एश्ले गार्डनर की ताबड़तोड़ पारी, लगातार तीसरा मैच हारी आरसीबी, जानें मैच में क्या कुछ हुआ

Sports Desk

विमेंस प्रीमियर लीग के 12वें मैच में गुजरात जायंट्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 5 विकेट से हराया. कप्तान एश्ले गार्डनर ने 58 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली.

महिला प्रीमियर लीग (WPL 2025) में गुरुवार को खेले गए मुकाबले में गुजरात जायंट्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 6 विकेट से हराया. 126 के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात की कप्तान एश्ले गार्डनर ने 58 रनों की कप्तानी पारी खेली. स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए इस हार के बाद मुश्किलें बढ़ गई है. ये अपने होम ग्राउंड पर आरसीबी की लगातार तीसरी हार है.

लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात जायंट्स की शुरुआत भी धीमे ही हुई थी लेकिन मिडिल आर्डर में टीम ने अच्छी वापसी की. दोनों ओपनर दयालन हेमलता (11) और बेथ मूनी (17) बड़ी पारी नहीं खेल पाए. लेकिन कप्तान एश्ले गार्डनर ने ताबड़तोड़ पारी खेलकर टीम की जीत को आसान बना दिया.

एश्ले गार्डनर ने जड़ा अर्धशतक, खेली ताबड़तोड़ 58 रनों की पारी 

गुजरात की कप्तान एश्ले गार्डनर ने 31 गेंदों में 58 रन बनाए. इस पारी में उन्होंने 3 छक्के और 6 चौके जड़े. उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा करने के बाद लगातार 2 छक्के जड़े. आउट होने से पहले उन्होंने अपनी टीम की जीत सुनिश्चित कर दी थी. फोएबे लिचफील्ड ने भी उनका अच्छा साथ दिया, उन्होंने 21 गेंदों पर 30 नाबाद रन बनाए. उन्होंने 1 छक्का और 3 चौके लगाए.

125 पर खत्म हुई थी आरसीबी की पारी

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 125 रन बनाए थे. टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की शुरुआत खराब रही. सलामी बल्लेबाजी डेनिएल वेट 4 रन बनाकर आउट हुई थी. इसके बाद एलिस पेरी शून्य पर और फिर कप्तान स्मृति मंधाना 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गई. 25 रन पर 3 विकेट गिरने के बाद आरसीबी दबाव में आ गई थी. 

कनिका आहूजा (33) और आनंद सिंह बिष्ट (22) ने 48 रनों की साझेदारी कर आरसीबी की पारी को संभाला. जॉर्जिया वेयरहेम ने अंतिम ओवरों में 20 रन बनाकर आरसीबी को 100 पारी पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया. 

डिएंड्रा डॉटिन और तनूजा कंवर ने गुजरात जायंट्स के लिए 2-2 विकेट लिए. ऐश गार्डनर, काशवी गौतम को 1-1 सफलता मिली थी. 

मैच के बाद अंक तालिका में क्या हुआ बदलाव

गुजरात जायंट्स की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर पर जीत के बाद अंक तालिका रोमांचक हो गई है. टीमों की पोजीशन पर तो कोई बदलाव नहीं हुआ है लेकिन अंतिम 3 टीमें एक ही स्थिति में खड़ी है. आरसीबी तीसरे स्थान पर है, यूपी चौथे और गुजरात पांचवे नंबर पर है. तीनों टीमों ने 5-5 मैचों में 2-2 जीत हासिल की है. तीनों टीमों के 4-4 अंक हैं.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Feb 2025 By दैनिक जागरण

एश्ले गार्डनर की ताबड़तोड़ पारी, लगातार तीसरा मैच हारी आरसीबी, जानें मैच में क्या कुछ हुआ

Sports Desk

महिला प्रीमियर लीग (WPL 2025) में गुरुवार को खेले गए मुकाबले में गुजरात जायंट्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 6 विकेट से हराया. 126 के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात की कप्तान एश्ले गार्डनर ने 58 रनों की कप्तानी पारी खेली. स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए इस हार के बाद मुश्किलें बढ़ गई है. ये अपने होम ग्राउंड पर आरसीबी की लगातार तीसरी हार है.

लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात जायंट्स की शुरुआत भी धीमे ही हुई थी लेकिन मिडिल आर्डर में टीम ने अच्छी वापसी की. दोनों ओपनर दयालन हेमलता (11) और बेथ मूनी (17) बड़ी पारी नहीं खेल पाए. लेकिन कप्तान एश्ले गार्डनर ने ताबड़तोड़ पारी खेलकर टीम की जीत को आसान बना दिया.

एश्ले गार्डनर ने जड़ा अर्धशतक, खेली ताबड़तोड़ 58 रनों की पारी 

गुजरात की कप्तान एश्ले गार्डनर ने 31 गेंदों में 58 रन बनाए. इस पारी में उन्होंने 3 छक्के और 6 चौके जड़े. उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा करने के बाद लगातार 2 छक्के जड़े. आउट होने से पहले उन्होंने अपनी टीम की जीत सुनिश्चित कर दी थी. फोएबे लिचफील्ड ने भी उनका अच्छा साथ दिया, उन्होंने 21 गेंदों पर 30 नाबाद रन बनाए. उन्होंने 1 छक्का और 3 चौके लगाए.

125 पर खत्म हुई थी आरसीबी की पारी

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 125 रन बनाए थे. टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की शुरुआत खराब रही. सलामी बल्लेबाजी डेनिएल वेट 4 रन बनाकर आउट हुई थी. इसके बाद एलिस पेरी शून्य पर और फिर कप्तान स्मृति मंधाना 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गई. 25 रन पर 3 विकेट गिरने के बाद आरसीबी दबाव में आ गई थी. 

कनिका आहूजा (33) और आनंद सिंह बिष्ट (22) ने 48 रनों की साझेदारी कर आरसीबी की पारी को संभाला. जॉर्जिया वेयरहेम ने अंतिम ओवरों में 20 रन बनाकर आरसीबी को 100 पारी पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया. 

डिएंड्रा डॉटिन और तनूजा कंवर ने गुजरात जायंट्स के लिए 2-2 विकेट लिए. ऐश गार्डनर, काशवी गौतम को 1-1 सफलता मिली थी. 

मैच के बाद अंक तालिका में क्या हुआ बदलाव

गुजरात जायंट्स की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर पर जीत के बाद अंक तालिका रोमांचक हो गई है. टीमों की पोजीशन पर तो कोई बदलाव नहीं हुआ है लेकिन अंतिम 3 टीमें एक ही स्थिति में खड़ी है. आरसीबी तीसरे स्थान पर है, यूपी चौथे और गुजरात पांचवे नंबर पर है. तीनों टीमों ने 5-5 मैचों में 2-2 जीत हासिल की है. तीनों टीमों के 4-4 अंक हैं.

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/ashley-gardners-rapid-innings-lost-third-consecutive-match-rcb-know/article-12017

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.