- Hindi News
- स्पोर्ट्स
- भारतीय मूल के 2 खिलाड़ियों पर टिकी न्यूजीलैंड की सारी उम्मीद, श्रीलंका से जीत नहीं दूर, कीवी टीम भी
भारतीय मूल के 2 खिलाड़ियों पर टिकी न्यूजीलैंड की सारी उम्मीद, श्रीलंका से जीत नहीं दूर, कीवी टीम भी इतिहास...
SPOTRTS JAGRAN
न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा गॉल टेस्ट बेहद रोमांचक मोड़ पर है. इस मैच में न्यूजीलैंड की जीत की सारी उम्मीद रचिन रवींद्र पर टिकी है.
न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा गॉल टेस्ट बेहद रोमांचक मोड़ पर है. इस मैच का नतीजा सोमवार को लंच-ब्रेक से पहले ही आने की उम्मीद है. मेजबान श्रीलंका को जीत के लिए महज 2 विकेट की जरूरत है. लेकिन उसके सामने रचिन रवींद्र अंगद के पांव की तरह क्रीज पर अड़ गए हैं. भारतीय मूल के रचिन रवींद्र 91 रन पर नाबााद हैं. उनका साथ भारत में ही जन्मे एजाज पटेल दे रहे हैं. अब न्यूजीलैंड की जीत की सारी उम्मीद भारतीय मूल के इन दो खिलाड़ियों पर है.
न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच 18 अगस्त से गॉल में टेस्ट मैच खेला जा रहा है. इस मैच में श्रीलंका ने 305 और 309 रन बनाए. न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 340 रन बनाए थे. अब उसे जीत के लिए 275 रन की जरूरत है. न्यूजीलैंड ने मैच के चौथे दिन का खेल खत्म होने तक 8 विकेट पर 207 रन बना लिए हैं. उसे जीतने के लिए अब 68 और रन की जरूरत है.
मैच के पांचवें दिन सोमवार को जब खेल शुरू होगा तो न्यूजीलैंड की उम्मीद रचिन रवींद्र, एजाज पटेल और विलियम ओरुके पर होगी. न्यूजीलैंड के फैंस उम्मीद करेंगे कि रचिन रवींद्र एक छोर पर नाबाद रहते हुए रन बनाएं और दूसरे छोर पर एजाज और ओरुके उनका साथ दें. अगर न्यूजीलैंड यह मैच जीतता है तो 1998 के बाद यह पहला मौका होगा, जब कीवी टीम श्रीलंका दौरे पर पहला टेस्ट मैच जीतेगी. हालांकि, उसकी राह आसान नहीं है. मैच में जीत का दावेदार मेजबान श्रीलंका ही है. न्यूजीलैंड अगर जीतता है तो यह किसी चमत्कार से कम नहीं होगा.
श्रीलंका और न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीमें गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आमने सामने हैं. दोनों के बीच पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है. यह टेस्ट मैच बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है. सोमवार को टेस्ट मैच पांचवां और आखिरी दिन है. श्रीलंका को जीत के लिए सिर्फ 2 विकेट चाहिए जबकि न्यूजीलैंड को 68 रन की दरकार है. कीवी टीम रचिन रविंद्र से जीत की उम्मीद कर रही है जो इस समय क्रीज पर मौजूद हैं. रविंद्र अपने शतक से 9 रन दूर हैं. अगर रचिन रवींद्र सोमवार को शतक बनाते हैं तो इस मैदान पर सैकड़ा जड़ने वाले पहले कीवी बैटर बन जाएंगे.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए