- Hindi News
- स्पोर्ट्स
- एशिया कप 2025: पाकिस्तान ने घोषित की 17 सदस्यीय टीम, बाबर आजम-रिजवान बाहर; सलमान आगा बने कप्तान
एशिया कप 2025: पाकिस्तान ने घोषित की 17 सदस्यीय टीम, बाबर आजम-रिजवान बाहर; सलमान आगा बने कप्तान
Sports
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने एशिया कप 2025 और उससे पहले होने वाली UAE ट्राई-सीरीज के लिए 17 सदस्यीय टी-20 टीम का ऐलान कर दिया है।
इस बार टीम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। पूर्व कप्तान बाबर आजम और स्टार विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान को टीम से बाहर कर दिया गया है।
सलमान आगा को सौंपी कमान
टीम की कप्तानी ऑलराउंडर सलमान आगा को दी गई है। एशिया कप 9 से 28 सितंबर तक UAE में खेला जाएगा। इससे पहले ट्राई-सीरीज में पाकिस्तान, अफगानिस्तान और मेजबान UAE आमने-सामने होंगे।
बाबर-रिजवान क्यों बाहर?
बाबर आजम ने आखिरी बार दिसंबर 2024 में टी-20 इंटरनेशनल खेला था। पीएसएल 2025 में उन्होंने कुछ शानदार पारियां खेलीं, लेकिन हालिया वनडे सीरीज में उनका प्रदर्शन फीका रहा। वहीं रिजवान भी हाल के टी-20 मुकाबलों में चयन से बाहर रहे और वनडे में भी प्रभावित नहीं कर सके।
फखर जमान की वापसी
फखर जमान चोट से उबरकर टीम में लौट आए हैं। वेस्टइंडीज दौरे पर उन्हें हैमस्ट्रिंग की समस्या हुई थी।
भारत-पाक फिर आमने-सामने
इस बार भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है। दोनों टीमें 14 सितंबर को भिड़ेंगी। अगर दोनों सुपर-4 में पहुंचे तो 21 सितंबर को फिर टक्कर होगी। फाइनल में जगह बनाने पर तीसरी बार भी आमना-सामना संभव है।
एशिया कप का इतिहास
1984 से अब तक 16 बार एशिया कप खेला जा चुका है। भारत ने सबसे ज्यादा 8 खिताब जीते हैं, श्रीलंका 6 बार और पाकिस्तान 2 बार चैंपियन रहा है। पिछला एशिया कप (2023) भारत ने श्रीलंका को हराकर जीता था।
पाकिस्तान की टीम (एशिया कप व ट्राई-सीरीज)
सलमान आगा (कप्तान), अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमान, हारिस रऊफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम, साहिबजादा फरहान, सैम आयूब, सलमान मिर्जा, शाहीन शाह अफरीदी, सूफियान मोकिम।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए