अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास, वीरेंद्र सहवाग के बाद ऐसा करने वाले बने दिल्ली के दूसरे कप्तान

Sports Desk

IPL 2025 के 17वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को चेपॉक में 25 रन से हराया। इसके साथ ही दिल्ली ने जीत की हैट्रिक लगा दी।

IPL 2025 में दिल्ली कैपिटल्स (DC)  ने शानदार आगाज किया था। अक्षर पटेल की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स ने अपने पहले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को हराया। दूसरे मैच में दिल्ली की टीम स्टार बल्लेबाजों से सजी सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को पटखनी देने में कामयाब रही थी और अब अपने तीसरे मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) 25 रनों से मात देकर बड़ा कारनामा कर दिया।

दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए केएल राहुल की शानदार पारी के दम पर 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 183 रनों का स्कोर खड़ा किया। केएल राहुल ने 77 रनों की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स का आगाज बेहद खराब रहा। आधी टीम 74 रन पर ही पवेलियन लौट गई। इसके बाद विजय शंकर और एमएस धोनी ने मिलकर मोर्चा संभाला लेकिन टीम 158 रन ही बना सकी। इस तरह दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई को उसी के घर में 15 साल बाद हराने का कमाल कर दिया। यही नहीं, चेपॉक में दिल्ली की टीम को तीसरी बार जीत हासिल हुई है। 

अक्षर पटेल ने किया बड़ा कारनामा 

अक्षर पटेल की कप्तानी में दिल्ली ने मौजूदा सीजन में लगातार तीसरी जीत दर्ज की। इसके साथ ही अक्षर ने वीरेंद्र सहवाग के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। दरअसल, अक्षर दिल्ली के दूसरे ऐसे कप्तान बन गए हैं, जिनकी कप्तानी में टीम ने सीजन के पहले 3 मैचों में जीत दर्ज की है। इससे पहले दिल्ली ने सहवाग की कप्तानी में IPL 2009 में सीजन के पहले 3 मैचों में जीत हासिल की थी। अक्षर पटेल को IPL 2025 से पहले टीम की कमान सौंपी गई थी और अब अपनी कप्तानी में लगातार 3 मैच जीतकर कमाल कर दिया है। 

दिल्ली के अगला मुकाबले में RCB से भिड़ंत 

चेन्नई सुपर किंग्स को हराने के साथ ही दिल्ली कैपिटल्स ने IPL 2025 में 6 पाइंट्स अपने नाम कर लिए हैं। अब टीम का अगला मुकाबला 10 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से होगा। ये मैच आरसीबी के घर यानी एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। दिल्ली की टीम उन चुनिंदा टीमों में शुमार है, जो आज तक IPL का खिताब नहीं जीत सकी है। इस सीजन उनकी कोशिश इस खिताबी सूखे को समाप्त करने की होगी। 

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Apr 2025 By दैनिक जागरण

अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास, वीरेंद्र सहवाग के बाद ऐसा करने वाले बने दिल्ली के दूसरे कप्तान

Sports Desk

IPL 2025 में दिल्ली कैपिटल्स (DC)  ने शानदार आगाज किया था। अक्षर पटेल की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स ने अपने पहले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को हराया। दूसरे मैच में दिल्ली की टीम स्टार बल्लेबाजों से सजी सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को पटखनी देने में कामयाब रही थी और अब अपने तीसरे मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) 25 रनों से मात देकर बड़ा कारनामा कर दिया।

दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए केएल राहुल की शानदार पारी के दम पर 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 183 रनों का स्कोर खड़ा किया। केएल राहुल ने 77 रनों की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स का आगाज बेहद खराब रहा। आधी टीम 74 रन पर ही पवेलियन लौट गई। इसके बाद विजय शंकर और एमएस धोनी ने मिलकर मोर्चा संभाला लेकिन टीम 158 रन ही बना सकी। इस तरह दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई को उसी के घर में 15 साल बाद हराने का कमाल कर दिया। यही नहीं, चेपॉक में दिल्ली की टीम को तीसरी बार जीत हासिल हुई है। 

अक्षर पटेल ने किया बड़ा कारनामा 

अक्षर पटेल की कप्तानी में दिल्ली ने मौजूदा सीजन में लगातार तीसरी जीत दर्ज की। इसके साथ ही अक्षर ने वीरेंद्र सहवाग के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। दरअसल, अक्षर दिल्ली के दूसरे ऐसे कप्तान बन गए हैं, जिनकी कप्तानी में टीम ने सीजन के पहले 3 मैचों में जीत दर्ज की है। इससे पहले दिल्ली ने सहवाग की कप्तानी में IPL 2009 में सीजन के पहले 3 मैचों में जीत हासिल की थी। अक्षर पटेल को IPL 2025 से पहले टीम की कमान सौंपी गई थी और अब अपनी कप्तानी में लगातार 3 मैच जीतकर कमाल कर दिया है। 

दिल्ली के अगला मुकाबले में RCB से भिड़ंत 

चेन्नई सुपर किंग्स को हराने के साथ ही दिल्ली कैपिटल्स ने IPL 2025 में 6 पाइंट्स अपने नाम कर लिए हैं। अब टीम का अगला मुकाबला 10 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से होगा। ये मैच आरसीबी के घर यानी एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। दिल्ली की टीम उन चुनिंदा टीमों में शुमार है, जो आज तक IPL का खिताब नहीं जीत सकी है। इस सीजन उनकी कोशिश इस खिताबी सूखे को समाप्त करने की होगी। 

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/akshar-patel-created-history-after-virender-sehwag-the-second-captain/article-16901

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.