- Hindi News
- स्पोर्ट्स
- एशिया कप 2025: भारत-बांग्लादेश मुकाबला, जीत तो फाइनल लगभग पक्का
एशिया कप 2025: भारत-बांग्लादेश मुकाबला, जीत तो फाइनल लगभग पक्का
Sports
एशिया कप क्रिकेट 2025 के सुपर-4 राउंड में आज भारतीय टीम का सामना बांग्लादेश से होगा। भारत पहले मैच में पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर फाइनल की दिशा में बड़ा कदम बढ़ा चुका है।
आज की जीत टीम को फाइनल में सीधे प्रवेश का रास्ता आसान बना देगी। बांग्लादेश ने सुपर-4 के अपने पहले मैच में श्रीलंका को हराया था और अगर वे भारत को मात देते हैं, तो फाइनल में उनकी उम्मीद भी बढ़ जाएगी।
पांच साल से भारत ने बांग्लादेश को हराया
टी-20 में भारत का प्रदर्शन बांग्लादेश पर काफी हावी रहा है। अब तक दोनों टीमों के बीच 17 मैच हुए हैं, जिनमें भारत 16 में विजयी रही और बांग्लादेश को केवल एक बार जीत मिली थी। यह एकमात्र जीत भारत के खिलाफ 2019 में दिल्ली में दर्ज हुई थी। पिछले साल हैदराबाद में दोनों टीमों की भिड़ंत में भारत ने 133 रन से जीत हासिल की थी।
भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग-11
भारतीय टीम आज भी पिछले मैच की प्लेइंग-11 के साथ उतर सकती है। ओपनिंग में अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल, मिडिल ऑर्डर में संजू सैमसन, जबकि तेज गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह अकेले स्पेशलिस्ट पेसर होंगे। पेस बैकअप के लिए हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे, और स्पिन डिपार्टमेंट में अक्षर पटेल, कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती होंगे।
बांग्लादेश में संभावित बदलाव
बांग्लादेश की टीम में एक बदलाव देखा जा सकता है। पिछले मैच में खराब प्रदर्शन करने वाले शोरिफुल इस्लाम की जगह तंजिम हसन को मौका मिल सकता है। कप्तान लिटन दास की पीठ में खिंचाव की शिकायत थी, लेकिन भारत के खिलाफ मैच से पहले वह फिट होने की उम्मीद है।
हार्दिक के रिकॉर्ड का मौका
ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या इस मैच में चार विकेट लेने पर टी-20 इंटरनेशनल में भारत के सबसे सफल गेंदबाज बन सकते हैं। वर्तमान में उनके नाम 97 विकेट हैं, जबकि नंबर-1 पर अर्शदीप सिंह के नाम 100 विकेट हैं।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
भारत: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती
बांग्लादेश: सैफ हसन, तंजिद हसन, लिटन दास (कप्तान), तौहीद हृदॉय, शमीम हुसैन, ज़ाकिर अली, मेहदी हसन, नासुम अहमद, तस्किन अहमद, तंजिम हसन, मुस्तफिजुर रहमान
.............................................................................................
दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल
अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि पाएं लाइव अपडेट्स, वीडियो और एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स सीधे अपने मोबाइल पर।
हर जरूरी जानकारी, अब हर वक्त आपके हाथों में।
👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए