अश्विन की हुई बेइज्जती, इसलिए अचानक लिया संन्यास, पिता का सनसनीखेज दावा

Sports Desk

आर अश्विन के अचानक संन्यास के बीच उनके पिता ने दावा किया है कि इस खिलाड़ी को टीम में लगातार अपमानित किया गया जिसकी वजह से उन्होंने संन्यास ले लिया. अश्विन के पिता बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए मेलबर्न जाना चाहते थे लेकिन अचानक उनके बेटे ने फोन कर उन्हें बताया कि वो संन्यास ले रहा है.

आर अश्विन ने गाबा टेस्ट खत्म होते ही इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया. उनके इस तरह अचानक संन्यास के बाद सवाल उठने लगे कि आखिर अश्विन ने बीच सीरीज में ही इंटरनेशनल क्रिकेट क्यों छोड़ दिया. अब इस मामले पर एक बड़ा खुलासा हुआ है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अश्विन के पिता रविचंद्रन ने दावा किया है कि अश्विन को टीम इंडिया में अपमानित किया गया इसलिए उन्होंने अचानक संन्यास ले लिया.

अश्विन को टीम इंडिया में अपमानित किया गया?

अश्विन के पिता ने सीएनएन न्यूज 18 से बातचीत में कहा कि उनके बेटे को टीम इंडिया में लगातार अपमानित किया जा रहा था जिसकी वजह से उन्होंने ऑस्ट्रेलिया दौरे के बीच में ही संन्यास ले लिया. अश्विन के पिता ने कहा कि अपने बेटे के अचानक संन्यास के फैसले से वो भी चौंक गए थे.

अश्विन के पिता का सनसनीखेज बयान

अश्विन के पिता ने कहा, ‘मुझे भी संन्यास के बारे में आखिरी मिनट में पता चला. उसके दिमाग में क्या चल रहा था मुझे नहीं पता. उसने बस ऐलान कर दिया. मैंने भी इसे मान लिया लेकिन जिस तरह से उसने रिटायरमेंट लिया है उससे मैं खुश भी हूं और नहीं भी हूं, क्योंकि उसे खेलते रहना चाहिए था. रिटायर होना अश्विन का फैसला था और मैं उसमें दखल भी नहीं दूंगा लेकिन जिस तरह से उन्होंने रिटायरमेंट लिया है उसकी कई वजह हो सकती हैं. ये अश्विन ही जानते हैं, मुमकिन है कि अपमान इसकी वजह हो.’

अश्विन के पिता ने आगे कहा, ‘अश्विन का रिटायर होना हमारे लिए इमोशनल लम्हा है क्योंकि वो 14-15 सालों तक खेले और अचानक रिटायरमेंट ने हमें शॉक में डाल दिया. हमें ऐसा लग रहा है कि लगातार अपमान हो रहा था. तो वो कबतक ये सब सहता.इसलिए अश्विन ने रिटायरमेंट का फैसला लिया’

अश्विन पर नहीं जताया गया भरोसा?

अश्विन भले ही मौजूदा दौर में टीम इंडिया के बेस्ट बॉलर रहे, भले ही वो काफी समय तक दुनिया के नंबर 1 टेस्ट बॉलर रहे लेकिन इसके बावजूद उन्हें टीम इंडिया में वो सम्मान नहीं मिला जिसके वो हकदार थे. अश्विन का दोनों वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन रहा लेकिन पिछले फाइनल मुकाबले में ये खिलाड़ी बेंच पर बैठा. इस मुद्दे को पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने भी उठाया था. उन्होंने कहा था कि अगर आप दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज को प्लेइंग इलेवन में रखते हैं तो दुनिया का नंबर 1 टेस्ट बॉलर क्यों बेंच पर बैठता है? इसी तरह ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी अश्विन को पर्थ टेस्ट में मौका नहीं दिया गया. एडिलेड में वो खेले और तीसरे टेस्ट में उन्हें फिर बाहर कर दिया गया.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
19 Dec 2024 By दैनिक जागरण

अश्विन की हुई बेइज्जती, इसलिए अचानक लिया संन्यास, पिता का सनसनीखेज दावा

Sports Desk

आर अश्विन ने गाबा टेस्ट खत्म होते ही इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया. उनके इस तरह अचानक संन्यास के बाद सवाल उठने लगे कि आखिर अश्विन ने बीच सीरीज में ही इंटरनेशनल क्रिकेट क्यों छोड़ दिया. अब इस मामले पर एक बड़ा खुलासा हुआ है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अश्विन के पिता रविचंद्रन ने दावा किया है कि अश्विन को टीम इंडिया में अपमानित किया गया इसलिए उन्होंने अचानक संन्यास ले लिया.

अश्विन को टीम इंडिया में अपमानित किया गया?

अश्विन के पिता ने सीएनएन न्यूज 18 से बातचीत में कहा कि उनके बेटे को टीम इंडिया में लगातार अपमानित किया जा रहा था जिसकी वजह से उन्होंने ऑस्ट्रेलिया दौरे के बीच में ही संन्यास ले लिया. अश्विन के पिता ने कहा कि अपने बेटे के अचानक संन्यास के फैसले से वो भी चौंक गए थे.

अश्विन के पिता का सनसनीखेज बयान

अश्विन के पिता ने कहा, ‘मुझे भी संन्यास के बारे में आखिरी मिनट में पता चला. उसके दिमाग में क्या चल रहा था मुझे नहीं पता. उसने बस ऐलान कर दिया. मैंने भी इसे मान लिया लेकिन जिस तरह से उसने रिटायरमेंट लिया है उससे मैं खुश भी हूं और नहीं भी हूं, क्योंकि उसे खेलते रहना चाहिए था. रिटायर होना अश्विन का फैसला था और मैं उसमें दखल भी नहीं दूंगा लेकिन जिस तरह से उन्होंने रिटायरमेंट लिया है उसकी कई वजह हो सकती हैं. ये अश्विन ही जानते हैं, मुमकिन है कि अपमान इसकी वजह हो.’

अश्विन के पिता ने आगे कहा, ‘अश्विन का रिटायर होना हमारे लिए इमोशनल लम्हा है क्योंकि वो 14-15 सालों तक खेले और अचानक रिटायरमेंट ने हमें शॉक में डाल दिया. हमें ऐसा लग रहा है कि लगातार अपमान हो रहा था. तो वो कबतक ये सब सहता.इसलिए अश्विन ने रिटायरमेंट का फैसला लिया’

अश्विन पर नहीं जताया गया भरोसा?

अश्विन भले ही मौजूदा दौर में टीम इंडिया के बेस्ट बॉलर रहे, भले ही वो काफी समय तक दुनिया के नंबर 1 टेस्ट बॉलर रहे लेकिन इसके बावजूद उन्हें टीम इंडिया में वो सम्मान नहीं मिला जिसके वो हकदार थे. अश्विन का दोनों वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन रहा लेकिन पिछले फाइनल मुकाबले में ये खिलाड़ी बेंच पर बैठा. इस मुद्दे को पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने भी उठाया था. उन्होंने कहा था कि अगर आप दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज को प्लेइंग इलेवन में रखते हैं तो दुनिया का नंबर 1 टेस्ट बॉलर क्यों बेंच पर बैठता है? इसी तरह ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी अश्विन को पर्थ टेस्ट में मौका नहीं दिया गया. एडिलेड में वो खेले और तीसरे टेस्ट में उन्हें फिर बाहर कर दिया गया.

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/ashwin-was-insulted-thats-why-he-suddenly-retired-fathers-sensational/article-5814

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.