात करने से पहले अपने हर शब्द को बहुत सोच-समझकर चुना होगा। अश्विन ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में कहा, ‘‘मुझे नहीं पता कि इस बारे में क्या कहूं। ईमानदारी से कहूं तो मैदान पर टीम के साथ बातचीत करना आसान होता है। भले ही मैं इसका प्रदर्शन नहीं कर रहा हूं लेकिन यह वास्तव में मेरे लिए बहुत भावुक क्षण है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा महसूस हो रहा है कि जब 2011-12 में मैं यहां आया था, मेरा पहला ऑस्ट्रेलियाई दौरा, मैंने सभी का बदलाव का दौर देखा है। मैंने देखा कि राहुल (द्रविड़) भाई चले गए, सचिन (तेंदुलकर) पाजी चले गए’’

अश्विन ने कहा, ‘‘लेकिन मेरा विश्वास करो दोस्तों, हर किसी का समय आता है और आज मेरे जाने का समय है।’’ अश्विन ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के पिछले चार-पांच साल वह समय था जब उन्होंने कुछ खास रिश्ते बनाए। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने इसका भरपूर आनंद लिया है, पिछले चार-पांच वर्षों में कुछ बेहतरीन रिश्ते और दोस्त बनाए हैं और मैं अपने कुछ साथियों को पीछे छोड़ रहा हूं जो (मेरे साथ) खेल रहे थे।’’

इस ऑफ स्पिनर ने कहा, ‘‘पिछले चार-पांच वर्षों में हर गुजरते साल के साथ मैंने महसूस किया है कि मैं उनके रिश्ते को कितना महत्व देता हूं और एक खिलाड़ी के तौर पर मैं उन्हें कितना महत्व देता हूं।’’ उन्होंने अपने भारतीय साथियों से वादा किया कि वह बस एक फोन कॉल पर उपलब्ध रहेंगे। अश्विन ने कहा, ‘‘अगर आप लोगों को किसी भी चीज की जरूरत है तो मैं बस एक फोन कॉल पर उपलब्ध रहूंगा। एक बार फिर से बहुत-बहुत धन्यवाद, रोहित का शुक्रिया। शुक्रिया, विराट, शुक्रिया, गौती भाई। मैं आज बहुत खुश हूं।’’

भावुक रोहित ने विदाई केक काटने के बाद अश्विन को एक टुकड़ा दिया जबकि मोहम्मद सिराज ने उन्हें ‘तीन सलामी’ दी और लोकेश राहुल ने गले लगाया। अश्विन उस समय भावुक हो गए जब उन्होंने शुभमन गिल को गले लगाया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
19 Dec 2024 By दैनिक जागरण

गाबा टेस्ट के बाद अश्विन ने क्रिकेट को कहा अलविदा, जाने से पहले टीम से किया एक वादा

Sports Desk

भारतीय ड्रेसिंग रूम बुधवार को भावनाओं से अभिभूत था लेकिन संन्यास लेने वाले दिग्ग्ज ऑफ स्पिनर अश्विन ने पूरे समय शांत भाव बनाए रखा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर के रूप में अपनी अंतिम प्रेस कॉन्फ्रेंस में संन्यास की खबर देने के बाद अश्विन भारतीय ड्रेसिंग रूम की ओर जा रहे थे जब ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज और अब कमेंटेटर मैथ्यू हेडन उनका स्वागत करने के लिए आगे आए और फिर मैच रेफरी रंजन मदुगले ने इस दिग्गज ऑफ स्पिनर को गले लगा लिया।

कुछ कदम आगे बढ़ने के बाद वह गलियारे में नाथन लियोन और पैट कमिंस से मिले जिन्होंने इस भारतीय दिग्गज को ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के हस्ताक्षर वाली जर्सी भेंट की। अंत में अश्विन भारतीय ड्रेसिंग रूम में पहुंचे।

पृष्ठभूमि में एक मार्मिक तमिल गीत बज रहा था। अश्विन ने इसके बाद एक भावुक भाषण दिया जिसके दौरान उन्होंने अपने साथियों से वादा किया कि वह हमेशा उनके लिए बस एक फोन पर उपलब्ध रहेंगे। अश्विन की तत्काल प्रभाव से संन्यास लेने की घोषणा हैरान करने वाली थी क्योंकि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में अभी दो टेस्ट खेले जाने बाकी हैं।

अश्विन चेहरे पर मुस्कान लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस रूम की ओर चले गए। बाद में भारतीय सहयोगी स्टाफ के सदस्य अश्विन से मिलने के लिए पंक्ति में खड़े थे जिसमें क्षेत्ररक्षण कोच टी दिलीप, श्रीलंका के बाएं हाथ के थ्रोडाउन विशेषज्ञ नुवान सेनेविरत्ने और कई अन्य शामिल थे। जोरदार तालियों के बीच ड्रेसिंग रूम में प्रवेश करने के बाद अश्विन का स्वागत यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल और ऋषभ पंत जैसे साथियों ने किया जिनके कंधों पर अब भारतीय क्रिकेट को आगे ले जाने की जिम्मेदारी है।

अश्विन ने अपने साथियों से बात करने से पहले अपने हर शब्द को बहुत सोच-समझकर चुना होगा। अश्विन ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में कहा, ‘‘मुझे नहीं पता कि इस बारे में क्या कहूं। ईमानदारी से कहूं तो मैदान पर टीम के साथ बातचीत करना आसान होता है। भले ही मैं इसका प्रदर्शन नहीं कर रहा हूं लेकिन यह वास्तव में मेरे लिए बहुत भावुक क्षण है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा महसूस हो रहा है कि जब 2011-12 में मैं यहां आया था, मेरा पहला ऑस्ट्रेलियाई दौरा, मैंने सभी का बदलाव का दौर देखा है। मैंने देखा कि राहुल (द्रविड़) भाई चले गए, सचिन (तेंदुलकर) पाजी चले गए’’

अश्विन ने कहा, ‘‘लेकिन मेरा विश्वास करो दोस्तों, हर किसी का समय आता है और आज मेरे जाने का समय है।’’ अश्विन ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के पिछले चार-पांच साल वह समय था जब उन्होंने कुछ खास रिश्ते बनाए। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने इसका भरपूर आनंद लिया है, पिछले चार-पांच वर्षों में कुछ बेहतरीन रिश्ते और दोस्त बनाए हैं और मैं अपने कुछ साथियों को पीछे छोड़ रहा हूं जो (मेरे साथ) खेल रहे थे।’’

इस ऑफ स्पिनर ने कहा, ‘‘पिछले चार-पांच वर्षों में हर गुजरते साल के साथ मैंने महसूस किया है कि मैं उनके रिश्ते को कितना महत्व देता हूं और एक खिलाड़ी के तौर पर मैं उन्हें कितना महत्व देता हूं।’’ उन्होंने अपने भारतीय साथियों से वादा किया कि वह बस एक फोन कॉल पर उपलब्ध रहेंगे। अश्विन ने कहा, ‘‘अगर आप लोगों को किसी भी चीज की जरूरत है तो मैं बस एक फोन कॉल पर उपलब्ध रहूंगा। एक बार फिर से बहुत-बहुत धन्यवाद, रोहित का शुक्रिया। शुक्रिया, विराट, शुक्रिया, गौती भाई। मैं आज बहुत खुश हूं।’’

भावुक रोहित ने विदाई केक काटने के बाद अश्विन को एक टुकड़ा दिया जबकि मोहम्मद सिराज ने उन्हें ‘तीन सलामी’ दी और लोकेश राहुल ने गले लगाया। अश्विन उस समय भावुक हो गए जब उन्होंने शुभमन गिल को गले लगाया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/after-gaba-test-ashwin-said-goodbye-to-cricket-and-made/article-5772

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.