ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी का क्रिकेट मैदान पर एक और बड़ा कमाल, भारत के खिलाफ मैच में उतरते ही रचा इतिहास

Sports Desk

पर्थ के मैदान पर भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम के बीच में खेले जा रहे तीन मैचों की वनडे सीरीज आखिरी मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम की दिग्गज खिलाड़ी एलिस पेरी ने मैदान पर उतरने के साथ इतिहास रच दिया, जिसमें वह 150 वनडे मैच खेलने वाली पहली ऑस्ट्रेलिया की महिला प्लेयर हैं।

भारतीय महिला टीम भी अभी ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है, जिसमें वह मेजबान टीम के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलने पहुंची है। इस सीरीज के पहले 2 मुकाबलों को ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने अपने नाम करने के साथ सीरीज में 2-0 की बढ़त पहले ही हासिल कर ली है, वहीं दोनों टीमों के बीच तीसरा मुकाबला पर्थ के स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम की दिग्गज खिलाड़ी एलिस पेरी ने मैदान पर उतरने के साथ इतिहास रचने का काम किया है, जिसमें ये उनके करियर का जहां 150वां वनडे मैच था तो वहीं वह अब ऑस्ट्रेलिया के लिए ऐसा करने वाली पहली महिला खिलाड़ी भी बन गई हैं।

महिला क्रिकेट में एलिस पेरी 150 वनडे मैच खेलने वाली बनीं 8वीं प्लेयर

अब तक महिला वनडे क्रिकेट के इतिहास में एलिस पेरी को मिलाकर सिर्फ 8 ही ऐसी खिलाड़ी हैं जो 150 या उससे अधिक मुकाबले खेलने में कामयाब हुई हैं। इस लिस्ट में पहले नंबर पर टीम इंडिया की पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी मिताली राज हैं, जिन्होंने कुल 232 वनडे मैच खेले हैं। इसके अलावा दूसरे नंबर पर भी टीम इंडिया की धाकड़ तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी का नाम है जो कुल 204 वनडे मैच खेलने में कामयाब रही थी। हालांकि इन दोनों ही प्लेयर्स के अलावा अब तक कोई भी महिला खिलाड़ी 200 से अधिक वनडे मैच खेलने में कामयाब नहीं हो सकी है। एलिस पेरी को लेकर बात की जाए तो उन्होंने 50.22 के औसत से 4068 रन बनाए हैं, जिसमें तीन शतक और 34 अर्धशतकीय पारियां शामिल हैं।

अपने 150वें मुकाबले में सिर्फ 4 रन बना सकी एलिस पेरी

एलिस पेरी अपने 150वें वनडे मैच में बल्ले से खास कमाल करने में कामयाब नहीं हो सकी जिसमें वह सिर्फ 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गई। पेरी को अरुंधती रेड्डी ने पवेलियन भेजा जिसमें उन्होंने अपनी शानदार गेंद पर उन्हें बोल्ड कर दिया। पेरी बल्ले के साथ गेंद से भी कमाल दिखाती हैं, जिसमें उनके नाम वनडे में अब तक 165 विकेट लेने का कारनामा दर्ज हैं। इसके अलावा ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम की तरफ से 162 टी20 मैच और 13 टेस्ट मैच खेले हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
11 Dec 2024 By दैनिक जागरण

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी का क्रिकेट मैदान पर एक और बड़ा कमाल, भारत के खिलाफ मैच में उतरते ही रचा इतिहास

Sports Desk

भारतीय महिला टीम भी अभी ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है, जिसमें वह मेजबान टीम के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलने पहुंची है। इस सीरीज के पहले 2 मुकाबलों को ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने अपने नाम करने के साथ सीरीज में 2-0 की बढ़त पहले ही हासिल कर ली है, वहीं दोनों टीमों के बीच तीसरा मुकाबला पर्थ के स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम की दिग्गज खिलाड़ी एलिस पेरी ने मैदान पर उतरने के साथ इतिहास रचने का काम किया है, जिसमें ये उनके करियर का जहां 150वां वनडे मैच था तो वहीं वह अब ऑस्ट्रेलिया के लिए ऐसा करने वाली पहली महिला खिलाड़ी भी बन गई हैं।

महिला क्रिकेट में एलिस पेरी 150 वनडे मैच खेलने वाली बनीं 8वीं प्लेयर

अब तक महिला वनडे क्रिकेट के इतिहास में एलिस पेरी को मिलाकर सिर्फ 8 ही ऐसी खिलाड़ी हैं जो 150 या उससे अधिक मुकाबले खेलने में कामयाब हुई हैं। इस लिस्ट में पहले नंबर पर टीम इंडिया की पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी मिताली राज हैं, जिन्होंने कुल 232 वनडे मैच खेले हैं। इसके अलावा दूसरे नंबर पर भी टीम इंडिया की धाकड़ तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी का नाम है जो कुल 204 वनडे मैच खेलने में कामयाब रही थी। हालांकि इन दोनों ही प्लेयर्स के अलावा अब तक कोई भी महिला खिलाड़ी 200 से अधिक वनडे मैच खेलने में कामयाब नहीं हो सकी है। एलिस पेरी को लेकर बात की जाए तो उन्होंने 50.22 के औसत से 4068 रन बनाए हैं, जिसमें तीन शतक और 34 अर्धशतकीय पारियां शामिल हैं।

अपने 150वें मुकाबले में सिर्फ 4 रन बना सकी एलिस पेरी

एलिस पेरी अपने 150वें वनडे मैच में बल्ले से खास कमाल करने में कामयाब नहीं हो सकी जिसमें वह सिर्फ 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गई। पेरी को अरुंधती रेड्डी ने पवेलियन भेजा जिसमें उन्होंने अपनी शानदार गेंद पर उन्हें बोल्ड कर दिया। पेरी बल्ले के साथ गेंद से भी कमाल दिखाती हैं, जिसमें उनके नाम वनडे में अब तक 165 विकेट लेने का कारनामा दर्ज हैं। इसके अलावा ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम की तरफ से 162 टी20 मैच और 13 टेस्ट मैच खेले हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/another-big-miracle-on-the-cricket-field-by-an-australian/article-5165

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.