- Hindi News
- स्पोर्ट्स
- एशियन शूटिंग चैंपियनशिप: अनंत जीत सिंह नरुका ने स्कीट में गोल्ड जीता, भारत 19 मेडल के साथ टॉप पर
एशियन शूटिंग चैंपियनशिप: अनंत जीत सिंह नरुका ने स्कीट में गोल्ड जीता, भारत 19 मेडल के साथ टॉप पर
Sports
भारत के ओलिंपियन अनंत जीत सिंह नरुका ने 16वीं एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में इतिहास रच दिया।
नरुका ने पुरुष स्कीट इवेंट के फाइनल में रोमांचक मुकाबले में कुवैत के पूर्व एशियाई चैंपियन मंसूर अल रशीदी को 57-56 से मात देकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
पिछली बार सिल्वर, इस बार सोना
पिछले साल नरुका ने कुवैत सिटी में सिल्वर जीता था। इस बार उन्होंने क्वालिफिकेशन राउंड में 119 अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया और फाइनल में शानदार प्रदर्शन किया। शुरुआती 30 में से 29 टारगेट हिट किए और फिर लगातार सटीक निशाने लगाते हुए बढ़त बनाई। आखिरी शॉट्स में कड़ी टक्कर के बावजूद एक अंक से जीत पक्की की।
सौरभ–सुरुचि की जोड़ी ने जीता ब्रॉन्ज
10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में सौरभ चौधरी और सुरुचि इंदर सिंह की जोड़ी ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। उन्होंने चीनी ताइपे की टीम को 17-9 से हराया।
क्वालिफिकेशन राउंड में दोनों ने मिलकर 578 अंक जुटाए और मेडल राउंड तक पहुंचे। सुरुचि ने पहली सीरीज में परफेक्ट 100 अंक हासिल कर शानदार शुरुआत की।
महिला स्कीट टीम ने दिलाया मेडल
महेश्वरी चौहान (113), गणेमत सेखों (109) और रायजा ढिल्लों (107) की तिकड़ी ने कुल 329 अंक बनाकर ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। इस स्पर्धा में चीन ने गोल्ड और कजाकिस्तान ने सिल्वर जीता।
भारत की मेडल टैली – 19 पदक
चैंपियनशिप के तीसरे दिन के अंत तक भारत 19 मेडल के साथ टॉप पर है। इसमें 9 गोल्ड, 5 सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज शामिल हैं। बुधवार को ही भारत ने 10 मीटर एयर पिस्टल जूनियर और यूथ मिक्स्ड टीम इवेंट में गोल्ड, जबकि सीनियर वर्ग में 1 गोल्ड और 2 ब्रॉन्ज अपने नाम किए।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए