बेंगलुरु हादसे के बाद विराट कोहली पर सवाल, हरभजन सिंह के पोस्ट से सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Sports

आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की ऐतिहासिक जीत का जश्न एक दर्दनाक हादसे में बदल गया, जब चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर उमड़ी भीड़ में भगदड़ मचने से 11 लोगों की जान चली गई और 50 से अधिक घायल हो गए। इस हादसे के बाद आरसीबी मैनेजमेंट, कर्नाटक सरकार और टीम के खिलाड़ी खासतौर पर विराट कोहली निशाने पर आ गए हैं।

विराट कोहली पर पुलिस शिकायत, चुप्पी पर उठे सवाल

इस घटना को लेकर विराट कोहली पर संवेदनहीन रवैया अपनाने के आरोप लगे हैं। कई लोगों का कहना है कि विराट न तो पीड़ितों से मिलने पहुंचे और न ही कोई सार्वजनिक संवेदना जताई। इसी बीच उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई गई है।

हरभजन सिंह का ट्वीट बना बहस का कारण

टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने हादसे के एक दिन बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा:

“ऐसे लोगों से दूर रहना चाहिए, जो समस्या खड़ी करते हैं और खुद को पीड़ित बताते हैं।”

इस पोस्ट के साथ "Cooked someone 💀" जैसी कैप्शन और मीम के ज़रिए दिए गए संदेश ने सोशल मीडिया पर विवाद की चिंगारी भड़

सोशल मीडिया पर फैंस का दोतरफा रिएक्शन

हरभजन के पोस्ट को लेकर कोहली समर्थकों और विरोधियों में तीखी बहस छिड़ गई है। कुछ लोगों का मानना है कि हरभजन ने ये बात सीधे तौर पर विराट कोहली को लेकर ही कही है, जो खुद को 'टारगेट' बताकर आलोचना से बचने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, कुछ फैंस इसे आम विचार मान रहे हैं और कह रहे हैं कि इसे विराट से जोड़ना गलत है।

हरभजन की चुप्पी से बढ़ा संदेह

अब तक हरभजन सिंह ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि उनका पोस्ट विराट कोहली के लिए था या नहीं, लेकिन उनकी चुप्पी ने इस विवाद को और भी गहरा बना दिया है। जब एक तरफ देश में लोग जान गंवाने वाले फैंस को लेकर दुखी हैं, ऐसे समय में एक पूर्व क्रिकेटर का यह कथित संकेत आक्रोश का कारण बन गया है।

विराट कोहली के लिए संकट की घड़ी

RCB की ऐतिहासिक जीत विराट के करियर में एक सुनहरा अध्याय बन सकती थी, लेकिन हादसे ने इसे विवादों से घेर दिया है। फैंस की नाराजगी, सोशल मीडिया पर आलोचना और अब पुलिस शिकायत ने विराट के सामने नई चुनौती खड़ी कर दी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 Jun 2025 By दैनिक जागरण

बेंगलुरु हादसे के बाद विराट कोहली पर सवाल, हरभजन सिंह के पोस्ट से सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Sports

विराट कोहली पर पुलिस शिकायत, चुप्पी पर उठे सवाल

इस घटना को लेकर विराट कोहली पर संवेदनहीन रवैया अपनाने के आरोप लगे हैं। कई लोगों का कहना है कि विराट न तो पीड़ितों से मिलने पहुंचे और न ही कोई सार्वजनिक संवेदना जताई। इसी बीच उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई गई है।

हरभजन सिंह का ट्वीट बना बहस का कारण

टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने हादसे के एक दिन बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा:

“ऐसे लोगों से दूर रहना चाहिए, जो समस्या खड़ी करते हैं और खुद को पीड़ित बताते हैं।”

इस पोस्ट के साथ "Cooked someone 💀" जैसी कैप्शन और मीम के ज़रिए दिए गए संदेश ने सोशल मीडिया पर विवाद की चिंगारी भड़

सोशल मीडिया पर फैंस का दोतरफा रिएक्शन

हरभजन के पोस्ट को लेकर कोहली समर्थकों और विरोधियों में तीखी बहस छिड़ गई है। कुछ लोगों का मानना है कि हरभजन ने ये बात सीधे तौर पर विराट कोहली को लेकर ही कही है, जो खुद को 'टारगेट' बताकर आलोचना से बचने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, कुछ फैंस इसे आम विचार मान रहे हैं और कह रहे हैं कि इसे विराट से जोड़ना गलत है।

हरभजन की चुप्पी से बढ़ा संदेह

अब तक हरभजन सिंह ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि उनका पोस्ट विराट कोहली के लिए था या नहीं, लेकिन उनकी चुप्पी ने इस विवाद को और भी गहरा बना दिया है। जब एक तरफ देश में लोग जान गंवाने वाले फैंस को लेकर दुखी हैं, ऐसे समय में एक पूर्व क्रिकेटर का यह कथित संकेत आक्रोश का कारण बन गया है।

विराट कोहली के लिए संकट की घड़ी

RCB की ऐतिहासिक जीत विराट के करियर में एक सुनहरा अध्याय बन सकती थी, लेकिन हादसे ने इसे विवादों से घेर दिया है। फैंस की नाराजगी, सोशल मीडिया पर आलोचना और अब पुलिस शिकायत ने विराट के सामने नई चुनौती खड़ी कर दी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/after-the-bengaluru-accident-virat-kohli-questioned-the-post-of/article-23665

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.