IPL 2025 में खेलने से पहले ही छा गए अजिंक्य रहाणे, 10 टीमों के कप्तानों के बीच इस मामले में हैं नंबर 1

Sports Desk

इसे ही कहते हैं कि खेल अभी शुरू भी नहीं हुआ और जनाब छा गए. जी हां, IPL 2025 में वो जनाब KKR के नए कप्तान बने अजिंक्य रहाणे हैं, जिन्होंने लीग के सभी 10 कप्तानों के बीच एक मामले में अपना डंका बजा रखा है.

IPL 2025 की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है. 22 मार्च से लीग की 10 टीमों के बीच एक खिताब के लिए टक्कर होती दिखेगी. इस बार कई टीमों के कप्तान बदले होंगे. उन पर खुद को साबित करने का दबाव होगा. मुकाबले में उतरने के साथ ही वो छा जाने को बेताब दिखेंगे. लेकिन, कोलकाता नाइट राइडर्स के नए कप्तान बने अजिंक्य रहाणे की कहानी जरा अलग है. वो IPL 2025 में उतरने से पहले ही छा चुके हैं. सारी टीमों के कप्तानों के बीच अपना लोहा मनवा चुके हैं. अजिंक्य रहाणे ने सबको पीछे छोड़ दिया है और बन गए हैं नंबर 1.

IPL 2025 में खेलने से पहले ही कैसे छाए रहाणे?

अब आप सोच रहे होंगे कि अभी तो खेल शुरू भी नहीं हुआ, तो फिर रहाणे नंबर वन बने कैसे? तो इसकी वजह हैं वो रन जो रहाणे ने IPL की पिच पर बनाए हैं. अगर आप इस सीजन में सारी IPL टीमों के कप्तानों को देखेंगे तो अजिंक्य रहाणे को रनों के मामले में पहले नंबर पर पाएंगे. मतलब बाकी की तुलना में उनके सबसे ज्यादा रन हैं.

10 कप्तानों के बीच सबसे ज्यादा रन

KKR के नए कप्तान अजिंक्य रहाणे ने आईपीएल में अब तक खेले 185 मैचों की 171 पारियों में 4642 रन बनाए हैं. इतने ज्यादा रन IPL 2025 में खेल रहे दूसरे किसी टीम के कप्तान के नहीं हैं. हो सकता था अगर केएल राहुल दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान बनते. लेकिन, मीडिया रिपोर्टस् के मुताबिक वो कप्तानी के ऑफर को ठुकरा चुके हैं, जिसके बाद साफ है कि रहाणे ही कप्तानों के बीच रनों के मामले में नबंर वन हैं.

IPL 2025 की किस टीम का कप्तान, कौन से नंबर पर?

रहाणे के जो सबसे करीब हैं वो हैं राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन. उन्होंने अब तक खेले 168 मैचों की 163 पारियों में 4419 रन बनाए हैं. लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत अब तक खेले 111 मैचों में 3284 रन के साथ तीसरे नंबर पर हैं. गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल 3216 रन बनाकर चौथे स्थान पर हैं. वहीं IPL 2025 में पंजाब किंग्स की कमान संभालने जा रहे श्रेयस अय्यर 3127 रन के साथ लिस्ट में 5वें स्थान पर हैं.

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या 2525 रन के साथ छठे नंबर पर हैं. चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़, धोनी की जर्सी की तरह 7वें स्थान पर हैं. उन्होंने 66 IPL मैचों में अब तक 2380 रन बनाए हैं. 8वां स्थान IPL 2025 में RCB के कप्तान बने रजत पाटीदार का है, जिन्होंने 27 मैचों में 799 रन बनाए हैं. 9वां नंबर SRH के कप्तान पैट कमिंस का है, जिन्होंने 515 रन बनाए हैं.

दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान अभी तय नहीं है. लेकिन, वो जो कोई भी बनेगा इन्हीं के बीच कहीं फिट होता दिखेंगा. रहाणे से ज्यादा रन उसके नहीं हो सकते.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 Mar 2025 By दैनिक जागरण

IPL 2025 में खेलने से पहले ही छा गए अजिंक्य रहाणे, 10 टीमों के कप्तानों के बीच इस मामले में हैं नंबर 1

Sports Desk

IPL 2025 की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है. 22 मार्च से लीग की 10 टीमों के बीच एक खिताब के लिए टक्कर होती दिखेगी. इस बार कई टीमों के कप्तान बदले होंगे. उन पर खुद को साबित करने का दबाव होगा. मुकाबले में उतरने के साथ ही वो छा जाने को बेताब दिखेंगे. लेकिन, कोलकाता नाइट राइडर्स के नए कप्तान बने अजिंक्य रहाणे की कहानी जरा अलग है. वो IPL 2025 में उतरने से पहले ही छा चुके हैं. सारी टीमों के कप्तानों के बीच अपना लोहा मनवा चुके हैं. अजिंक्य रहाणे ने सबको पीछे छोड़ दिया है और बन गए हैं नंबर 1.

IPL 2025 में खेलने से पहले ही कैसे छाए रहाणे?

अब आप सोच रहे होंगे कि अभी तो खेल शुरू भी नहीं हुआ, तो फिर रहाणे नंबर वन बने कैसे? तो इसकी वजह हैं वो रन जो रहाणे ने IPL की पिच पर बनाए हैं. अगर आप इस सीजन में सारी IPL टीमों के कप्तानों को देखेंगे तो अजिंक्य रहाणे को रनों के मामले में पहले नंबर पर पाएंगे. मतलब बाकी की तुलना में उनके सबसे ज्यादा रन हैं.

10 कप्तानों के बीच सबसे ज्यादा रन

KKR के नए कप्तान अजिंक्य रहाणे ने आईपीएल में अब तक खेले 185 मैचों की 171 पारियों में 4642 रन बनाए हैं. इतने ज्यादा रन IPL 2025 में खेल रहे दूसरे किसी टीम के कप्तान के नहीं हैं. हो सकता था अगर केएल राहुल दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान बनते. लेकिन, मीडिया रिपोर्टस् के मुताबिक वो कप्तानी के ऑफर को ठुकरा चुके हैं, जिसके बाद साफ है कि रहाणे ही कप्तानों के बीच रनों के मामले में नबंर वन हैं.

IPL 2025 की किस टीम का कप्तान, कौन से नंबर पर?

रहाणे के जो सबसे करीब हैं वो हैं राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन. उन्होंने अब तक खेले 168 मैचों की 163 पारियों में 4419 रन बनाए हैं. लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत अब तक खेले 111 मैचों में 3284 रन के साथ तीसरे नंबर पर हैं. गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल 3216 रन बनाकर चौथे स्थान पर हैं. वहीं IPL 2025 में पंजाब किंग्स की कमान संभालने जा रहे श्रेयस अय्यर 3127 रन के साथ लिस्ट में 5वें स्थान पर हैं.

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या 2525 रन के साथ छठे नंबर पर हैं. चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़, धोनी की जर्सी की तरह 7वें स्थान पर हैं. उन्होंने 66 IPL मैचों में अब तक 2380 रन बनाए हैं. 8वां स्थान IPL 2025 में RCB के कप्तान बने रजत पाटीदार का है, जिन्होंने 27 मैचों में 799 रन बनाए हैं. 9वां नंबर SRH के कप्तान पैट कमिंस का है, जिन्होंने 515 रन बनाए हैं.

दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान अभी तय नहीं है. लेकिन, वो जो कोई भी बनेगा इन्हीं के बीच कहीं फिट होता दिखेंगा. रहाणे से ज्यादा रन उसके नहीं हो सकते.

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/ajinkya-rahane-who-was-already-dominated-before-playing-in-ipl/article-13644

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.